Lunar Eclipse 2022 Timings In India: 8 नवंबर, दिन मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण कई देशों समेत भारत में भी दिखाई देगा। जहां कुछ हिस्सों में यह ग्रहण अपने पूर्ण रूप में नजर आने वाला है तो वहीं कुछ हिस्सों में इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स ने हमें भारत के मुख्य शहरों में चंद्र ग्रहण काल के समय के बारे में जानकारी दी है जो आज हम आप से साझा करने जा रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके शहर में चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा और इसका प्रभाव कितने समय में समाप्त हो जाएगा।
हमारे एक्सोएर्ट ने हमें बताया कि भारत के पूर्वी हिस्सों में चंद्र ग्रहण पूर्ण रूप से दिखने वाला है तो वहीं, अन्य राज्यों में इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
कोलकाता में चंद्रमा ईस्टर्न रीजन यानी कि पूर्वी क्षितिज से तकरीबन 4 बजकर 52 मिनट पर उदय होना शुरू होगा और 4 बजकर 54 मिनट तक पूरी तरह से दिखाई देगा।
इसे जरूर पढ़ें:Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान इन विशेष मंत्रों का जाप हर लेगा नकारात्मक ऊर्जा का दुष्प्रभाव
पूर्वी भाग में होने के कारण कोहिमा, अगरतला, गुवाहाटी जैसे शहरों में चंद्र ग्रहण (चंद्र ग्रहण के व्रत नियम)कोलकाता से पहले दिखाई देगा। खास बात यह है कि कोहिमा में ग्रहण का असर अपने तीव्र भाव में होगा। लगभग 4 बजकर 29 मिनट पर कोहिमा में चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे अंधेरे हिस्से को पार कर जाएगा।
नई दिल्ली में चन्द्र ग्रहण का असर चंद्रोदय से पहले ही नजर आने लगेगा। 5 बजकर 31 मिनट पर चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण का प्रभाव भी दिखने लग जाएगा। नई दिल्ली में चंद्रमा 66 प्रतिशत तक अंधेरे में डूबा दिखाई देगा।
बेंगलुरु में चंद्र ग्रहण काल की बात करें तो यह 5 बजकर 57 मिनट पर चंद्रोदय के साथ ही शुरू हो जाएगा लेकिन कोलकाता में चंद्रमा मात्र 23 प्रतिशत ही अंधकार से ढका होगा, जबकि मुंबई में 14 प्रतिशत अंधकार के साथ चंद्रमा (चंद्र दोष दूर करने के उपाय) 6 बजकर 3 मिनट पर दिखाई देगा।
इसे जरूर पढ़ें:Lunar Eclipse 2022 Havan Benefits: चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें यज्ञ, दसों दिशाओं से जाग उठेगा सौभाग्य
नागपुर में चंद्र ग्रहण का समय 5 बजकर 32 मिनट है और इसकी अस्पष्टता 60 प्रतिशत तक देखी जा सकेगी। नागपुर में पूर्ण चंद्रमा क्षितिज से पूरा होगा ताकि ग्रहण का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सके।
श्रीनगर में 66 प्रतिशत के साथ ग्रहण 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा।
तो ये था भारत के अलग अलग शहरों में चन्द्र ग्रहण का समय। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।