हर लड़की अपने लाइफ पार्टनर को लेकर बहुत एक्साइटिड रहती है। उसे लगता है कि वह वक्त कब आएगा जब उन्हें उनका लाइफ पार्टनर मिलेगा। भले ही कोई लड़की सीरियस रिलेशनशिप में हो लेकिन अपने पति को लेकर वह हमेशा एक अलग नजरिया रखती है। किसी लड़की को अगर लॉयल या जैनुअन लड़का मिल भी जाए तब भी वह यही सोचती हैं कि क्या यह लड़का उनके जिंदगी भर प्यार करेगा भी या नहीं? इसी कशमकश में लड़कियां अपना प्रिजेंट इन्ज्वॉय नहीं कर पाती हैं। वहीं, लॉयल लड़के भी खुद को प्रूफ करने के चक्कर में एक वक्त के बाद उम्मीद छोड़ देते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी खूबियां बता रहे हैं जो अगर आपको पार्टनर या ब्वॉयफ्रेंड में हैं तो उसे कभी शादी के लिए मना न करें। क्योंकि ये खूबियां बहुत किश्मत वाली लड़कियों को मिलती हैं।
इसे भी पढ़ें:Relationship Tips: इन 7 बातों से समझें कि रिलेशनशिप में क्या चाहते हैं पुरुष
क्या आप अच्छे दोस्त हैं
अगर आप और आपके ब्वॉयफ्रेंड में दोस्ती का रिश्ता है तो इससे बेहतर और कुछ नहीं है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो स्कूल टाइम से एक दूसरे के कान्टेक्ट में होते हैं और फिर आगे चलकर रिलेशनशिप में आ जाते हैं। यकीन मानिए जो लोग बचपन से एक दूसरे को जानते हैं, उनके रिश्ते की बात ही कुछ और होती है। क्योंकि इस तरह के रिलेशनशिप में न ही झिझक होती है और न ही आपको अपना पास्ट बताने की टेंशन रहती है। क्योंकि जो रिश्ता दोस्ती से शुरू होता है उस रिश्ते में सब कुछ अनमोल होता है। इसलिए अगर आपका बचपन वाला प्यार है तो आप ऐसे लड़के से आंख बंद कर शादी कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि ऐसे केस में फैमिली वाले भी आसानी से मान जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:ये 10 खूबियां दिखें तो समझ लीजिए आपको मिल गया है परफेक्ट लाइफ पार्टनर
जिम्मेदारी है बड़ी चीज
स्कूल या कॉलेज टाइम में जो चीज आपके लिए जरूरी थी वह जरूरी नहीं है कि मैच्योर होने के बाद भी हो। क्योंकि टीनऐज में लड़कियों के लिए वहीं लड़का बेस्ट होता है जो उन्हें बाइक या कार में घुमाए, शॉपिंग कराए, मूवी दिखाए और स्कूल या कॉलेज खत्म होने के बाद उनसे मिलने आए। जबकि एक वक्त के बाद आपके लिए प्राथमिकताएं बदल जाती हैं, बल्कि यह बदलनी भी चाहिए। अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी के बारे में सोच रही हैं तो इस बात को देख लें कि वह जिम्मेदार है या नहीं है। अगर लड़का जॉब करता है और पूरी तरह से अपने पैरों पर खड़ा है तो आप उसके साथ आंख बंद कर शादी का फैसला ले सकती हैं। जबकि अगर लड़के की नौकरी नहीं है लेकिन उसके पास अच्छी खासी प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस है और आप इस आधार पर शादी करने का मन बना रही हैं तो भूलकर भी ऐसा न करें। क्योंकि ऐसे लड़को की कोई गांरटी नहीं होती है। जबकि जो लड़के सेल्फ डिपेंड होते हैं वह आपकी जिम्मेदारी उठाने के साथ ही आपको हर मोड़ पर खुश रखते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों