image

Magh Purnima Date 2026: कब है माघ पूर्णिमा, जानें सही तिथि, स्नान दान मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Magh Purnima 2026 Kab Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा का काफी महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने से जीवन की परेशानियां दूर होती है। ऐसे में ये जानना भी जरूरी है कि ये तिथि किस दिन आ रही है।
Editorial
Updated:- 2026-01-31, 12:18 IST

हिंदू पंचाग के अनुसार, हर तिथि का महत्व होता है। हर तिथि में पूजा भी अलग तरह से होती है। इस बार फरवरी में माघ पूर्णिमा पड़ रही है। पंचांग के अनुसार, यह तिथि कर्क राशि में चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य के प्रवेश से बनती है। इसे बत्तीस पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पूर्णिमा में अगर आप दान-पुण्य जैसे कार्य करते हैं, तो इसका फल कई गुना मिलता है। साथ ही पुत्र और सौभाग्य प्राप्त होता है। इस बार माघ पूर्णिमा किस दिन पड़ रही है और इसका शुभ मुहूर्त, महत्व, दान का समय और चंद्रोदय समय क्या है इसके बारे में पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं।

कब है माघ पूर्णिमा? (Magh Mela Kab Hai 2026)

माघ पूर्णिमा इस बार 1 फरवरी की सुबह से 2 फरवरी सुबह तक रहेगी। ऐसे में इसी समय में लोग सभी शुभ कार्यों को कर सकते हैं। इससे आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।

1 - 2026-01-30T164531.776

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Magh Purnima Puja Muhurat 2026)

  • माघ पूर्णिमा इस बार 1 फरवरी को सुबह 5 बजकर 52 मिनट से शुरू हो रही है।
  • अगली सुबह यानी 2 फरवरी 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी।
  • वहीं इसका चंद्रोदय का समय शाम 5 बजकर 26 मिनट का है।

माघ पूर्णिमा में दान का कौन सा समय शुभ है?

माघ पूर्णिमा के दिन आप कभी भी स्नान-दान कर सकती हैं। क्योंकि माघ पूर्णिमा में पूरे दिन शुभ मुहूर्त बना हुआ है, लेकिन अगर आप किसी खास वास्तु का दान करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप सुबह 5 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर सुबह 6 बजकर 17 मिनट के समय में दान कर सकती हैं।

2 - 2026-01-30T164529.939

यह भी पढ़ें- Purnima Tithi 2026: साल 2026 में कब-कब पड़ेंगी पूर्णिमा तिथियां, यहां जानें शुभ मुहूर्त समेत अन्य बातें

माघ पूर्णिमा का क्या है महत्व?

माघ पूर्णिमा के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करना सबसे ज्यादा अहम मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नदी में स्नान करने से सूर्य और चंद्रमा युक्त दोषों से छुटकारा मिलता है। साथ ही स्वर्ग की प्राप्ति होती है। वहीं पर लोग दान भी करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन स्वयं विष्णु भगवान नदी में स्नान करने आते हैं ऐसे में वो भक्तों के सभी दुखों को हर लेते हैं। आप इस दिन गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकती हैं ये भी काफी फलदायी होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;