herzindagi
neetu kapoor share old pic with rishi kapoor ranbir

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग तस्वीर शेयर कर याद किए पुराने दिन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर हमेशा पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ बिताए पुरानी यादों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं   
Editorial
Updated:- 2020-02-12, 17:35 IST

उम्र कितनी भी हो जाएं लेकिन इंसान के लिए पुरानी यादें हमेशा यादगार पल होती है। हर कोई अपने जिंदगी से जुड़े पुरानी यादें को देख कर बहुत खुशी महसूस करता है। एक आम इंसान हो या फिर कोई सेलेब्रिटी हर कोई अपनी पुरानी यादें को समय-समय पर निहारता रहता है। बॉलीवुड की दिग्गज जोड़ी नीतू कपूर और ऋषि पिछले कुछ समय से यही कर रहे हैं। खास कर नीतू कपूर। नीतू कपूर हमेशा सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पति और एक्टर ऋषि कपूर के साथ पुरानी यादों की तस्वीर शेयर करती रहती है। 

neetu kapoor share old pic with rishi kapoor ranbir kapoor inside

दो दिन पहले ही एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने पति और एक्टर ऋषि कपूर से संग एक पुरानी तस्वीर शेयर किया है। नीतू ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है 'गिंदगी भर की दोस्ती'। नीतू कपूर ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस रिश्ते को 'जिंदगी भर का रिश्ता और दोस्ती बताया है'।

इसे भी पढ़ें: नीतू कपूर ने लिखा पति ऋषि और बेटे रणबीर के लिए मैसेज, आलिया ने किया इस अंदाज में रिप्लाई


 

 

 

View this post on Instagram

Lifelong relationship Friendship ..

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) onFeb 7, 2020 at 11:37am PST

तस्वीर में दोनों बेहद ही खुश नज़र आ रहे हैं। नीतू ने जैसे ही इस फोटो को शेयर किया वैसे ही उनके फैंस ने कॉमेंट्स करना स्टार्ट कर दिया। वही बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इस फोटो पर कमेंट करे हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, एकता कपूर जैसे कई बॉलीवुड स्टार्टस ने कॉमेंट्स किया हैं। इस फोटो को अभी तक 73 हज़ार से अधिक लोगों ने लाइक्स और उसी के करीब कॉमेंट्स भी किया हैं।

neetu kapoor share old pic with rishi kapoor ranbir kapoor inside

नीतू कपूर हमेशा ऋषि कपूर और बच्चों के साथ बिताए गए पुरानी यादों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले भी नीतू कपूर ने ऐसे कई पुरानी तस्वीरें से किया हैं जो ऋषि कपूर के साथ है। इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा ' ये गाना बहुत ही पॉपुलर हुआ था लेकिन मेरे ड्रेस 'ऑरेंज मिनी विथ ब्राउन स्काल्लोप्स' पर किसी का ध्यान नहीं गया। 

 

नीतू कपूर ने नवंबर में ही ऋषि कपूर के साथ किए हुए फिल्म की कुछ क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपर शेयर किया जिसे देख उनके फैंस बहुत खुश हुए। इस विडियो में फिल्म के कुछ हंसी वाली दृश्य है जिसे देख उनके फैंस बहुत खुश हुए। नीतू कपूर हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ बिताए गए पुराने लम्हे को शेयर करती रहती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

#vintage #riddhimakapoorsahni #love#adore#cutestbaby# ❤️😘

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) onJan 19, 2016 at 10:15pm PST

ऐसा नहीं है नीतू कपूर सिर्फ पति ऋषि के साथ ही फोटो को शेयर कतरी है। नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर और बेटी के साथ भी पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया अकाउंट अपर डालती रहती हैं। नवंबर में नीतू कपूर ने बेटे रणबीर के बर्थडे की पुरानी तस्वीर शेयर किया था। रणबीर फोटो में अपने बर्थडे का केक काटते हुए दिख रहे हैं। नीतू अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ पुरानी तस्वीर को भी शेयर करती रहती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: कौन होगी रणबीर की बीवी, तय करेंगी मां नीतू

 

 

 

 

View this post on Instagram

Since the song was so popular no one noticed my outfit !!! Orange mini with brown scallops!!! Brown top with orange Pom poms also orange boots !!! What was I thinking ?????? 😳🙀🙀🙀.

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) onAug 5, 2015 at 12:06am PDT

आपके जानकारी के लिए बता दे कि नीतू और ऋषि कपूर की शादी वर्ष 1980 से हुई थी। शादी से पहले दोनों ने अमर अकबर एंथनी', 'दुनिया मेरी जेब में', 'जिंदा दिल', 'दूसरा आदमी' जैसे कई फिल्मों में साथ काम किया हैं, वही शादी के बाद दोनों ने 'लव आज कल', और 'बेशरम' जैसे फिल्मों में साथ काम किया है। हाल में ऋषि कपूर और नीतू कपूर को कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में एक साथ देखा गया था।

Image Credit: Insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।