herzindagi
birthday girl karisma kapoor

Happy Birthday : पहले अभिषेक से टूटी सगाई फिर पति ने तोड़ा दिल, जानें करिश्मा के जीवन के कुछ कंट्रोवर्शियल किस्से

करिश्मा कपूर एक समय में टॉप की एक्ट्रेस रही हैं। विवादों ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। आज हम आपको उनके जीवन के कुछ कंट्रोवर्शियल किस्से बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-06-25, 09:49 IST

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 की टॉप एक्ट्रेसेस में एक रहीं। उनकी खूबसूरती, उनकी डांसिंग और उनकी एक्टिंग का मैच कर पाना आज के समय में बहुत मुश्किल है। उन्होंने एक से एक बढ़कर फिल्मों में काम किया और अपने करियर के पीक में शादी की और बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया। करिश्मा जितना अपने काम के लिए जानी जाती थीं उतना ही उनका गहरा संबंध विवादों से भी रहा है। पहले सगाई टूटी और फिर शादी का रिश्ता एक बहुत खराब मोड़ पर आकर खत्म हुआ। करिश्मा ने सारे टूटे हुए टुकड़ों को समेटा और वर्क फ्रंट पर आ गईं।

25 जून को करिश्मा कपूर अपना जन्मदिन मनाती हैं और इस मौके पर आइए आपको उनके जीवन के ऐसे कुछ किस्सों से रूबरू करवाएं, जिन्होंने उनके जीवन में विवादों को जन्म दिया।

पेरेंट्स का सेपरेशन

karisma kapoor parents sepration

बहुत ही कम उम्र में करिश्मा कपूर ने अपने माता-पिता को अलग होते देखा। करिश्मा अपने पिता रणधीर कपूर से बहुत प्यार करती हैं। हालांकि रणधीर और बबीता के अलग होने के बाद, करिश्मा और करीना, मां के साथ रहते थे। करिश्मा का एक्ट्रेस बनने का सफर मां बबीता की वजह से ही पूरा हो पाया।

इसे भी पढ़ें : जानें क्यों करिश्मा कपूर ने रेखा से डरते-डरते साइन की थी 'जुबैदा'

अभिषेक बच्चन से टूटी सगाई

karisma abhishek engagement

बच्चन और कपूर परिवार के बीच अच्छे रिश्ते थे। इसी के चलते करिश्मा और अभिषेक के रिलेशनशिप के बारे में जब परिवार को पता लगा, तो दोनों की सगाई करवा दी गई। करिश्मा और अभिषेक कई मौकों पर साथ दिखाई देने लगे, लेकिन फिर बहुत जल्द खबर आई कि दोनों की सगाई टूट गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता इस रिश्ते से खुश नहीं थीं क्योंकि अभिषेक का करियर कुछ खास चल नहीं रहा था। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक जया बच्चन और बबीता दोनों की ही इस रिश्ते से ऐतराज था। कारण जो भी था मगर दोनों की राहें अलग-अलग हो गई और आज भी किसी इवेंट में यदि दोनों टकरा जाएं तो एक-दूसरे को देखते तक नहीं।

संजय कपूर से शादी और फिर तलाक

sanjay kapoor karisma kapoor  marriage

अभिषेक से रिश्ता टूटने के कुछ सालों बाद करिश्मा अपने दोस्त संजय के साथ रिलेशनशिप में आईं। संजय कपूर एक बिजनेसमैन और तलाकशुदा थे। दोनों की धूमधाम से शादी भी हो गई लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों रिश्ते में खटास आ गई। इनका रिश्ता इतना खराब हो चुका था कि करिश्मा ने संजय और उनकी मां के खिलाफ टॉर्चर, मारपीट करने का आरोप लगाया था और एफआईआर भी लिखवाई थी। वहीं, संजय कपूर ने करिश्मा पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। तलाक के बाद संजय कपूर के ऐसे किस्से सुनाई दिए थे, जिसे सुनकर सब हैरान थे। उनका करिश्मा से शादी के बाद हॉटेलियर विक्रम चटवाल की एक्स वाइफ प्रिया के साथ भी संबंध की खबरें तेज हुई थीं।

करिश्मा ने कहा था कि संजय ने उनसे शादी की क्योंकि वह एक बड़ी एक्ट्रेस थीं और उन्होंने एक मीडिया ऑर्गेनाइजेशन को इंटरव्यू में बताया था, 'जब हम हनीमून पर गए थे, संजय ने मेरी बोली अपने दोस्तों से लगाई थी।' वहीं संजय का कहना था कि करिश्मा उनके पैसों के पीछे थीं।

इसे भी पढ़ें : Aishwarya Rai Bachchan V/S Karisma Kapoor: जानें दोनों एक्‍ट्रेसेस की लाइफ स्‍टोरी

बच्चों की कस्टडी के लिए लड़े थे दोनों

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

करिश्मा कपूर के पति ने अपने दो बच्चों समायरा और कियान की कस्टडी के लिए याचिका दायर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा संजय को बच्चों से नहीं मिलने देती थीं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया था। हालांकि करिश्मा ने भी कड़ी लड़ाई लड़ी और बच्चों की कस्टडी का केस जीत गईं।

तलाक बाद उनकी अफेयर की खबरें भी बहुत उड़ीं, लेकिन करिश्मा ने उन पर कोई कमेंट नहीं किया। वह फिल्म में कमबैक भी कर चुकी हैं। इसके साथ ही कई प्रोजेक्ट्स का आज हिस्सा हैं।

हमारी ओर से उन्हें एडवांस में हैप्पी बर्थडे। उनके फैंस और हम उन्हें एक बार फिर स्क्रीन पर देखना चाहेंगे। इस लेख को लाइक और शेयर करना भूलें और बॉलीवुड से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Image Credit : Instagram@karismakapoor, google searches

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।