
ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख हमारे स्वभाव और भविष्य के साथ-साथ हमारे जीवनसाथी के बारे में भी बहुत कुछ बताती है। आज की Gen Z (जेनरेशन जेड) लड़कियां भले ही मॉडर्न और इंडिपेंडेंट हों, लेकिन एक शांत, गंभीर और समर्पित लाइफ पार्टनर की चाह हर किसी को होती है। शास्त्रों में भगवान शिव को एक आदर्श पति माना गया है जो रक्षक भी हैं, प्रेमी भी और बेहद सरल स्वभाव के भी। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाली लड़कियां इतनी भाग्यशाली होती हैं कि उन्हें मिलने वाला पार्टनर बिल्कुल शिव जी के गुणों वाला यानी केयरिंग और लॉयल होता है। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है और भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान है। मूलांक 2 वाली लड़कियां स्वभाव से बेहद भावुक और सरल होती हैं।
इनकी इसी सादगी और भक्ति भाव के कारण इन्हें ऐसा जीवनसाथी मिलता है जो शिव जी की तरह शांत और गंभीर होता है। इनका पार्टनर न केवल इनसे अपार असीमित प्रेम करता है, इनका बहुत सम्मान करता है बल्कि हर मुश्किल परिस्थिति में इनके साथ मजबूती से खड़ा रहता है।

मूलांक 7 वाली यानि 7, 16, 25 तारीख को जन्मी लड़कियों पर केतु का प्रभाव होता है और आध्यात्मिक दृष्टि से इन्हें बहुत ही खास माना जाता है। ये लड़कियां बहुत ही गहरी सोच वाली और धार्मिक प्रवृत्ति की होती हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 की लड़कियों को अक्सर ऐसा लाइफ पार्टनर मिलता है जो बहुत ही रहस्यमयी लेकिन बेहद प्यार करने वाला होता है। उनका पार्टनर दिखावे में विश्वास नहीं रखता बल्कि शिव जी की तरह अपनी पत्नी के प्रति पूरी तरह समर्पित और निष्ठावान होता है।
यह भी पढ़ें- इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे
जिन लड़कियों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है, जिसका स्वामी मंगल है। ये लड़कियां स्वभाव से बहुत निडर, स्पष्टवादी और साहसी होती हैं। भगवान शिव का एक रूप रुद्र भी है जो साहस का प्रतीक है।
मूलांक 9 वाली लड़कियों को अक्सर ऐसा पार्टनर मिलता है जो रक्षक की भूमिका निभाता है। उनका पति न केवल उनका ख्याल रखता है बल्कि उनके स्वाभिमान के लिए किसी से भी लड़ने को तैयार रहता है। शिव-शक्ति की तरह इनका रिश्ता भी बहुत शक्तिशाली और अटूट होता है।

अगर आप चाहती हैं कि आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहे और आपको शिव जैसा गुणी जीवनसाथी मिले तो ज्योतिष में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं। Gen Z लड़कियों को सोमवार के दिन भगवान शिव पर जल और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।
इसके अलावा, माता पार्वती की पूजा करने से 'सौभाग्य' की प्राप्ति होती है। मन में सकारात्मक विचार और सात्विक व्यवहार रखने से भी अच्छे जीवनसाथी के योग जल्दी बनते हैं।
यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांक की महिलाओं को मिलता है बार-बार धोखा, जानें अंक ज्योतिष क्या कहता है
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।