फाल्गुन का महीना 13 फरवरी से शुरू होने वाला है। इस माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े व्रत-त्यौहार आते हैं। फाल्गुन माह में भगवान शिव, भगवान विष्णु, राधा-कृष्ण आदि की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में इनका पूजन करने से जीवन में खुशियों का संचार होता है और सुखों में वृद्धि होती है। वहीं, इस माह में कुछ पेड़-पौधों की पूजा का भी विधान है। अगर विधिवत पूजा न भी हो पाए तब भी इस माह में कुछ पेड़-पौधों में जल तो अवश्य चढ़ाना ही चाहिए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि फाल्गुन माह में किन पेड़-पौधों में जल अर्पित करना चाहिए और क्या हैं इससे मिलने वाले लाभ।
पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। फाल्गुन माह के दौरान पीपल के पेड़ में जल अर्पित करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, ग्रहों की कृपा भी प्राप्त होती है। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने से घर में दैवीय शक्तियों का वास बना रहता है।
यह भी पढ़ें: Phalgun Month 2025: कब से शुरू होगा फाल्गुन माह? जानें महत्व और नियम
फाल्गुन माह में बरगद के पेड़ में जल चढ़ाने से अकाल मृत्यु जैसे योग भी टल जाते हैं। इसके अलावा, घर से बीमारी चली जाती है। अगर घर में कोई बीमार है लंबे समय तो ऐसे में फाल्गुन माह में उस व्यक्ति के नाम से घर का कोई भी सदस्य बरगद में जल चढ़ा सकता है।
फाल्गुन माह में तुलसी में जल चढ़ाने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में आन लक्ष्मी का वास स्थापित होता है। फाल्गुन अमाह में तुलसी में जल चढ़ाने से ग्रह दोष का निवारण हो जाता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।
यह भी पढ़ें: Phalgun Month 2025: फाल्गुन महीने में जरूर करें इन 3 देवताओं की पूजा, जल्द होगा भाग्योदय
फाल्गुन माह में कदली यानी कि केले के पेड़ में जल चढ़ाने से भगवान विष्णु की कृपा होती है। साथ ही, गुरु ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं। केले के पेड़ में जल चढ़ाने से विवाह संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होने लग जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।