क्यों एक पैर ऊपर करके बैठते हैं भगवान शिव?

आखिर भगवान शिव पत्थर पर या नंदी पर भी बैठते समय एक पैर ऊपर और एक पैर नीचे क्यों रखते हैं। आइये जानते हैं भगवान शिव के पोस्चर का क्या है महत्व।
why lord shiva sit with one leg upside

अगर आपने कभी भी भगवान शिव के बैठने के तरीके पर ध्यान दिया हो यानी कि वो किस पोस्चर में बैठते हैं या देखा हो तो आपको समझ आएगा कि भगवान शिव शंभू का एक पैर पृथ्वी को स्पर्श करता है जबकि दूसरा पैर ऊपर घुटने की ओर मुड़कर दूसरे पैर की जांघ को स्पर्श करता है मतलब कि दूसरा पैर आलती-पालती वाली पोजीशन में रहता है। अब सवाल यह है कि आखिर भगवान शिव पत्थर पर या नंदी पर भी बैठते समय एक पैर ऊपर और एक पैर नीचे क्यों रखते हैं। आइये जानते हैं भगवान शिव के पोस्चर के बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

भगवान शिव क्यों एक पैर ऊपर करके बैठते हैं?

kya hai bhagwan shiv ke aasan ka rahasya

भगवान शिव के एक पैर ऊपर करके बैठने के पीछे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण मौजूद हैं। पहले वैज्ञानिक आधार बता देते हैं। मनुष्य के शरीर में 3 नाड़ियां होती हैं, इदा, पिंगला और शुशमुना। इदा नाड़ी एक स्त्री नाड़ी होती है जो स्त्री ऊर्जा को शरीर में पैदा करती है। इसे चंद्र नाड़ी भी कहते हैं।

वहीं, पिंगला नाड़ी मनुष्य में पुरुष ऊर्जा को जन्म देने का कार्म करती है और इसे सूर्य नाड़ी भी कहा जाता है। तीसरी शुशमुना नाड़ी एक चैनल या रास्ते की तरह काम करती है जिसके जरिये मनुष्य की कुंडलिनी ऊर्जा ऊपर की ओर चढ़ती है यानी कि पैरों से होते हुए मनुष्य के दिमाग तक जाने का काम करती है।

kya hai bhagwan shiv ke aasan ka mahatva

भगवान शिव जब एक पैर ऊपर और एक पैर निचे करके बैठते हैं तो इन तीनों नाड़ियों के माध्यम से शरीर में स्त्री और पुरुष ऊर्जा का सामान रूप से संचार होता है और दोनों ही तत्वों का समान रूप से शरीर में स्थान बना रहता है। अब बारी आती है कि आध्यात्मिक कारण की जो वैज्ञानिक आधार से ही पूर्ण रूप से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें:मंदिर या घर पर शिवलिंग के साथ त्रिशूल क्यों नहीं रखा जाता है?

जब मनुष्य के भीतर स्त्री और पुरुष तत्व की समान रूप से ऊर्जा प्रवाहित होगी तब मनुष्य अपनी इन्द्रियों को नियंत्रित कर पाने में सक्षम होगा और उस अवस्था में किया गया जाप, भजन, ध्यान, मंत्रोच्चार आदि से भगवान की प्राप्ति शीघ्र होती है और व्यक्ति को जीवन की हर परिस्थिति से बाहर निकलने का मार्ग भी मिलता है।

bhagwan shiv ka ek pair upar kyu rehta hai

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP