अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने PDA को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। चाहें किसी लंच या डिनर डेट पर हाथ में हाथ डालकर घूमना हो या फिर सलमान खान की नाराजगी की खबर और उनकी कॉन्ट्रोवर्सी हो, या फिर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की खिंचाई करने की बात हो। एक बार फिर ये दोनों रविवार को ट्रेंड करने लगे। कारण? अर्जुन कपूर की एक तस्वीर पर मलाइका का कमेंट और उसपर अर्जुन का रिप्लाई।
Indian Sports Honour 2019 के इवेंट को अर्जुन कपूर होस्ट कर रहे थे। उसके बाद अर्जुन ने तैयार होते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर अपनी Bow Tie ठीक करते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने चेहरा अपना थोड़ा सीरियस बना रखा है। इसी में मलाइका अरोड़ा का कमेंट आया है।
इसे जरूर पढ़ें- Bigg Boss 13: कोएना मित्रा ने किया खुलासा, एक्स ब्वायफ्रेंड जलाना चाहता था पासपोर्ट
तस्वीर पर मलाइका अरोड़ा ने लिखा, 'Why So serious' (इतने सीरियस क्यों दिख रहे हो।), अब मलाइका ने कुछ लिखा है तो यकीनन अर्जुन कपूर को भी कुछ लिखना जरूरी था। अर्जुन कपूर अपने मजाकिया जवाबों के लिए फेमस भी हैं।
अर्जुन कपूर ने ये लिखा कि, 'मैं ये सोच रहा हूं कि Bow Tie को सही से बांधना कितना पेचीदा काम है।'
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल भी करते हैं और साथ ही साथ एक दूसरी की तारीफ और हल्का फुल्का फ्लर्ट भी करते ही रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका ने अपने व्हाइट शिफॉन गाउन में फोटो डाली थी। ये फ्रेंच लेस AADNEVIK गाउन था और इसमें थोड़ा लेदर भी लगा हुआ था। इस फोटो में मलाइका का लुक काफी हॉट लग रहा था। इसमें अर्जुन ने इमोजी के जरिए ये बता दिया था कि मलाइका कितनी हॉट लग रही हैं।
पिछले महीने जब अर्जुन कपूर ने अपनी 'वैनिटी वाला पिक' शेयर की थी तब मलाइका ने उन्हें ट्रोल किया था ये कहकर, 'वाह क्या ह्यूमर है'...
इसे जरूर पढ़ें- श्रद्धा कपूर से लेकर दीया मिर्जा जैसे सेलेब्स ने आरे जंगलों में पेड़ काटे जाने पर कैसे नाराजगी जताई, जानिए
जहां तक इनकी लव लाइफ की बात है तो ये जोड़ा न्यूयॉर्क से लेकर मुंबई तक आए दिन एक दूसरे के साथ वाली फोटो शेयर करता रहता है। इसके साथ ही अगर वर्क लाइफ की बात करें तो मलाइका अरोड़ा इस समय रिएलिटी शो होस्ट करने के साथ-साथ अपने योगा स्टूडियो को लेकर व्यस्त हैं।
जहां तक अर्जुन कपूर की बात है तो वो अभी 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' फिल्म में दिखे थे और अभी वो आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत में काम कर रहे हैं और साथ ही साथ दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार के लिए भी काम कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इन दोनों फिल्मों के लिए अपना लुक काफी बदल दिया है और साथ ही साथ पानीपत के लिए तो अर्जुन कपूर काफी दिनों तक कैप लगाकर घूम रहे थे। कारण ये था कि उन्हें इस फिल्म के लिए अपने बाल मुंडवाने पड़े थे।
उस समय भी मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को खूब ज्यादा ट्रोल किया था।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।