herzindagi
Rangoli Design shivling for mahashivratri

MahaShivratri Rangoli Design 2024: महाशिवरात्रि पर बनाएं शिवलिंग की ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

MahaShivratri Rangoli Design 2024: हिन्दू धर्म में घर में रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। रंगोली के रंगों को घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-06, 13:00 IST

8 मार्च को देशभर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। यह खास दिन भोले बाबा को समर्पित होता है। इसलिए, लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की चीजें करते हैं। कई लोग महाशिवरात्रि पर पूरे दिन व्रत रखते हैं, नंगे पांव मंदिर जाते हैं, भोले बाबा को बेल-पत्र और पसंदीदा प्रसाद चढ़ाते हैं।

महाशिवरात्रि के मौके पर सभी श्रद्धालु भारत में लगभग हर कोई शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए मंदिर जाते हैंजाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का खास महत्व है, इसी दिन भोलेनाथ ने पहली बार शिवलिंग का अवतार लिया था। अगर आप भी भोले बाबा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो घर पर ही शिवलिंग का रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। घर में शिवलिंग की रंगोली डिजाइन बनाना बेहद शुभ माना जाता है। 

चावल से बनाएं रंगोली (Shivling Rangoli Designs With Rice)

Shivling Rangoli Designs With Rice

सफेद रंग के शिवलिंग का एक खास महत्व होता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए आप महाशिवरात्रि के मौके पर घर में मंदिर के आगे सफेद रंग की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। माना जाता है कि जो भी सफेद शिवलिंग के दर्शन करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसलिए इस तरह की रंगोली डिजाइन आपके लिए फायदेमंद होगा।

इसे भी पढ़ें-  30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

 

shivling rangoli

  • शिवलिंग का गोल डिजाइन बनाने के लिए आप गोल ढक्कन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • पहले आप ढक्कन से गोल डिजाइन बनाएं और नीचे की तरफ स्केल की मदद से लाइन की खीचें। 
  • शिवलिंग पर आंखों का डिजाइन बनाने के लिए आप नीले रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • आप चाहें, तो पूरा शिवलिंग भी सफेद रंग से बना सकते हैं। लेकिन किनारों के लिए आपको दूसरे रंग का चयन करना होगा। 

इसे भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस

फूलों से बनाएं शिवलिंग रंगोली (Shivling Rangoli Designs With Flowers)

Shivling Rangoli Designs With Flowers

अगर आपके पास महाशिवरात्रि के दिन ज्यादा समय नहीं है और आपको रंगोली बनाना भी नहीं आता है, तो आप फूलों से शिवलिंग की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। फूलों की मदद से रंगोली बनाना बेहद आसान है। आप अलग-अलग रंग के फूलों से रंगोली बना सकते हैं। (5 मिनट में बनाएं दिए वाली रंगोली डिजाइन)

थाली पर बनाएं शिवलिंग का डिजाइन 

Easy Rangoli Designs

भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए आप तांबे की थाली पर शिवलिंग की डिजाइन बनाकर भोले बाबा के आगे रख सकते हैं। थाली में रंगोली डिजाइन बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि थाली में आपको छोटा ही शिवलिंग बनाना होगा। रंगोली को आप मोतियों से सजा सकते हैं। (इस तरह बनाएं Kolam Rangoli Design)

बेल पत्ते के साथ बनाएं रंगोली का डिजाइन (Simple Rangoli Designs)

Simple Rangoli Designs

शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसलिए आप इस तरह की रंगोली डिजाइन अपने घर में बना सकती हैं। बेल पत्र के अंदर अलग-अलग ऐसी चीजों का डिजाइन आप बना सकती हैं, जो भगवान शिव को प्रिय है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rangoli nation (@rangoli_nation)

बेलपत्र के एक पत्ते में आप शिवलिंग दूसरे पत्ते पर भगवान शिव के नेत्र और तीसरे पत्ते में ऊं या केवल सांप का रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। आप चाहें तो सभी पत्तों में छोटे-छोटे शिवलिंग भी बना सकती हैं। 

इस तरह का शिवलिंग बनाना सबसे आसान

shivling rangoli with flowers

भले ही आपको शिवलिंग की यह डिजाइन देखकर मुश्किल लग रहा हो, लेकिन आप इसे स्केल और ढक्कन की मदद से आसानी से बना सकती हैं। ध्यान रखें कि आप रंग भरने के लिए बोतल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से रंग फैलेगा नहीं। 

mahashivratri rangoli designs

अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है और आप पूरा शिवलिंग नहीं बना पा रहे हैं, तो इसके लिए आप केवल शिवलिंग का ऊपर का डिजाइन बनाकर नीचे ऊँ नमः शिवाय लिख सकती हैं। आप चाहें, तो अंग्रेजी में Happy Mahashivratri भी लिख सकती हैं। 

चांद पर बनाएं शिवलिंग 

mahashivratri rangoli designs

ये तो आप सभी जानते हैं कि भगवान शिव हमेशा अपने मस्तक पर चंद्र धारण करके रखते हैं। इसलिए शिवलिंग के साथ चांद की रंगोली डिजाइन बनाना भी बेहद शुभ होता है। आप इस तरह की रंगोली डिजाइन भी चूड़ी की जगह फूलों को भी रख सकते हैं। रंगोली में नजर आ रहा है गोल आकार आप थाली की मदद से बना सकते हैं। साथ ही, मोतियों की जगह आप बोतल के अंदर रंग भरकर बिंदी की डिजाइन बना सकते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  kalavithi_00, rangoli_nation insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।