Leo Horoscope 2019 : इस साल होगी खूब कमाई, खर्चे भी नहीं होंगे कम

वर्ष 2019 सिंह राशि वाली महिलाओं की खूब होगी कमाई, मगर खर्चे भी नहीं होंगे कम। इस वर्ष स्वास्थ, यात्रा और रिलेशनशिप रहेगा कैसा जानते हैं एस्ट्रो एक्सपर्ट रिद्धी बहल से। 

leo  horoscope

सिंह राशि की महिलाओं में लीडर बनने की क्वालिटी होती है। इन्हें हर जगह आकर्षण का केंद्र बने रहना अच्छा लगता है।

ये महिलाएं बेहद सॉफ्ट नेचर की होती हैं और इनमें गजब की एनर्जी रहती हैं। लोग खुद ही इनकी ओर बात करने के लिए खिचे चले आते हैं। ये स्त्रियां चंचल और हाज़िर जवाब होती हैं। इनके इस स्वभाव की वजह से नीसर माहौल में भी रौनक आ जाती है। इन महिलाओं के लिए साल 2019 कैसा रहेगा और इस साल इनके जीवन में कैसा प्रभाव रहेगा आइए जानते हैं एस्ट्रो एक्सपर्ट रिद्धी बहल से।

रिलेशनशिप

जैसा की हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि सिंह राशि की महिलाएं स्वभाव से चंचल होती हैं और हाजिर जवाब होती हैं। इस वर्ष भी उनके स्वभाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वह अपने रिश्तेदारों, परिवारवालों और पार्टनर से खूब बातें करेंगी और अपनी बातों से उनका मन भी खुश रखेंगी और खुद भी खुश रहेंगी मगर, अपनी बातों को बोलने से पहले आपको थोड़ा केयरफुल होना पड़ेगा कि आप जो बोल रही हैं वह कहीं सामने वाले का दिल तो नहीं दुखा रहा। अगर आप सोच समझ कर रिश्तों को हैंडल करेंगी तो आपके रिश्ते बेहद मजबूत बनेंगे।

Read More: Gemini Horoscope 2019: रखेंगी जलन की भावना तो रिश्ते हो सकते हैं खराब

leo  horoscope

करियर

करियर के हिसाब से यह साल आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। अगर आप वर्किंग वुमन हैं तो जान लीजिए कि इस वर्ष आपको पैसे कमाने के बहुत अवसर मिलेंगे और आप के पास धन की कमी नहीं होगी। मगर अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें क्योंकि इस वर्ष आप कमाएंगी जरूर खूब मगर खर्च भी आपका बहुत ज्यादा होगा। वैसे इस वर्ष आप कुछ नया करना चाहें तो बहुत अच्छा होगा। आपको नए काम में सफलता मिलेगी। इस वर्ष आप अपनी वर्किंग स्किल्स को और भी अच्छा बनाएंगी।

Read More: 2019 Aries Horoscope : खुद पर रखेंगी कंट्रोल तो अच्छा बीतेगा साल

यात्रा

सिंह राशि की महिलाओं को घूमना बहुत पसंद है। खासतौर पर काम जुड़ी यात्राओं को यह महिलाएं काफी एंज्वॉय करती हैं। इस साल भी ट्रैवल के नजरिए से इन महिलाओं के लिए काफी अच्छा होगा। मगर यात्रा के दौराना सावधान रहने की जरूरत है। कोशिश करें कि इस सोलो ट्रिप की जगह फैमिली या दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाएं। इससे आपको ट्रिप में और भी ज्यादा मजा आएगी।

स्वास्थ

सिंह राशि की महिलाएं काम में इतना व्यस्त हो जाती हैं कि उन्हें खुद की देखभाल करने का भी समय नहीं मिलता। यह साल भी आपके लिए ढेर सारे काम लेकर आ रहा है। अगर आप काम में व्यस्त रहेंगी तो जाहिर है अपनी सेहत को नजरअंदाज करेंगी तो हो सके तो पहले से ही थोड़ा सतर्क रहें।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP