
29 मार्च 2026 आज रविवार का दिन है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज का दिन बहुत ही बड़ा और पवित्र है क्योंकि आज हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी, यानी कामदा एकादशी का पावन व्रत है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, कामदा का मतलब होता है हर कामना पूरी करने वाली एकादशी। आज का दिन रविवार की छुट्टी के साथ-साथ भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना करने, अपने मन को शांत रखने, रुके हुए घरेलू कामों को आराम से निपटाने और घर-परिवार के साथ खुशी से समय बिताने के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा।
रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को और एकादशी का परम पावन दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। सूर्य देव हमें निरोगी काया देते हैं और भगवान विष्णु जगत के पालनहार हैं। इन दोनों का एक साथ आशीर्वाद पाने का यह बहुत ही सुंदर दिन है। आज सुबह नहाने के पानी में बस एक चुटकी हल्दी मिला लें। नहाने के बाद एक तांबे के लोटे में साफ जल और थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को जल जरूर चढ़ाएं। एकादशी के दिन घर में चावल नहीं बनाने चाहिए, इस बात का विशेष ध्यान रखें। आज घर की सुख-शांति और तरक्की के लिए एक बहुत ही आसान और घरेलू उपाय करें। घर के मंदिर में भगवान विष्णु या लड्डू गोपाल के सामने शुद्ध देसी घी का एक दीपक जलाएं। भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है, इसलिए आज उन्हें पीले फूल और 2 केले या किसी भी पीली मिठाई का भोग लगाएं। भोग में तुलसी का पत्ता जरूर डालें ध्यान रखें, रविवार और एकादशी के दिन तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ा जाता है, इसलिए एक दिन पहले का रखा हुआ या खुद से गिरा हुआ पत्ता ही इस्तेमाल करें , यह बहुत ही अचूक और सरल उपाय है, जिससे आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर होंगी, मनचाहे काम पूरे होंगे और घर में हमेशा बरकत और खुशहाली बनी रहेगी।
| मुहूर्त का नाम | समय |
| लाभ | 06:09 बजे से 07:39 बजे तक |
| अमृत | 07:39 बजे से 09:09 बजे तक |
| काल | 09:09 बजे से 10:39 बजे तक |
| शुभ | 10:39 बजे से 12:09 बजे तक |
| रोग | 12:09 बजे से 01:39 बजे तक |
| उद्वेग | 01:39 बजे से 03:09 बजे तक |
| चल | 03:09 बजे से 04:39 बजे तक |
| लाभ | 04:39 बजे से 06:09 बजे तक |
| मुहूर्त का नाम | समय |
| उद्वेग | 06:09 बजे से 07:39 बजे तक |
| शुभ | 07:39 बजे से 09:09 बजे तक |
| अमृत | 09:09 बजे से 10:39 बजे तक |
| चल | 10:39 बजे से 12:09 बजे तक |
| रोग | 12:09 बजे से 01:39 बजे तक |
| काल | 01:39 बजे से 03:09 बजे तक |
| लाभ | 03:09 बजे से 04:39 बजे तक |
| उद्वेग | 04:39 बजे से 06:08 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।