अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी सभी को पता है। वहीं सब यह भी जानते हैं कि दोनो के बीच उम्र का काफी लंबा फासला है। इसके बावजूद दोनों एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। बता दे कि मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर से काफी बड़ी है। यही नहीं मलाइका अरोड़ा एक बेटे की मां भी है। मलाइका अरोड़ा अपने बेटे के साथ ही रहती हैं। वही कई बार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक साथ देखा गया है। बीते दिन दोनों की शादी की खबरे भी सुर्खियों में बनी हुई थीं। हालांकि दोनों ने इस खबर को गलत कह दिया है।
12 साल छोटे अर्जुन को डेट कर रही मलाइका को कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। बता दे कि उन्होंने कई बार ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। वही अब उन्हें इन चीजों से बिलकुल भी फर्क नहीं पड़ता दोनों कई इवेंट में एक साथ नजर आते हैं। दोनों अक्सर एक साथ वेकेशन पर भी जाते रहते हैं। बता दे कि इसकी जोड़ी अक्सर विवादों में बनी रहती हैं।
मलाइका अरोड़ा का जब तलाक हुआ था तो उसके कुछ समय बाद ही मलाइका अर्जुन के साथ एक फैशन शो में नजर आई थीं। इसके बाद उनके फैंस काफी हैरान हुए थे। हालांकि तब तक दोनों के रिश्ते के बारें में किसी को भी पता नही था। यह बात बेहद कम लोग जानते हैं लेकिन अर्जुन का फ्रेंड सर्किल भी मलाइका से जुड़ा हुआ था।
इसे भी पढ़ेंःमलाइका अरोड़ा को करती हैं पसंद तो जानिए उनके बारे में यह मजेदार बातें
हम सभी जानते हैं कि करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा की दोस्ती है। वही करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा मलाइका अरोड़ा की खास दोस्त की लिस्ट में आती हैं। ऐसे में दोनों का मिलना जुलना होता रहता था। कहा तो यह भी जाता है कि जब मलाइका अरोड़ा उस दौरान ही अर्जुन कपूर से प्यार करने लगी थी जब 'इश्कजादे' फिल्म को लेकर सलमान से मिलने अर्जुन जाया करते थे।
इसे भी पढ़ेंःCan We Please Move On: मलाइका-अर्जुन और एक्स तीनों आगे बढ़ गए पर आप क्यों नहीं?
बता दे कि साल 2017 में मलाइका का तलाक हुआ था अरबाज खान से इसके बाद से ही अर्जुन कपूर और मलाइका एक साथ है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है। वही मलाइका को देखकर यह कहना मुश्किल हो सकता है कि वह एक बेटे की मां है। भले मलाइका और अरबाज अलग हो गए हो लेकिन बेटे से कई बार मिलते रहते हैं अरबाज खान।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Image Credit: Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।