कृष्ण भक्त हुईं मौनी रॉय Lockdown में पढ़ रही हैं श्रीमद्भगवदगीता के उपदेश

एक्‍ट्रेस मौनी रॉय लॉकडाउन में इस तरह बिता रही हैं अपना खाली वक्‍त। आप भी जानें। 

bhagwat geeta mouni roy stay home

कोरोना वायरस संक्रमण को खत्म करने के लिए पूरा विश्व जंग लड़ रहा है। भारत मे भी कोरोना के केसेस बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस आम आदमी से लेकर देश के सेलिब्रिटीज तक के लिए एक चुनौती बन चुका है। इस केहि वक्त में सभी लोग बीते 20 दिनों से अपने-अपने घरों में बंद हैं। इस निगेटिविटी में पॉजिटिविटी की सभी तलाश कर रहे हैं। सभी अपनी- अपनी तरह से घर मे वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी मौनी रॉय ने खुद को शांत रखने और खाली समय को यूटिलाइज करने का अनोखा तरीका ढूंढा है।

मौनी रॉय आजकल भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट कह रही है।

इसे जरूर पढ़ें: Before And After: देखिए पिछले 13 सालों में कितना बदल गया मौनी रॉय का लुक

bhagwat geeta mouni roy reading

मौनी रॉय आजकल भागवत गीता पढ़ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बहुत सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह भागवत गीता पढ़ती नज़र आरही हैं। उन्होंने किताब के कई पन्नों पर अपने समझने के लाइट अंग्रेजी में कुछ लिखा है। मौनी ने इन तस्वीरों के साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है।

इसे जरूर पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की तरह दिखना चाहती हैं ग्लैमरस तो उनके इन 5 लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन

bhagwat geeta mouni roy lockdown

मौनी ने लिखा है,' कृष्ण ने अर्जुन को कर्म करने से कभी नहीं रोका। बल्कि अर्जुन के 5 सवालों के जवाब देने के बाद कृष्ण ने उसे युद्ध लड़ कर अपने कर्म को पूरा करने के लिए कहा। कृष्ण ने अर्जुन को बिना फल की इच्छा किये युद्ध लड़ने को कहा। कृष्ण ने कहा कि युद्ध और प्रेम में सब जायज है। 'मौनी रॉय के घर की Unseen Pictures पहले कभी नहीं देखी होंगे आपने

इतना ही नहीं मौनी ने एक तस्वीर शेयर की है । इस तस्वीर में मौनी अपने घर के मंदिर में बैठी हैं और उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला भी पहन रखी है। ऐसा लग रहा है कि मौनी इस 21 दिनों के lockdown में पूरी तरह से भक्त बन जाएंगी।मौनी रॉय की तरह 5 तरह से साड़ियों को करें ड्रैप और लगें स्टाइलिश

View this post on Instagram

CREW🤩 #homebound😷

A post shared by mon (@imouniroy) onMar 24, 2020 at 4:40am PDT

वैसे केवल भागवत गीता ही नही मौनी इस खाली वक़्त में पेंटिंग और डांस भी सीख रही हैं। मौनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बनाई पेंटिंग्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं। मौनी ने कई छोटी बड़ी पेंटिंग्स बनाई हैं। कुछ पेंटिंग्स मौनी ने भगवान शिव जी पर भी बनाई है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी जी ने 24 मार्च को 21 दिन के lockdown की घोषणा की थी। मगर उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना के बढ़ते केसेस के कारण lockdown आगे भी बढ़ सकता है। ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये ‘ब्यूटी रुटीन’

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP