माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को पड़ रही है और इसी के साथ माघ माह का समापन हो जाएगा। वहीं, 13 फरवरी, दिन गुरुवार से फाल्गुन माह का आरंभ होगा। फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व आते हैं। इसके अलावा, इस माह में विजय दिलाने वाली विजया एकादशी भी आती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस माह में रोजाना भगवान शिव, भगवान विष्णु, श्री राधा-कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। साथ ही, रोजाना दीये जलाने चाहिए क्योंकि इससे कई लाभ मिलते हैं। आइये जानते हैं कि फाल्गुन माह के दौरान कितने, कहां और कौन से दीये जलाने चाहिए।
फाल्गुन माह में कितने दीये जलाने चाहिए?
फाल्गुन माह में रोजाना 5 दीये जलाने चाहिए। एक दीया भगवान शिव शंभू के नाम का, दूसरा दीया भगवान विष्णु के नाम का, तीसरा दीया राधा रानी और श्री कृष्ण के नाम का, चौथा दीया दिशाओं के नाम का और पांचवा दीया ग्रहों के नाम का। अगर आप 5 दीये रोजाना नहीं जला सकते हैं तो 1 दीपक भी जला सकते हैं लेकिन आटे का। बस इस एक दीये को जलाते समय सभी का ध्यान कर लें।
फाल्गुन माह में कहां दीये जलाने चाहिए?
फाल्गुन माह के दौरान अगर आप 5 दीये जला रहे हैं तो 5 अलग-अलग दिशाओं या स्थानों पर जलाएं। वहीं, अगर आप एक दीया जला रहे हैं तो एक ही दिशा सक्षम है। 5 दीयों के लिए 5 दिशाएं हैं: घर का मुख्य द्वार, घर की पूर्व दिशा, घर की रसोई, घर की छत, घर में रखे तुलसी के पौधे के पास आदि। एक दीया जला रहे हैं तो मात्र पूर्व दिशा में ही दीपक प्रज्वलित करें और शुभता पाएं।
यह भी पढ़ें:Phalgun Month 2025: कब से शुरू होगा फाल्गुन माह? जानें महत्व और नियम
फाल्गुन माह में कौन से दीये जलाने चाहिए?
फाल्गुन माह के दौरान मिट्टी के दीये जलाएं क्योंकि मिट्टी के दीये जलाने से घर में भू तत्व का संचार होता है और प्रकृति की शुभता भी प्राप्त होती है। अगर मिटटी के दीये नहीं हैं तो 5 पीतल के दीये भी जला सकते हैं। यहां तक कि आप उन दीयों का इस्तेमाल दुबारा से भी कर सकते हैं, लेकिन मिट्टी के दीयों में अगले दिन दोबारा से दीये न जलाएं। इससे दोष उत्पन्न होगा और ग्रह शांत होंगे।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों