
Modern Staircase Railings Designs: घर के इंटीरियर में सीढ़ियां अक्सर केवल ऊपर जाने का रास्ता मानी जाती हैं, लेकिन म़ॉर्डन होम डिजाइन में ये घर की खूबसूरती को बढ़ाने का सेंटर प्वाइंट बन गई है। खासकर छोटे घरों में, जहां जगह की कमी होती है,तो सही डिजाइन का सेलेक्शन बहुत जरूरी है क्योंकि यह न केवल सेफ्टी पूरे घर के लुक को लक्जरी और बड़ा दिखाने में मदद करती है। भारी-भरकम कंक्रीट की दीवारों के बजाय स्लीक और मॉडर्न रेलिंग चुनने से घर में रोशनी बेहतर होती है, तो स्पेशियल लगता है। चाहे आपका घर पुराना हो या मॉडर्न, सीढ़ियों की रेलिंग में थोड़ा सा चेंज आपके सिंपल से दिखने वाले आशियाने को एक आलीशान विला का लुक दे सकता है। नीचे देखें डिजाइंस, जिसे आप अपनी सीढ़ी के लिए लगवा सकती हैं।

अगर आप अपने छोटे घर को बड़ा और हवादार दिखाना चाहती हैं, तो ग्लास रेलिंग बेस्ट ऑप्शन है। ट्रांसपेरेंट होने के कारण से कमरा बड़ा नजर आता है। इसके साथ स्टेनलेस स्टील या एल्युमिनियम के हैंड्रेल्स का इस्तेमाल करने से साफ और मॉडर्न लुक मिलता है।
सेफ्टी के लिए हमेशा 10-12 mm के टफन्ड ग्लास का उपयोग करें। आप चाहें तो बिना फ्रेम वाली फ्रेमलेस ग्लास रेलिंग भी लगवा सकती हैं, जो आजकल बड़े होटलों और लग्जरी फ्लैट्स में काफी ट्रेंड में है।
इसे भी पढ़ें- Modern Hanging Planters Ideas: बालकनी और बेडरूम में लगाएं ये 5 वॉल हैंगिंग प्लांटर, मिलेगा लग्जरी और मॉडर्न लुक

घर को इंडस्ट्रियल लक्जरी लुक देना चाहती हैं, तो केबल रेलिंग लगवा सकती हैं। इसमें स्टील की पतली-पतली रस्सियां या मेटल की रॉड्स को वर्टिकल या होरिजेंटल लगाया जाता है। यह डिजाइन बहुत ही कम जगह घेरता है और देखने में बहुत स्लीक लगता है।
अगर आपने सीढ़ियों के नीचे स्टोरेज बना रखा है या सोच रही हैं, तो यह रेलिंग बेस्ट है। इसकी सफाई करना भी बहुत आसान है। काले रंग की मेटल रॉड्स के साथ लकड़ी के पायदान का कॉम्बिनेशन आपके घर को एक प्रीमियम लुक देता है।

अगर आप अपने घर में थोड़ा क्रिएटिव और रॉयल टच चाहती हैं, तो CNC लेजर-कट जाली रेलिंग लगवाएं। इसमें लोहे या स्टील की शीट्स पर मशीनों द्वारा खूबसूरत और टफ डिजाइन काटे जाते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार फूलों के पैटर्न, ज्योमेट्रिक शेप्स या कोई पारंपरिक डिजाइन चुन सकते हैं।
इस रेलिंग की खासियत यह है कि यह रोशनी के साथ बहुत सुंदर शैडो प्ले बनाती है, जिससे सीढ़ियों वाला हिस्सा शाम के समय मैजिकल लगता है। इसे गोल्ड या रोज-गोल्ड पेंट करवाकर आप अपने घर को एकदम शाही और महंगा लुक दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Modern Balcony Railing Design: बालकनी को दें लक्जरी लुक, ये मॉडर्न ग्रिल डिजाइन्स बदल देंगे आपके घर का हाल
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।