
हर व्यक्ति का स्वभाव बिल्कु अलग होता है। इसी वजह से उनके सोचने का तरीका भी बिल्कुल अलग होता है। यह सभी चीजें हमारे मूलांक पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आपको किसी के स्वभाव के बारे में जानना है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप इनके मूलांक के बारे में जानें। एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार ने इस बार ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया जिन्हें जीवन में बार-बार धोखा मिलता आया है। आपको बता दें कि एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस. कुमार- NumroVani के संस्थापक एवं शोध-आधारित वैदिक एवं नाड़ी ज्योतिषाचार्य — IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपने शोध-पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं। वे वेद-ज्योतिष, नाड़ी-ज्योतिष, अंक-ज्योतिष, वास्तु एवं ऊर्जा-विज्ञान को आधुनिक डेटा-एनालिटिक्स, व्यवहार-विज्ञान और शोध-आधारित दृष्टिकोण से जोड़कर जीवन, व्यवसाय और संबंधों में सटीक, परिणाम-प्रधान एवं प्रमाणिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
जिनकी जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31 होती है। उनका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 की महिलाएं भीतर से बेहद सच्ची, भरोसेमंद और देने वाली होती हैं, लेकिन राहु की भ्रमित करने वाली ऊर्जा के कारण रिश्तों में गलत व्यक्ति की ओर आकर्षित हो जाती हैं। इनका दिल जल्दी पिघलता है और ये बिना पूरी जांच-परख के भरोसा कर लेती हैं, जिससे सामने वाला व्यक्ति स्थिति का फायदा उठाने लगता है। अक्सर यह महिलाएं रिश्ते में जितना देती हैं, उतना वापस नहीं पातीं, और इसी असंतुलन के चलते उन्हें धोखे या टूटे हुए विश्वास का सामना करना पड़ता है। असल में किस्मत इन्हें धोखा नहीं देती। इनकी भावनात्मक उदारता और गलत समय पर गलत व्यक्ति को चुन लेने की आदत ही दर्द का कारण बन जाती है।

जिनकी जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है। उनका मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 की महिलाओं का दिल बेहद पवित्र, आध्यात्मिक और गहराई से प्रेम करने वाला होता है। ये प्रेम को सिर्फ रिश्ता नहीं बल्कि आत्मिक जुड़ाव मानती हैं। इसी आदर्शवादी दृष्टिकोण के कारण ये व्यक्ति की वास्तविकता को अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं और सामने वाले को उस रूप में देखने लगती हैं जैसा वे चाहती हैं, न कि जैसा वह वास्तव में है। केतु की ऊर्जा जीवन में अधूरे, रहस्यमय और भावनात्मक रूप से उपलब्ध न रहने वाले लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण इन महिलाओं को अक्सर एकतरफा प्रयास, दूरी और धोखे जैसी स्थितियों से गुजरना पड़ता है। इनका दर्द प्रेम में कमी से नहीं, बल्कि अपनी ही मासूमियत और अधिक अपेक्षा से आता है।

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे
जिनकी जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है। उनका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 की महिलाओं का जीवन शनि के प्रभाव के कारण हमेशा गहराई, गंभीरता और कर्मिक परिणामों से जुड़ा होता है। ये बेहद वफादार, समर्पित और रिश्ते के प्रति जिम्मेदार होती हैं, लेकिन अक्सर ऐसे लोगों को चुन लेती हैं जिन्हें सुधारने, संभालने या बदलने की जरूरत होती है। इनके जीवन में प्रेम जल्दी स्थिर नहीं होता क्योंकि शनि पहले परीक्षा देता है, फिर वरदान देता है। इस दौरान कई बार इन्हें ऐसे लोगों से सामना होता है जो इनकी निष्ठा की कद्र नहीं करते या इनकी भावनाओं का गलत लाभ उठा लेते हैं। धोखा इनकी किस्मत नहीं, बल्कि गहरी जिम्मेदारी की भावना और अधिक सहेज लेने की प्रवृत्ति का परिणाम होता है। शनि अंत में इन्हें वही देता है, जो सच्चे अर्थों में इनका हक होता है, लेकिन समय परखे बिना नहीं देता।

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपने स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग, दिखने में अप्सरा, पति के लिए लकी और खुराफाती होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।