जानिए कौन हैं माया टाटा जिन्हें मिल सकती है टाटा ग्रुप की कमान

रतन टाटा के बाद आखिर टाटा ग्रुप का क्या होगा? अक्सर इस बारे में बात उठती रहती है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। आज हम टाटा परिवार की ही एक जरूरी सदस्य के बारे में बात करते हैं। 

Who is Maya tata

टाटा ग्रुप के सरताज रतन टाटा अब रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन अभी भी इस ग्रुप की कमान किसके हाथ आएगी उसका पता नहीं चल पाया है। टाटा ग्रुप देश और विदेश के कई बिजनेस का हिस्सेदार है। सॉफ्टवेयर से लेकर रिटेल तक और गाड़ियों से लेकर घड़ियों तक ना जाने कितने बिजनेस की कमान इस ग्रुप ने संभाल रखी है। अब धीरे-धीरे टाटा ग्रुप की बागडोर टाटा परिवार की अगली पीढ़ी को दी जा रही है।

जिन्हें टाटा ग्रुप का उत्तराधिकारी माना जा रहा है उसमें से एक हैं माया टाटा। हालांकि, माया के साथ उनके भाई-बहन लेह और नेविल टाटा भी इस रेस का हिस्सा हैं और कुछ समय पहले टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड मेंबर्स के तौर पर माया, लेह और नेविल को शामिल किया गया है।

तीनों में से सबसे ज्यादा माया टाटा का नाम सामने आ रहा है। चलिए आज आपको माया टाटा के बारे में थोड़ी सी जानकारी देते हैं।

कौन हैं माया टाटा? (Maya Tata)

माया रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के तीनों बच्चों में सबसे छोटी, लेकिन बहुत टैलेंटेड हैं। पिछले कुछ समय से माया का नाम टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ लिया जा रहा है। माया टाटा ने अपनी एजुकेशन ब्रिटेन के बायेस बिजनेस स्कूल और वारविक यूनिवर्सिटी से पूरी की है। माया अपने ननिहाल से भी बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

maya tata and her history

माया की मां हैं आलू मिस्त्री जो टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की बहन हैं। माया भले ही सबसे छोटी हैं, लेकिन उन्हें टाटा ग्रुप की अगली पीढ़ी का दावेदार माना जा रहा है। माया ने अपना करियर टाटा अपॉर्चुनिटी फंड से शुरू किया था जो टाटा कैपिटल की सबसे पुरानी सब्सिडरी थी। हालांकि, कुछ समय बाद यह कंपनी बंद हो गई। माया उस कंपनी में पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और इन्वेस्टर रिलेशन की फील्ड में काम करती थीं।

करियर में ट्विस्ट के बाद माया ने बदला करियर

जिस तरह से टाटा कैपिटल बंद हुई उसके बाद से ही माया का करियर एक नई दिशा और नई सोच की ओर बढ़ निकला। माया ने टाटा डिजिटल का रुख अपनाया। इस कंपनी में मुनाफे के साथ ही माया ने खुद को एक लंबी पारी के लिए तैयार कर लिया। उन्होंने टाटा न्युओ एप (Tata neu app) की लॉन्चिंग के लिए भी काम किया।

इसके साथ ही माया का न्यू एज टेक्नोलॉजी से नाता जुड़ा। माया टाटा अपनी प्राइवेट लाइफ में लाइमलाइट से दूर रहती हैं। कोलकता स्थित कैंसर हॉस्पिटल टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के 6 बोर्ड मेंबर्स में से एक माया हैं और उम्मीद है कि आगे उनके बारे में और जानकारी उपलब्ध होगी।

maya tata of tata group

माया के बारे में पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अभी तक इतनी ही बातें थीं।

हालांकि, उनके भाई और बहन को भी टाटा ग्रुप का दावेदार माना जा रहा है।

कौन हैं लेह टाटा? (Leah Tata)

टाटा ग्रुप के नई पीढ़ी में सबसे बड़ी हैं लेह टाटा। लेह काफी समय से ताज ग्रुप ऑफ होटल का कार्यभार संभाल रही हैं। उन्होंने स्पेन के IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग की डिग्री ली है। लेह ने शुरुआत बहुत ही छोटे पद से की थी और ताज ग्रुप ऑफ होटल्स में ही वो सेल्स असिस्टेंस मैनेजर थीं। अब लेह धीरे-धीरे बिजनेस के लिए परिपक्व हो चुकी हैं। लेह टाटा 2002 से बिजनेस के सिलसिले में काम कर रही हैं और यही कारण है कि उन्हें भी टाटा ग्रुप का एक अहम दावेदार माना जा रहा है।

leah tata of tata group

इसे जरूर पढ़ें- Zudio से लेकर Zara तक, टाटा कंपनी के इन लाइफस्टाइल ब्रांड्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप

कौन हैं नेवल टाटा? (Neville Tata)

नोएल टाटा के इकलौते बेटे नेवल टाटा शुरुआत में रिटेल कंपनी ट्रेंट में काम करना शुरू किया था। अगर आपको पता ना हो, तो मैं बता दूं कि ट्रेंट कंपनी भी दरअसल, टाटा ग्रुप से जुड़ी हुई थी। यह नवल टाटा की दूसरी पत्नी और नेवल टाटा की दादी सिमोन टाटा ने शुरू की थी। नेवल के पिता नोएल ने ही इस कंपनी को आगे बढ़ाया और उसके बाद नेवल ने इसमें ही काम शुरू किया। हालांकि, अभी यह बिल्कुल साफ नहीं है कि टाटा ग्रुप की कमान के लिए नेवल का नाम आगे है या नहीं। नेवल की पत्नी किर्लोस्कर कंपनी की डायरेक्टर मानसी किर्लोस्कर हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: the style nut instagram/ LinkedIn/ Tata trust.org/ Imwoman

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP