Wed Apr 1, 2026 | Updated 07:09 AM IST HZ Awards 2026
kids writing

Writing Skills for Kids: पढ़ाई के साथ लिखाई भी जरूरी, बच्चों की राइटिंग सुधारने के लिए अपनाएं ये जादुई टिप्स

यह लेख बच्चों की लिखावट सुधारने के लिए प्रभावी तरीके बताता है। इसमें सही पेन पकड़ने, बैठने की मुद्रा, और फाइन मोटर स्किल्स विकसित करने पर जोर दिया गया है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 16:05 IST

आज के डिजिटल युग में जहां बच्चे कीबोर्ड और टचस्क्रीन के ज्यादा करीब हैं, वहां हाथ से सुंदर और साफ लिखना एक मेन स्किल बन गया है। अच्छी लिखावट न केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में मदद करती है, बल्कि यह बच्चे के सेल्फ कॉन्फिडेंस और एकाग्रता को भी बढ़ाती है। अगर आपके बच्चे की राइटिंग खराब है या उसे लिखने में मन नहीं लगता, तो डांटने के बजाय कुछ क्रिएटिन तरीके अपनाना बेहतर होता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लिखाई को कैसे सुधारें। पढ़ते हैं आगे...

सही पकड़ और बैठने के तरीके पर ध्यान दें (Focus on Grip and Posture)

लिखाई सही करने की पहली सीढ़ी है पेन या पेंसिल पकड़ने का सही तरीका। यदि बच्चा पेंसिल बहुत कसकर पकड़ता है या गलत उंगलियों का इस्तेमाल करता है, तो उसके हाथ जल्दी थक जाएंगे और लिखावट खराब होगी। ऐसे में बच्चे को अंगूठे और तर्जनी (Index finger) के बीच पेंसिल पकड़ना सिखाएं।

2 - 2026-03-25T152600.492

फाइन मोटर स्किल्स को मजबूत बनाएं

लिखना एक फिजिकल प्रोसेस है, जिसमें उंगलियों का तालमेल जरूरी है। छोटे बच्चों की उंगलियां कच्ची होती हैं, इसलिए उन्हें मजबूत बनाना जरूरी है। बच्चे को क्ले (Clay) से खेलने का मौका दें, कैंची से कागज कटवाएं या मोतियों की माला पिरोने को कहें। बता दें कि रंग भरने और आउटलाइन बनाने से उंगलियों पर कंट्रोल बढ़ता है, जिससे अक्षरों की बनावट में सुधार आता है।

अक्षर की बनावट और दूरी की प्रैक्टिस

अक्सर बच्चे अक्षरों को बहुत सटाकर या बहुत दूर लिखते हैं, जिससे लिखावट गंदी दिखने लगती है। बच्चे को सिखाएं कि दो शब्दों के बीच एक उंगली की जगह छोड़नी है। शुरुआत में बच्चे को बिंदुओं वाले अक्षरों पर लिखने दें। चार लाइन वाली कॉपी या ग्रिड पेपर का इस्तेमाल करने से अक्षरों की ऊंचाई और चौड़ाई का सही अंदाजा मिलता है।

इसे भी पढ़ें - Parenting Tips: मेरा 7 साल का बेटा बार-बार अपना प्राइवेट पार्ट टच करता है, क्या उसे Sex Education देनी चाहिए?

लिखने को बोझ नहीं, एंटरटेनमेट बनाएं

अगर आप बच्चे को रोज जबरदस्ती पन्ने भरने को कहेंगे, तो वह बोर हो जाएगा। इसके बजाय लिखने को उनके रोज के जीवन का हिस्सा बनाएं। 

1 - 2026-03-25T152602.830

उसे घर के राशन की लिस्ट बनाने को कहें, अपने दोस्तों को 'थैंक यू' कार्ड लिखने को कहें या अपनी पसंद के कार्टून के बारे में दो लाइन लिखने के लिए कहें।

इसे भी पढ़ें - Parenting Tips: बच्चा दोस्तों से फोन पर करता है लंबी बातें? ऐसे तय करें Time Limit

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।