
chandra grahan timing in india 2026: एक तरफ होली का त्योहार आ रहा है और दूसरी तरफ साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। लोगों इस बात को लेकर बहुत भ्रम है कि आखिर चंद्र ग्रहण 2 मार्च को पड़ रहा है या 3 मार्च को। दरअसल, 4 मार्च को रंग खेलने वाली होली है, ऐसे में होलिका दहन 2 या 3 मार्च में से किसी एक दिन किया जाना, मगर पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ रहा है, ऐसे में चंद्र ग्रहण की तिथि लोगों में चर्चा का विषय बन गई है। हमने इस बारे में मध्यप्रदेश भोपाल के पंडित एंव ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी से बात की और जाना आखिर चंद्र ग्रहण कब पड़ रहा है और भारत में मान्य है भी या नहीं। पंडित विनोद कहते हैं, "फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साला का पहला चंद्र ग्रहण पड़ रहा है और यह भारत में मान्य होगा क्योंकि इसे देखा जा पाएगा। इस ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक प्रभाव पूरे देश पर पड़ेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है और भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आएगा। "
3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण है। इस दिन फाल्गुन की पूर्णिमा भी है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जिसे भारत में देखा जा पाएगा। इस बार चंद्र ग्रहण की खासियत यह है कि, ग्रहण के वक्त चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा। इस दौरान घर और मंदिरों में भगवान की पूजा न करें और घर पर ही बैठ कर मंत्रों का जाप करें।
चंद्र ग्रहण वाले दिन सुबह से ही भारत में सभी शुभ काम थम जाएंगे। क्योंकि चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले से ही सूतक लग जाएगा। ऐसे में सूतक काल सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर खत्म होगा ।
यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026 Date & Time: वर्ष 2026 में कब-कब पड़ेगा चंद्र ग्रहण? यहां जानें तिथि, समय और सूतक काल
यह भी पढ़ें- भाद्रपद पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, ग्रहों की शुभता के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय
जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में चला जाता है, तो सूर्य की किरणें छनकर चंद्रमा पर पड़ती हैं और इस वजह से वह लाल रंग का दिखाई देता है। इसलिए इसे ब्लड मून कहा जाता है। अगर आपको ब्लड मून देखना है, तो शाम 6 बज कर 10 मिनट पर आपको ऐसा आसमान पर नजर आ सकता है।
चंद्र ग्रहण से जुड़ी यह जानकारी उम्मीद है कि आपको पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।