herzindagi
penguin viral video real story know why nihilist is trending on social media

Penguin Viral Video Real Story: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Lone Nihilist पेंगुइन Clip का क्या है सच? जानें क्यों वीडियो देखकर भावुक हो रहे हैं लोग

The 'Nihilist Penguin' Trend: इंस्टाग्राम हो या फेसबुक, इस समय एक ऐसे पेंगुइन की वीडियो वायरल हो रही है, जो अपने साथियों से अलग होकर, अकेले अलग रास्ते पर निकल पड़ता है। लोग उसके बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया?
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 14:37 IST

Nihilist Penguin Real Story: इस समय सोशल मीडिया पर लोग ‘निहिलिस्ट पेंगुइन’ सर्च कर रहे हैं। लोग उस पेंगुइन की रियल स्टोरी जानना चाहते हैं। आखिर क्यों वह पेंगुइन अपने दोस्तों और परिवार को छोड़कर अलग, अकेले निकल पड़ता है। उसके बाद उसके साथ क्या हुआ? क्या वह वापस अपने ग्रुप के लोगों से मिला, इसके बारे में लोग सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी उसके बारे में जानना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उस पेंगुइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आखिर इस रील की क्या सच्चाई है और इस तरह क्या किसी पेंगुइन ने सच में किया था या यह वीडियो AI जनरेटेड है, इसके बारे में भी आप पता लगा सकेंगी।

पेंगुइन वीडियो में क्या है?

अगर आप रील्स देखती हैं, तो आपने भी पेंगुइन वाली रील जरूर देखी होगी। इसमें पेंगुइन बर्फीली बर्फीली अंटार्कटिका में है। एक तरफ बहुत सारे पेंगुइन खड़े हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केवल 1 पेंगुइन अलग दिशा में खड़ा है। वह एक बार अपने ग्रुप की तरफ देखता है और फिर ग्रुप से अलग बर्फीली पहाड़ों की तरफ चलने लग जाता है। वह अकेला ऐसा पेंगुइन है, जो अकेले चल रहा था और दूसरे पेंगुइन एक साथ ग्रुप बनाकर अन्य रास्ते पर निकल जाते हैं। वह खाने- पानी और जीवन यापन के लिए दूसरा रास्ता चुनते हैं। लेकिन वह अकेला पेंगुइन बिना पीछे मुड़े बस लगातार बर्फीली पहाड़ियों की तरफ अकेले चलते जा रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इमोशनल हो रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इसे भी पढे़ं- Chamba Dog Viral Video: भारी बर्फबारी के बावजूद मालिक की मौत के बाद 4 दिनों तक शव के पास बैठा रहा 'बेजुबान', इसके पहले भी वायरल हो चुके हैं रुला देने वाले वीडियो

penguin viral reel real story know why nihilist is trending on social media

क्या है वीडियो का सच?

  • वीडियो को सर्च किया गया, तो पता चला कि यह क्लिप एक पूरना डॉक्यूमेंट्री से निकाली गई है, जो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2007 में जर्मन फिल्ममेकर वर्नर हेर्जोग की डॉक्यूमेंट्री में यह क्लिप थी। इस डॉक्यूमेंट्री के Encounters at the End of the World में यह सीन आप देख सकती हैं।
  • इस डॉक्यूमेंट्री में पेंगुइन का अकेले पहाड़ों की तरफ जाना 'डेथ मार्च' जैसा रवैया कहलाया था। इसका अर्थ है कि बर्फीले पहाड़ों की तरफ जाना, मौत को न्योता देना है।
  • कहा गया कि अगर कोई उस पेंगुइन को वापस लेकर भी आता, तो वह फिर से उसी तरफ मुड़ जाता।

इसे भी पढ़ें- Tina Dabi Viral Video: गणतंत्र दिवस पर गलत सैल्यूट कर फ‍िर चर्चा में आईं IAS टीना डाबी, जानें कब-कब सुर्खियों में रहीं चर्चित अफसर?

penguin viral reel real story

पेंगुइन अकेले क्यों जा रहा था?

  • डॉक्यूमेंट्री में डॉ. इकोलॉजिस्ट डेविड ऐनली ने पेंगुइन के इस तरह के रवैये को असामान्य बताया था। इसका कारण किसी को नहीं पता कि वह इस तरह क्यों कर रहा था।
  • इस पेंगुइन को लेकर फिल्ममेकर और एक्सपर्ट्स ने बाद में यह भी बताया कि पेंगुइन ने अकेले लगभग 70 किलोमीटर तक सफर किया था, इसके बाद अकेले चलने के बाद अंटार्कटिका की बर्फ में ही उसकी मौत हो गई।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।