हर महिला जानना चाहती है कि उसकी पर्सनालिटी कैसी है। दरअसल, कोई भी व्यक्ति कैसा है यह बात उसे खुद नहीं पता चलती। यह बात केवल दूसरे ही जान सकते हैं। मगर, यदि आप खुद यह जानना चाहती हैं कि आपको स्वभाव कैसा है तो आप अपनी बर्थ डे मंथ की न्यूमरोलॉजी के द्वारा इस बात का पता लगा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा है आपका स्वभाव।
इसे जरूर पढ़ें: Numerology: बर्थ ईयर की आखरी संख्या बताएगी आपकी पर्सनालिटी
अगर आपका बर्थ डे मंथ जनवरी है तो आप बेहद महत्वाकांक्षी हैं। इसके साथ ही आप बहुत ही ज्यादा बात करने वाले स्वभाव की हैं। आपको बहुत ही अच्छे से पता है कि आपको कब और किस बात पर गंभीर होना है। आप क्या फील करती हैं इस बारे में आपको किसी से बात करना बिलकुल भी पसंद नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें: Numerology Tips: मोबाईल के पैटर्न लॉक का नंबर बता सकता है आपकी पर्सनालिटी
इस महीने में जन्मी महिलाएं बेहद रोमांटिक स्वभाव की होती हैं। इनमें बहुत प्यार और धैर्य होता है। मगर, इनके साथ बड़ी समस्या होती है कि इनके मूड स्विंग्स बहुत होते हैं। इसलिए आपको कोई भी व्यक्ति जल्दी नहीं समझ पाता है। धोखेबाज लोंगों को पहचानना आपको बखूबी आता है। बर्थ डेट के हिसाब से करें नेल आर्ट और चमकाएं अपनी किस्मत
अगर आपका जन्म मार्च में हुआ है तो बेहद इमानदार स्वभाव की हैं। आपके अंदर लोगों के लिए बेहद प्यार भरा हुआ है। मगर आप रोमांटिक बिलकुल भी नहीं हैं। हालाकि आकर्षक दिखने के कारण आपके चाहने वालों की कमी नहीं हैं। डेट ऑफ बर्थ में गायब है लकी नंबर तो एक्सपर्ट से जानिए इसके उपाय
अगर आपकी बर्थ डे अप्रेल में होता हे तो आप पॉलिटिक्स में बहुत ही माहिर होती हैं। किसी से भी बातचीत करने से आप नहीं घबराती हैं। मगर, इनमें ईर्ष्या के गुण होते हैं। यह महिलाएं खुले विचारों की होती हैं और जो लोग इनके भरोसेमंद होते हैं उन पर ये आंखें बंद करके भरोसा करती हैं।
मई में जन्मी महिलाओं के अपने सिद्धांत होते हैं। यह दिखने में बेहद आकर्षक होती हैं। इनके चाहने वालों की भी कमी नहीं होतीं मगर, यह अपने साथी को बेहद सावधानी और देख परख कर चुनती हैं। इनकी पर्सनालिटी ऐसी होती है कि जो इनसे एक बार मिल लेता है इन्हें भूलता नहीं है। किन रंगों से चमकेगा आपके भाग्य का सितारा...जानें
इस मंथ में जन्मी महिलाओं में उत्सुकता होती है। वह बेहद क्रिएटिव होती हैं। बातचीत में भी यह काफी माहिर होती हैं। मगर, इन महिलाओं में एक कमी होती हैं कि यह बोलने से पहले सोचती नहीं हैं। मगर, अच्छी बात यह है कि यह किसी के पीठ पीछे कुछ नहीं बोलती हैं।
जुलाई मंथ में जिन महिलाओं को बर्थ डे होता है वह बेहद ईमानदार, मिसटीरियस और इंटेलीजेंट होती हैं। यह किसी भी तरह के झगड़े में पड़ना पसंद नहीं करती हैं। बातचीत में यह बेहद स्फॉट होती हैं। इनसे बातें करना लोगों को अच्छा लगता है।
अगस्त में जिन महिलाओं का बर्थ डे होता है वह सेल्फ सेंटर्ड होती हैं। मगर, इनका दिल बहुत बड़ा होता है। जो लोग इनके साथ गलत करने की कोशिश करते हैं उनके लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। यह बेहद मजाक वाले स्वभाव की होती हैं।
यदि आपका बर्थ डे सितंबर में होता है तो आप बेहद दयालू, डिसिप्लेंड और सुंदर फेस फीचर वाली होती हैं। वैसे तो आप बेहद विनम्र स्वभाव की होती हैं मगर, आपको कोई हर्ट करता है तो आप उसे कभी माफ नहीं करती हैं। यह महिलाए अपने माता-पिता से बहुत जुड़ी होती हैं।
बेहद मजबू चरित्र की महिलाएं होती हैं। मगर, अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना इन्हें बिलकुल भी नहीं आता है। यह बेहद स्मार्ट होती हैं और खुल कर बातचीत करती हैं। इन महिलाओं में जलन की भावना भी होती हैं।
इन महिलाओं के अंदर झूठ को पकड़ लेने की ताकत होती है। इनके अंदर हमेशा दूसरों से आगे रहने की चाहत होती है। यह हमेशा मीठा बोलती हैं। यदि इनके साथ कोई गलत व्यवहार करती हैं तो यह उन्हें छोड़ती नहीं है।
जो महिलाएं दिसंबर में जन्मी होती हैं वह बेहद भाग्यशाली होती हैं। इन्हें हारना पसंद नहीं होता और परिस्थिति कैसी भी हो यह महिलाएं हमेशा ही सबसे आगे रहती हैं। इनको इस बात का भी अच्छे से पता होता है कि इन्हें अपना मूड कैसे ठीक रखना है। यह बेहद प्रभावशाली होती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।