herzindagi
november lunar eclipse effects on zodiac

नवंबर में पड़ेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन 5 राशियों को करना पड़ सकता है मुसीबतों का सामना

Lunar Eclipse 2022: इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी कि 8 नवंबर के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पड़ेगा। आइए जानें इसका राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।   
Editorial
Updated:- 2022-10-19, 13:07 IST

जहां एक तरफ इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को पड़ेगा वहीं 8 नवंबर यानी कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। जहां एक तरफ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है और यह आंशिक सूर्य ग्रहण है वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण को एक विशेष घटना के रूप में देखा जाता है। वहीं पौराणिक ग्रंथों के अनुसार जब भी आकाश में चंद्र ग्रहण होता है तो उसका पूरा प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है। यही नहीं किसी भी ग्रहण का असर सभी राशियों पर भी जरूर पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2022 में 4 ग्रहण हैं, जिसमें 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण हैं। अब तक पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण लग चुका है। इसी क्रम में अब दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें इस चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर किन राशियों पर पड़ेगा।

मेष राशि

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव मेष राशि के लिए कुछ नकारात्मक प्रभाव ला सकता है। इसके प्रभाव से मेष राशि को धन हानि के साथ कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

lunar eclipse effect on zodiac

वृषभ राशि के लिए चंद्र ग्रहण मिले जुले प्रभाव लाएगा। जहां इस राशि को धन के संकेत मिल रहे हैं, वहीं शिक्षा के लिए कुछ नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। जिन लोगों ने प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है उन्हें असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए चंद्र ग्रहण शुभ संकेत दे रहा है। आपको धन लाभ हो सकता है और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आपको एक अच्छी नौकरी भी मिल सकती है या आपकी पदोन्नति के योग हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Lunar Eclipse 2022: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब, जानें सूतक काल समेत सभी जरूरी बातें

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण परेशानियों भरा हो सकता है। इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से नौकरी में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कर्क राशि वाले इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ सकते हैं।

सिंह राशि

lunar eclipse  zodiac

सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण के प्रभाव से वैवाहिक और प्रेम संबंध मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं। किसी जगह शादी की बात चल रही है तो आपकी शादी जल्द ही हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण मिले जुले प्रभाव देने वाला है। जहां इन लोगों को नौकरी में प्रमोशनमिल सकता है, वहीं परिवार के लोगों से मतभेद होने के संकेत भी मिल रहे हैं। एक शुभ संकेत के रूप में इस राशि वाले नया घर खरीद सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक हानि होने के संकेत हैं। यदि आप पैसा सोच समझकर नहीं खर्च करेंगे तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि

lunar eclipse horoscope

वृश्चिक राशि वालों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुभ हो सकता है। आपको संतान सुख मिलने के योग हैं या आपको संतान के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से नौकरी में उतार चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। अपने वरिष्ठों से बचकर रहें और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाएं।

मकर राशि

मकर राशि वालों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मान सम्मान में बढ़ोत्तरी मिलने के योग हैं। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं और कोई नयी जिम्मेदारी उठा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Solar Eclipse 2022: अक्टूबर में पड़ेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों पर आ सकती है मुसीबत

कुंभ राशि

कुंभ राशि (कुंभ राशि का स्वभाव) के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुभ संकेत दे रहा है। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। आपके परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। यदि आप शादी के लिए रिश्ता देख रहे हैं तो जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि को सेहत के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। खान -पान की आदतों पर ध्यान दें और धन हानि से बचने के लिए पैसा सोच समझकर खर्च करें।

इस प्रकार साल का आखिरी चंद्रग्रहण सभी राशियों के लिए मिलेजुले संकेत दे रहा है। समस्याओं से घबराने की बजाय समाधान खोजें और आगे बढ़ें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: freepik.com, pixabay.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।