Mahashivratri 2024: हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का बेहद महत्व है। यह हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च दिन, शुक्रवार को पड़ रहा है। यह खास त्यौहार देवों के देव महादेव को समर्पित है। इसलिए देश भर में लोग इस दिन को बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में आप भी अगर इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर अपने घर की मंदिर को सजाने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको घर में मौजूद मंदिर को सजाने के टिप्स बताने वाले हैं, जिससे भोलेनाथ भी बेहद प्रसन्न होंगे और आप पर असीम कृपा बरसा सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए मंदिर सजाने की टिप्स के बारे में आपको बताते हैं।
मदार या आंकड़े के फूल से करें सजावट
मदार आंकड़े का फूल भगवान शिव को बहुत पसंद होता है। अक्सर शिव पूजन में सफेद आंकड़े के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में शिवरात्रि के मौके पर आप भी अपने घर की मंदिर को इन फूलों से सजा सकते हैं। आप चाहें तो इसे छोटी-छोटी लरियां बना कर ऊपर हैंग कर सकते हैं। इससे शिव जी बेहद प्रसन्न होंगे और आप पर उनका आशिर्वाद बना रहेगा।
मंदिर के पास पर्दे से सजाएं
महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए अगर आप भी अपने मंदिर को सजा रह हैं, तो रंग-बिरंगे पर्दे का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए आपके कुछ कलरफुल कपड़े या दुपट्टा लेना है। मंदिर के पीछे वाले दीवार पर उसे अच्छे ढंग से एडजस्ट कर लेना है। यह दिखने में बेहद खूबसूरत लगने के साथ मंदिर को नया लुक दे सकता है। चूंकि, इसी दिन माता पार्वती और शिव जी का विवाह हुआ था। इसलिए शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा पाने के लिए उनके आसपास के क्षेत्र को सजाना बेहद जरूरी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें-महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी न खाएं ये अनाज, बढ़ सकती हैं परेशानियां
शिवलिंग को सजाना जरूरी
महाशिवरात्रि देवों के देव महादेव को समर्पित एक खास त्योहार है। ऐसे में मंदिर की सजावट के साथ साथ शिवलिंग की साज-सज्जा का भी खास ख्याल रखना होता है। शिवलिंग को सजाने के लिए आप उनके प्रिय पुष्प और बेलपत्र का सहारा ले सकते हैं। उनपर कनेर, आक, शमी, पारिजात, धतुरे आदि के फूलों से सजा सकते हैं। साथ ही, बेलपत्र के अलावा गुलाल, भस्म, चंदन, रोली और अक्षत से भी शिवलिंग की सजावट कर सकते हैं। इससे महादेव को बेहद प्रसन्नता होगी और वो आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे।
इसे भी पढ़ें-महाशिवरात्रि पर बनाएं शिवलिंग के ये रंगोली डिजाइन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों