
घर को क्लासी और खूबसूरत बनाने के लिए लोग अब मंदिर के डिजाइन पर भी खास ध्यान देते हैं। घर को अच्छा दिखाने के लिए केवल फर्नीचर या डेकोरेशन ही काफी नहीं होता। लोग अपने घर के हर कोने को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, इसलिए मंदिर का सही डिजाइन चुनने में उन्हें काफी समय लग जाता है। आजकल मार्बल टेंपल डिजाइन काफी ट्रेंड में है। हालांकि, मार्बल टेंपल में भी आपको अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। लकड़ी के मंदिर हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहे हैं, क्योंकि ये ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ सॉफ्ट और एलिगेंट लुक भी देते हैं। हालांकि, लकड़ी के मंदिर हमेशा आपका साथ नहीं निभा पाते और खराब हो जाते हैं, लेकिन मार्बल के साथ ऐसा नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मार्बल टेंपल के डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
घर छोटा है या स्पेस कम है, जिसकी वजह से आप अलग से मंदिर घर नहीं बना पा रही हैं, तो आप वॉल-माउंटेड मार्बल मंदिर बनवा सकती हैं। इस तरह के मंदिर की खासियत यह है कि इसके लिए अलग से स्पेस की जरूरत नहीं होती। यह मंदिर दीवार पर फिट किया जाता है, इसलिए नीचे से आपको पूरा स्पेस ढूंढने की जरूरत नहीं होती। यह दिखने में भी सुंदर लगता है।
image credit- pinterest/ai
जिन घरो में स्पेस अच्छा होता है वह इस तरह के मंदिर डिजाइन घर में बनवाते हैं। इसकी खासियत यह होती है कि घर के अंदर ही मंदिर एकदम विशाल और अलग स्पेस में लगता है। इसके ऊपर का डिजाइन मंदिर को एकदम बाहरी मंदिर की तरह लुक देता है। इस तरह के मंदिर घर का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होते हैं।
यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5-स्टार होटल जैसा मिलेगा लुक
image credit- uniqueway/pinterest
माबर्ल टेंपल में कई तरह के डिजाइन आते हैं। जाली वर्क में स्वास्तिक या ॐ भी लिखा होता है। कई मंदिरों में जाली के अंदर ही मंत्र भी लिखे होते हैं। आप अपने हिसाब से किसी भी तरह के जाली डिजाइन वाला मंदिर चुन सकती हैं। यह छोटे और बड़े दोनों आकार में आता है। आप अपने घर के हिसाब से इसके साइज का चुनाव करें।
यह भी पढ़ें- Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स
ओपन स्टाइल मार्बल मंदिर, डोर वाले मार्बल मंदिर, इनबिल्ट या वॉल निच मार्बल मंदिर और LED लाइटिंग वाला मार्बल मंदिर भी इस समय ज्यादा ट्रेंड में है। घर की थीम के अनुसार इनमें से कोई भी एक डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।