Munmun Dutta Aka Babita Ji House: कुछ किरदारों को लोग इतना पसंद करते हैं कि दर्शक उनके बारे हर एक बात जानना चाहते हैं। अब आप तारक मेहता उल्टा चश्मा शो की बबीता जी (Babita Ji) को ही देख लिजिए। मुनमुन दत्ता ने अपने किरदार को इतने बखूबी से निभाया कि आज लोग उन्हे उस किरदार से ही पहचानते हैं। आपने बबीता जी से जुड़ी बहुत से बातें सुनी होंगी। आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस के बारे में ना बताकर उनके घर की तस्वीरें दिखाने वाले हैं।
यूं तो मुनमुन दत्ता दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल से हैं, लेकिन इन दिनों वो मुंबई में रहती हैं। उनका घर काफी आलीशान और खूबसूरत है जिसे उन्होंने खुद डिजाइन किया है। मुनमुन ने एक दफा कहा था कि उन्होंने खुद अपने पूरे घर को डिजाइन किया है और घर का हर कोना उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है।
इसे भी पढ़ेंःरानी मुखर्जी का घर नहीं है किसी महल से कम, देखें फोटोज
View this post on Instagram
बहुत सारे सेलेब्स अपने घर पर गार्डनिंग करना पसंद करते हैं। आपको मुनमुन दत्ता के घर के अलग-अलग भागों में भी पौधे लगे नजर आएंगे। पौधों के साथ-साथ मुनमुन दत्ता के पास एक बिल्ली भी है जो इस फोटो में नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
मुनमुन दत्ता ने अपने घर को सजाने के लिए बहुत सारे शोपीस का चुनाव किया है। दीवार से लेकर कपबर्ड के ऊपर तक उन्होंने छोटी-छोटी चीजों के सजावट की है जो उनके घर की पूरी लुक में चार चांद लगाती है।
View this post on Instagram
अपने घर को सजाने के लिए आप भी इस तरह की यूनिक लाइट्स लगा सकते हैं। बहुत बार हमारे घर में शोपीस रखने का स्पेस नहीं होता है। ऐसे में हम लाइट्स लगा सकते हैं जिससे घर काफी खूबसूरत नजर आता है।
मुनमुन दत्ता ने अपने बेडरूम को खुद डिजाइन किया है। पर्दे और बेड के लिए उन्होंने ग्रीन कलर का चुनाव किया है जो काफी खूबसूरत लग रहा है।
इसे भी पढ़ेंःतारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन भाभी ने छोड़ा शो, प्रोड्यूसर असित मोदी पर लगाया यौन शोषण का आरोप
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit:Youtube, Instagram
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।