लाइटिंग घर का एक अहम् हिस्सा है। हालांकि इसे कई बार होम डेकोर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि अक्सर घर को क्लासी लुक देने के लिए महिलाएं कलरफुल लाइटिंग या फिर झूमर आदि को घर में यूज करती हैं। इसके अलावा, नेचुरल लाइटिंग भी घर को ना सिर्फ प्रकाशवान बनाती है, बल्कि इससे घर में एक सूदिंग इफेक्ट आता है। इसी तरह घर में लाइटिंग की व्यवस्था करते हुए फ्लोर लैंप आदि का भी इस्तेमाल किया जाता है। वैसे कुछ महिलाएं इसे इस्तेमाल करना कम पसंद करती हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि घर में लाइटिंग के लिए यह उतना बेहतरीन ऑप्शन नहीं है। स्टडी टेबल पर भले ही लैंप का इस्तेमाल किया जाए, लेकिन फ्लोर पर लैंप को इस्तेमाल करना शायद उतना अच्छा ऑप्शन नहीं है। हालांकि अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो आप गलत है। फ्लोर लैंप आपके घर को एक खूबसूरत मेकओवर दे सकता है। दरअसल, मार्केट में कई बेहतरीन डिफरेंट स्टाइल फ्लोर लैंप मिलते हैं, जो आपके घर को बेहद खूबसूरत डिजाइन दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
आमतौर पर ऐसा समझा जाता है कि फ्लोर लैंप काफी स्पेस लेते हैं और इसलिए महिलाएं इसका इस्तेमाल करने से बचती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। यह पूरी तरह आप पर है कि आप इस तरह के फ्लोर लैंप का चयन करती हैं। ऐसे कई फ्लोर लैंप होते हैं, जो काफी कम स्पेस लेते हैं। इसमें भी आप डिफरेंट स्टाइल फ्लोर लैंप को चुन सकती हैं। मसलन, अगर आप अपने बेडरूम या फिर बच्चों के लिए फ्लोर लैंप को सलेक्ट कर रही हैं तो ऐसे में कार्टून डिजाइन फ्लोर लैंप को चुनना एक अच्छा आईडिया हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: छोटे घर के लिए खरीदनी है डाइनिंग टेबल तो पहले इन डिजाइन्स से लें आईडिया
इस तरह से फ्लोर लैंप को आप अपने लिविंग रूम में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह लिविंग रूम में लाइटिंग को बैलेंस करने के साथ-साथ एक ग्रेसफुल लुक देते हैं। अगर आपका लिविंग रूम बड़ा है और आप उसे एक क्लासी लुक देना चाहती हैं तो एक ही साइज व डिजाइन के दो फ्लोर लैंप को सोफे के दोनों साइड में रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ये आसान क्लीनिंग टिप्स अपनाइए और फेस्टिव सीजन में अपने घर के फर्श को चमकदार बनाइए
अगर आपके लिविंग रूम में इतना स्पेस नहींं है कि आप बिग साइज फ्लोर लैंप को वहां पर पर रख सकें। तो ऐसे में आप ट्री स्टाइल फ्लोर लैंप को भी चुन सकती हैं। यह आमतौर पर लंबे होते हैं, लेकिन स्पेस बहुत अधिक नहीं घेरते हैं। आप इन्हें अपने लिविंग रूम में एक कार्नर में रख सकती हैं। अगर आप इसे दीवार के पास रखती हैं और वहां की दीवारों पर आपने वॉल आर्ट आदि को लगाया है तो ऐसे में फ्लोर लैंप उसकी खूबसूरती को भी बढ़ाएगा।
इस तरह का फ्लोर लैंप मॉडर्न घरों में काफी अच्छा लगता है। अगर लिविंग रूम में आपने लाइट कलर का इस्तेमाल किया है तो ऐसे में बोरिंग लिविंग रूम को स्पाइस अप करने और उसे अधिक कलरफुल बनाने के लिए कलरफुल फ्लोर लैंप का इस्तेमाल करना अच्छा आईडिया है। यह आपके लिविंग रूम को फन लुक देता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: topdreamer.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।