Sun Mar 15, 2026 | Updated 01:13 AM IST
herzindagi
National Legal Services Authority Lok Adalat 14 March 2026

National Lok Adalat 2026: 14 मार्च को करें ये काम, लोन से लेकर सिविल केस के मामले में मिल सकता है छुटकारा

National Lok Adalat 2026 Date And Details: साल 2026 की पहली लोक अदालत आज लगी है। यहां हर तरह के मामले की सुनवाई होती है, आवेदन की प्रक्रिया क्या है? नीचे लेख में जानें नेशनल लोक अदालत से जुड़ी सारी डिटेल्स।
Editorial
Updated:- 2026-03-14, 17:02 IST

National Lok Adalat Kab lagegi: अगर आप अदालतों के चक्कर काटकर थक चुके हैं या किसी पुराने कानूनी विवाद से तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप लोक अदालत की मदद ले सकते हैं। मार्च में देशभर में नेशनल लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन किया जा रहा है, जहां आपसी सहमति के आधार पर सालों से लंबित मामलों का निपटारा कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है।

लोक अदालत एक ऐसी जगह है जहां न तो किसी की जीत होती है और न ही किसी की हार, बल्कि दोनों पक्ष सम्मानजनक समझौते के साथ हाथ मिलाते हैं। बैंक लोन रिकवरी, बिजली बिल विवाद, चेक बाउंस और छोटे-मोटे सिविल मामलों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जहां आप बिना किसी कानूनी फीस के अपना बोझ हल्का कर सकते हैं। नीचे लेख में जानें साल की पहली लोक अदालत कब लगेगी?

नेशनल लोक अदालत कब लगेगी?

पहली नेशनल लोक अदालत देशभर में 14 मार्च 2026 शनिवार को लगेगी। लोक अदालत पेंडिंग कोर्ट केस और प्री-लिटिगेशन मामलों को सुलझाने के लिए लगाई जाती है। दिल्ली जैसे कुछ राज्यों में ट्रैफिक चालान के निपटारे के लिए टोकन बुकिंग प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। यदि आपका कोई मामला पेंडिंग है, तो आप अपने नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर अपना केस लगवा सकते हैं। इसके बाद  9 मई, 12 सितंबर, और 12 दिसंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

नेशनल लोक अदालत में किन मामलों का होगा निपटारा?

लोक अदालत kab lag rahi hai

लोक अदालत में मुख्य रूप से उन मामलों को सुलझाया जाता है जिनमें समझौते की गुंजाइश होती है। 

  • यदि आपने किसी बैंक से लोन लिया है और आप किश्तें नहीं चुका पा रहे हैं, तो आप यहां आकर वन टाइम सेटलमेंट के जरिए अपना खाता बंद करवा सकते हैं।
  • बिजली और पानी के बिल-पुराने पेंडिंग बिलों या चोरी के मामलों में भारी छूट के साथ समझौता किया जा सकता है।
  • व्यापारिक या व्यक्तिगत लेनदेन में फंसे चेक बाउंस के मामलों को यहां सुलझाया जा सकता है।
  • पति-पत्नी के बीच के झगड़े (तलाक को छोड़कर बाकी विवाद) और भरण-पोषण के मामले।
  • छोटे-मोटे आपराधिक मामले और ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए चालानों का भुगतान।

इसे भी पढ़ें- आम कोर्ट और लोक अदालत में क्या है फर्क, जानें किसने की थी शुरुआत

लोक अदालत में सुलझाए गए मामलों में फायदा मिलता है?

लोक अदालत में केस सुलझाने के कई बड़े फायदे हैं जो इसे नियमित कोर्ट से अलग बनाते हैं।

  • कोर्ट फीस की वापसी- सबसे बड़ा फायदा यह है कि यदि आपका केस पहले से कोर्ट में चल रहा है और आप लोक अदालत में समझौता कर लेते हैं, तो आपके द्वारा जमा की गई पूरी कोर्ट फीस वापस मिल जाती है।
  • तुरंत और अंतिम फैसला- लोक अदालत के फैसले के खिलाफ किसी भी ऊपरी अदालत में अपील नहीं की जा सकती। यानी यहां हुआ फैसला अंतिम होता है और केस हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।
  • कोई वकील जरूरी नहीं- यहां आप खुद जज के सामने अपनी बात रख सकते हैं। प्रक्रिया बहुत सरल और अनौपचारिक होती है।

नेशनल लोक अदालत कब लगेगी?

difference-between-Lok-Adalat-and-ordinary-court

अगर आपका कोई केस कोर्ट में लंबित है या आप मुकदमे से पहले ही मामला सुलझाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • अपने नजदीकी जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण या तहसील कार्यालय में जाकर संपर्क करें।
  • अपने मामले को लोक अदालत की लिस्ट में शामिल करने के लिए एक आवेदन दें।
  • इसके बाद 14 मार्च को निर्धारित समय पर संबंधित अदालत में उपस्थित हों, जहां जज और मध्यस्थ दोनों पक्षों की बात सुनकर समझौता कराएंगे।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रैफिक चालान माफ कराने का मिल रहा है गोल्डन चांस, जानिए किस दिन लगने जा रही है Lok Adalat

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
नेशनल लोक अदालत कब लगेगी?
नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को लगेगी।
लोक अदालत में सुलझाए गए मामलों में फायदा मिलता है?
लोक अदालत में अगर आप किसी मामले का समझौता करते हैं, तो आपके द्वारा जमा की गई पूरी कोर्ट फीस वापस मिल जाती है।
नेशनल लोक अदालत में किस तरह के मामले की सुनवाई होती है?
नेशनल लोक अदालत में लोन की किश्त, बिजली और पानी के बिल-पुराने पेंडिंग बिलों, चेक बाउंस के मामले, पति-पत्नी के बीच के झगड़े, छोटे-मोटे आपराधिक मामले की सुनवाई की जाती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।