Chandra Grahan 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार, दिवाली के बाद साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, दिन मंगलवार को पड़ा था। वहीं, सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण का साया भी 8 नवंबर को दिखेगा।
इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी दो बातें बेहद खास हैं जोकि इस प्रकार हैं कि एक तो ये चंद्र ग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा और दूसरा यह कि इसका प्रभाव पूर्ण रूप से भारत में देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें साल 2022 के आखिरी चंद्र ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी बातें।
कार्तिक माह की पूर्णिमा यानी कि 8 नवंबर, दिन मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला है और पूर्ण रूप से होने के कारण इस ग्रहण का असर भी अपने तीव्र रूप में दिखेगा।
वहीं, ग्रहण के समय की बात करें तो ज्योतिषीय गणना के अनुसार,ग्रहण सूतक दोष 8 नवंबर को सुबह 8 बजकर 29 मिनट से लगेगा। चन्द्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से होगी और उसका समापनशाम 6 बजकर 19 मिनट पर होगा।
इसे जरूर पढ़ें:Lunar Eclipse 2O22 Havan Benefits: चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें यज्ञ, दसों दिशाओं से जाग उठेगा सौभाग्य
ज्योतिष जानकारों का मानना है कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई अवश्य देगा लेकिन इसका प्रभाव शून्य रहेगा जिसके कारण इस ग्रहण के सूतक काल के नियमों का पालन करना जरूरी नहीं माना जाएगा। लेकिन शास्त्रोक्त कथन अनुसार, हर ग्रहण से पहले सूतक काल लगता अवश्य है। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा।
भारत में दिखने के अलावा साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा।
इसे जरूर पढ़ें:Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान इन विशेष मंत्रों का जाप हर लेगा नकारात्मक ऊर्जा का दुष्प्रभाव
इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। धर्म और त्यौहारों से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।