herzindagi
expensive rental properties in delhi story

ये हैं दिल्ली के सबसे महंगे रिहायशी इलाके, सोच से भी ऊपर है इनका किराया

आज इस लेख हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के कुछ सबसे महंगे रिहायशी इलाकों के बारे में, जहां किराया सोच से भी ऊपर है। 
Editorial
Updated:- 2020-10-23, 11:00 IST

देश की राजधानी दिल्ली राजनीति, शिक्षा, नौकरी और फैशन का केंद्र होने के साथ-साथ पॉश इलाके के लिए भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। दिल्ली के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो यहां के पॉश इलाके के रेंट और कीमत जानकार लगभग सभी के दिमाग में घंटी बजने लगती है। मुंबई के बाद दिल्ली में सबसे अधिक अरबपति रहते हैं। देश की राजधानी होने साथ यहां के रूम रेंट दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जाते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक महंगे रिहायशी इलाके आसानी से मिल जायेंगे। अगर इसके बारे में नहीं भी मालूम तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के कुछ सबसे महंगे और रिहायशी इलाकों के बारे। दिल्ली के सबसे महंगे और रिहायशी इलाकों के बारे में करीब से जानने के लिए हमनें बात की कुमार enterprises pvt. के मालिक आदित्य सिंह से-

जोर बाग

expensive rental properties in delhi inside

आदित्य सिंह कहते हैं कि साउथ दिल्ली में ही ऐसे कई महंगे और रिहायशी इलाके हैं जहां रेंट के मामले में 35 हज़ार से लेकर 2 से 3 लाख प्रति माह तक जाते हैं। वो कहते है कि ये निर्भर करता है कि आप कितने बी. एच. के. का माकन ले रहे हैं। आगे वो कहते हैं कि दिल्ली का जोर बाग इस मामले में आगे हैं क्यूंकि, यहां रेंट काफी अधिक है लगभग 40 हज़ार से लेकर 2 से 3 लाख प्रति माह। कहा जाता है कि एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा का घर इसी इलाके में है।

इसे भी पढ़ें: Home Cleaning Tips: त्‍यौहार आने से पहले घर के मंदिर की इस तरह करें सफाई

गुलमोहर पार्क 

expensive rental properties in delhi inside

यह इलाका भी साउथ दिल्ली में ही आता है। गूगल पर खोज-खबर करने के बाद माकन.कॉम पर मालूम चला की यहां कम से कम 30 से 30 हज़ार का एक बी.एच.के. है और अगर आप पूरा मकान ही किराए पर लेते हैं तो आपको 3 से 4 लाख प्रति माह रेंट देना होगा। आदित्य कुमार भी इस बात से इंकार नहीं करते। वो कहते हैं हां, इस इलाके में भी लगभग जोर बाग की तरह ही किराया है। वो कहते हैं यहां एक फिट के अनुसार भी किराया लिया जाता है।(फेस्टिवल आने से पहले 'नींबू' से चमकाएं घर)

 

सफदरजंग 

expensive rental properties in delhi inside  

सफदरजंग भी इस मामले में पीछे नहीं है। दिल्ली के सबसे महंगे और पॉश इलाकों में इसका भी नाम लिया जाता है। यहां एक बी,एच. के. के लगभग 25 से 40 हज़ार और और 3 से 4 बी. एच. के. 2 से 3 लाख प्रति माह मिलते है। कुमार कहते हैं कि 'आप कम ही बता रहे, क्यूंकि बहुत पहले लगभग कई राजनेता इसी इलाके में रहते थे तब से ये इलाका और भी महंगा हो गया। हां,  अब यहां अधिक राजनेता नहीं रहते, फ़िलहाल लुटियंस दिल्ली में रहने लगे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उनके जाने के बाद किराया कम हो गया है'। (डिजाइन देंगे आपके घर को एक मेकओवर)

 

इसे भी पढ़ें: क्या और क्यों हैं चर्चा में ब्रह्मकमल फूल, जानिए इस फूल की खासियत

गोल्फ लिंक्स

expensive rental properties in delhi inside

दिल्ली का खान मार्केट एशिया के सबसे महंगे बाजारों में शामिल है। खान मार्केट के कुछ दूरी पर है गोल्फ लिंक्स, जो सबसे महंगे इलाकों में शामिल है। जब हमनें कुमार और मकान. कॉम पर दोनों की तुलना की तो पाया कि यहां भी एक कमरा 30 से कम का नहीं और 2 से 3 बी. एच. के. लाख तीन लाख से कम नहीं। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि ठीक इसके बगल में लुटियंस दिल्ली है जहां पेटीएम के संस्थापक ने लगभग 82 करोड़ का घर लिया है ऐसी खबर कई मीडिया हाउस ने छापी थी। (दिल्ली लोकल मार्केट)

दिल्ली के सबसे महंगे और रिहायशी इलाके सिर्फ ये चारों ही नहीं है। इनके अलावा भी है कई ऐसी जगहे हैं जहां किराया लाखों से भी अधिक है। जैसे- ग्रीन पार्क, हौज़ खास, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली एन,सी,आर में भी लाख दो लाख से अधि महंगे रूम मिलते हैं।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@mg.staticmb.com,www.sarthakestates.com,exportersindia.com)   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।