हर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है।एस्ट्रोलॉजी और अंक शास्त्र ऐसे साधन हैं जो व्यक्ति को उनके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बता देंते हैं। यदि हम अंक शास्त्र की बात करें तो अंकों पर आधारित यह शास्त्र बेहद रोचक है। अंक शास्त्र के माध्यम से अलग-अलग तरह से अंको के चुनाव के आधार पर कोई भी व्यक्ति अपने बारे में वह बातें जान सकता है, जो कोई और नहीं जानता। आपको जान कर हैरानी होगी कि अंक शास्त्र के अनुसार आप अपने बर्थ ईयर की आखरी संख्या के जरिए अपने बारे में काफी कुछ जान सकती हैं। जैसे: आप का जन्म वर्ष 1989 में हुआ है तो आप इस वर्ष आखरी संख्या यानि 9 संख्या आपकी पर्सनालिटी को रिवील कर देगी। तो चलिए जानते हैं कि आपका बर्थ ईयर आपक बारे में क्या कहता है।
इसे जरूर पढ़ें:Numerology Tips: मोबाईल के पैटर्न लॉक का नंबर बता सकता है आपकी पर्सनालिटी
यदि आपकी बर्थ ईयर का आखरी अंक 1 है। यानी 1991, 1981, 2001 आदि, तो आपका अंक 1 है। यह अंक बताता है कि आप में कॉम्पेटीशन करने का जजबा है। आप जीतने के लिए अंतिम समय तक प्रयास करते हैं। आप महत्वकांक्षी हैं और अपने ड्रीम्स को पूरा करने के लिए हार्डवर्क करते हैं। आपको पीछे हटना या हार मानना अच्छा नहीं लगता है।
यदि आपका बर्थ डे 1972, 1982, 2012 आदि है तो आपका अंक 2 है। 2 अंक वाले व्यक्ति डिप्लोमैटिक होते हैं। आप जिन्हें पसंद करते हैं उनके लिए अलग हैं और जिन्हें आप पसंद नहीं करते उनके लिए आपका व्यक्तित्व अलग होता है। आपको लोगों को परखना बहुत अच्छे से आता है। आप लोगों को परख कर ही उनसे दोस्ती करते है।
इसे जरूर पढ़ें:भविष्यफल 15 जुलाई- 21 जुलाई: जानें कैसा होगा यह सप्ताह
यदि आपके बर्थ ईयर की आखरी संख्या 3 है। जैसे 1983, 1993, 2003, 2013 आदि। तो आपकी संख्या 3 है। 3 अंक वाले लोगों को पढ़ने का बहुत शौक होता है। उनहें जीवन को विभिन्न नजरिए से देखना आता है। वह किसी भी निर्यण पर पहुंचने से पहले सबकी राय लेते हैं। फिर उस पर गौर करते हें और तब फैसला लेते है। इन लोगों रिश्तों को महत्व देना बखूबी आता है मगर, इन्हें कभी दूसरों का सहयोग नहीं मिल पाता है। (बर्थ डेट के हिसाब से करें नेल आर्ट )
अगर आपके का बर्थ ईयार 1994, 2004, 2014 आदि है। यानि आखरी में 4 अंक आता है तो आप बहुत ही समझदार और होशियर हैं। आपको अपने आसपास की खबर हमेशा रहती है। आपको दूसरों की मदद करना और उनकी जरूरतें पूरी करना बखूबी आता है। आपके विचार काफी सुंदर है। आप वक्त के पाबंद हैं और लोगों के साथ घुल मिल कर रहते है।
अगर आपके बर्थ ईयर की आखरी संख्या 5 हैं यानि 1985, 1995, 2005, 2015 आदि। तो आपका अंक 5 है। आप में आत्मविशवास की भवना कूट-कूट कर भरी है। आपको चुनौतियों का सामना करना अच्छे से आता है। आप हमेशा पॉजिटिव सोचती हैं।
अगर आपके बर्थ ईयर की आखरी संख्या 6 है। यानि आपका जन्म 1976, 1986, 1996, 2006, 2016 में हुआ है तो जान लें कि आपका अंक 6 है। यह अंक बहुत ही प्रभावशाली है। इस अंक के लोग आखरी समय तक प्रयास करते रहते हैं। यह भयमुक्त होते है और बेहद बहादुर होते हैं। अगर इन्हें को दबाना चाहता है तो यह उन पर हावी हो जाते हैं। आपको दोस्ती करना अच्छा लगता है। (डेट ऑफ बर्थ में गायब है लकी नंबर )
यदि आपके बर्थ ईयर का आखरी अंक 7 है यानी आप 1997, 2007, में पैदा हुए हैं तो आपका अंक 7 है। 7 अंक वाले लोग रहस्मयी होते है। आप शांत होते हैं और बात छुपाने मे माहिर होते हैं। आपके मन क्या चल रहा है यह कोई नहीं जान पाता है। आप दिखने में आकर्षक कद काठी के होते हैं।
अगर आपका बर्थ ईयर 1998, 2008 आदि है तो आप का अंक 8 है। 8 अंक वाले खुले विचार के होते हैं। ऐसे लोग नई- नई बातें सोचते रहते हैं। इन लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताना बहुत पसंद होता है। ऐसे लोग बहुत गंभीर होते हैं। इनके रास्ते में कितनी भी कठिनाइयां आ जाएं मगर, इन्हें सफलता जरूर मिलती है।
अगर आपकी बर्थ ईयर की आखरी संखया 9 है। यानि आपका बर्थ ईयर 1979, 1989, 1999, 2009 आदि है तो आप इंटेलिजेंट है। आप जब तक किसी भी मसले को पूरती तरह नहीं जान लेते तबतक फैसले पर नहीं पहुंचते हैं। आपको जो जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं उसे आप पूरे परफेक्शन के साथ करते हैं। आपकी लाइफ में कितने भी संघर्ष हों आपको उनसे निपटना आता है।
जिनके बर्थ ईयर में आखरी में 0 आता है। यानि 1980, 1990, 2000 आदि आपका बर्थ ईयर है तो आपका अंक 0 है। इनको अपने फैसलों को अच्छी तरह से लेना आता है। 0 अंक वाले लोग अपने हर काम को बखूबी अंजाम दे सकते हैं। मगर, जब अपना असली स्वभाव दिखाने की बात आती हैं तो यह गिरगिट की तरह इसे छुपा लेते हैं। यानि ये डिप्लोमैटिक होते हैं। बहुत ही कम लोग होते हैं जो आपको अच्छी तरह समझ पाते हैं। इनका व्यक्तित्व मैजिकल होता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।