herzindagi
on which day we should not donate black sesame seeds

काले तिल का दान किस दिन नहीं करना चाहिए?

हिंदू धर्म में काले तिल का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि काले तिल का दान करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है। अब ऐसे में किस दिन काले तिल का दान नहीं करना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-11-01, 14:00 IST

सनातन धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं हर दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह-नक्षत्र से है। हर दिन को विभिन्न देवताओं, ग्रहों और नक्षत्रों से भी जोड़ा जाता है। वहीं दिन के हिसाब से दान-पुण्य करने की भी मान्यता है। ऐसी कहा जाता है अगर दिन के हिसाब से दान किया जाए, तो व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, सप्ताह के सातों दिन की विशेषता भी अलग-अलग है। इसलिए अगर सातों दिन दान नियमानुसार किया जाए, तो व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में काले तिल का दान किस दिन करना वर्जित माना गया है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मंगलवार के दिन न करें तिल का दान

images

मंगलवार के दिन तिल का दान करने से व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए इस दिन काले तिल का दान भूलकर भी न करें। इसके अलावा मंगलवार के दिन अगर आप तिल का दान कर रहे हैं, तो इस दिन किसी पोटली में तिल को रखकर तिल का दान करें। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही हनुमान जी की कृपा भी बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें - Daan Punya: कब भूल से भी नहीं करना चाहिए दान?

गुरुवार के दिन न करें तिल का दान

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसलिए गुरुवार के दिन तिल का दान करने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन तिल का दान करने से व्यक्ति के सौभाग्य में कमी आने लग जाती है। साथ ही गुरुदोष भी लग सकता है। इसके अलावा कार्य में तरक्की नहीं मिलती है। इसलिए गुरुवार के दिन तिल का दान करने से बचें।

इसे जरूर पढ़ें - Daan To Get Money: कैसा दान करने से होता है धन लाभ?

शुक्रवार के दिन न करें तिल का दान

Pitru-paksha-2024-what-should-be-donate-1726637715011

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए इस दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन काले तिल का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही शुभ परिणाम भी नहीं मिलते हैं। अगर आप शुक्रवार के दिन काले तिल का दान करेंगे, तो इससे आपके ऊपर परेशानियां भी आ सकती हैं। इसलिए दिन के अनुसार ही दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।