फर्श दिखने लगेगा और भी गंदा, अगर इस तरह से लगाएंगी पोछा

अपने घर को साफ करते समय हम सभी पोछा अवश्य लगाते हैं। लेकिन अगर आप पोछा लगाते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां करते हैं तो इससे आपका फर्श और भी ज्यादा गंदा नजर आ सकता है।

 
What are the best tips for mopping floors

अपने घर की साफ-सफाई का हम सभी बहुत अधिक ध्यान देते हैं और ऐसी कुछ क्लीनिंग एक्टिविटीज होती हैं, जिन्हें हम हर दिन करते हैं। इन्हीं में से एक है पोछा लगाना। अपने घर की अतिरिक्त गंदगी को साफ करने और फर्श को चमकाने के लिए झाड़ू व पोछा लगाया जाता है। यह देखने में आता है कि पोछा लगाने के बाद फर्श एकदम से साफ दिखने लगता है।

लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि पोछा लगाने के बाद आपका घर और भी ज्यादा गंदा लगने लगता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हम पोछा तो लगाते हैं, लेकिन उसे लगाते समय अनजाने में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। जरा सोचिए कि अगर घर को साफ करने में आपने काफी मेहनत की हो और फिर भी वह गंदा लगने लगे, तो यकीनन आपको काफी दुख होगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पोछा लगाने से जुड़ी कुछ ऐसी ही मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-

बहुत अधिक डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना

mopping mistake

फर्श की बेहतर तरीके से सफाई करने के लिए हम पानी में डिटर्जेंट डालकर उसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालते हैं तो इससे फर्श पर एक चिपचिपा अवशेष रह जाता है। इतना ही नहीं, इससे फर्श पर फिसलन भी हो जाती है जिससे आपके गिरने का डर बना रहता है।

इसे भी पढ़ें: पोछे के पानी में मिलाएं ये तीन चीजें, शीशे की तरह चमक जाएगा आपका फर्श

सीधे पोछा लगाना

कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास समय नहीं होता है तो ऐसे में जल्दी-जल्दी घर की सफाई करने के लिए हम सीधे ही घर में पोछा लगाने लगते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे आपको कई नुकसान होंगे। सबसे पहले तो जब आप झाडू लगाए बिना घर में पोछा लगाएंगे तो इसमें आपको सामान्य से अधिक समय लगेगा। इसके अलावा, पोछा लगाने के बाद भी फर्श साफ नहीं दिखेगा। इतना ही नहीं, अगर फर्श पर कोई बड़ा कण है तो पोछा लगाते समय उससे फर्श के डैमेज होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।

पानी को ना बदलना

mistakes while mopping

कई बार यह भी देखने में आता है कि एक बार बाल्टी में पानी डालने के बाद लोग पूरे घर में उसी पानी से पोछा लगाते हैं। हालांकि, अगर गंदे पानी से लगातार पोछा लगाया जाता है तो इससे गंदगी हटने की बजाय चारों ओर फैल जाती है। इसलिए, जब आप पोछा लगाएं तो पानी के गंदा होने के बाद उसे बदल दें और साफ पानी का इस्तेमाल करें। इससे आपको अधिक बेहतर क्लीनिंग मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: मॉप से चमकेगा आपका फर्श, बस अपनाएं यह टिप्स

गलत पोछे का इस्तेमाल करना

आजकल मार्केट में कई तरह के अलग-अलग पोछे मिलते हैं, जिन्हें अलग-अलग फर्श के अनुसार डिजाइन किया जाता है। हालांकि, अधिकतर लोग किसी भी पोछे का इस्तेमाल करने लग जाते हैं, जिससे फर्श को नुकसान हो सकता है। साथ ही साथ, फर्श उतना बेहतर तरीके से क्लीन भी नहीं हो पाता है। उदाहरण के लिए, किसी स्मूथ सरफेस के लिए स्ट्रिंग मॉप का उपयोग करना अच्छा नहीं माना जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP