सनातन धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है, जो भगवान शिव और भगवान कृष्ण दोनों को समर्पित है। इस महीने में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जो भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा त्योहार है। इसके अलावा, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन रंगों का त्योहार होली भी मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली की शुरुआत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होती है, जिस दिन फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। आपको बता दें, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 1 मार्च को सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर प्रारंभ होगी। यह तिथि का समापन 2 मार्च को दोपहक 12 बजकर 9 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के आधार पर फुलेरा दूज का पर्व 01 मार्च को मनाया जाएगा। अब ऐसे में इस दिन श्रीराधे-कृष्ण की पूजा किस विधि से करें और पूजा का महत्व क्या है। इसके बारे मे इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
फुलेरा दूज फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। फुलेरा दूज के दिन पूजा में उपयोग होने वाली कुछ प्रमुख सामग्रियां विस्तार से पढ़ें।
पूजा करने के दौरान इन खास मंत्रों का जाप विधिवत रूप से करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
फुलेरा दूज का त्योहार हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व रखता है। यह पर्व राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम को समर्पित है। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा करने का विशेष महत्त्व है। फुलेरा दूज को राधा-कृष्ण के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण ने राधा रानी को खुश करने के लिए फूलों की होली खेली थी। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
इसे जरूर पढ़ें - Phalgun Month Stress Relieving Tricks: तनाव दूर करने के लिए फाल्गुन माह में करें ये एक उपाय
इसे जरूर पढ़ें - Phalgun Month 2025 Lighting Diya Rules: फाल्गुन माह के दौरान कितने, कहां और कौन से दीये जलाने चाहिए?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।