Left Eye Blinking for Female: महिलाओं की बाईं आंख फड़कना क्यों माना जाता है शुभ? जानें क्या कहता है शास्त्र

Left Eye Blinking: आंख के फड़कने के कई कारण हो सकते हैं और इसका शास्त्रों में भी जिक्र किया गया है। आइए जानें किसी भी महिला की बाईं आंख  का फड़कना क्या संकेत देता है और इस बारे में क्या कहता है शास्त्र।   
Left Eye blinking for female astrology meaning

शास्त्रों में भी ऐसी कई बातों का जिक्र है जिन्हें हम बिना कारण जाने ही सच मान लेते हैं और उनका अनुसरण करने लगते हैं। हमारे धर्म शास्त्रों में जितनी भी बातों का जिक्र है उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है और उसके पीछे कुछ कारण भी होते हैं।

'महिलाओं की बाईं आंख का फड़कना शुभ होता है' शास्त्रों में लिखी हुई इस बात के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के लिए हमने Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia जी से बात की, आइए जानें इसके पीछे के तथ्यों के बारे में।

आंख फड़कने के कारण

blinking eye signs

भारतीय धर्म शास्त्रों के अनुसार, किसी महिला की बाईं आंख का फड़कना उसके लिए शुभ संकेत देता है, लेकिन कई देशों में इसे अपशगुन से भी जोड़ा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आपकी आंखों की ऊपरी पलक के फड़कने का मतलब यह है कि आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

वहीं, निचली पलक का फड़कना आपके आने वाले कष्टों का संकेत हो सकता है। यदि आपकी आंख के कोने फड़कते हैं, तो फड़कने का आमतौर पर मतलब होता है कि आपके यहां कोई मेहमान आएगा, जबकि आपकी निचली पलक के फड़कने का मतलब है कि आप रोने वाले हैं। आपकी आंख के कोने का फड़कना सकारात्मक शगुन है, क्योंकि इसका मतलब है कि आपका भाग्य अच्छा रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें: एक्सपर्ट टिप्स: जानें ज्योतिष के अनुसार आंख का फड़कना किस तरह के संकेत देता है

महिलाओं के लिए बाईं आंख का फड़कना है शुभ (Female Left Eye Blinking)

शास्त्रों के अनुसार, जब किसी महिला की बाईं आंख फड़कती है, तो उसे बहुत शुभ माना जाता है। इसे हमेशा शुभ समाचार से जोड़ा जाता है। साथ ही, इस सुख और सौभाग्य का संकेत माना जाता है। यह भी माना जाता है कि आप किसी नई चीज की शुरुआत कर सकती हैं या आपको कोई नया सामान जैसे कपड़े या गहने मिल सकते हैं। बाईं आंख का फड़कना आपके लिए किसी नए मेहमान के आने के संकेत भी देता है।

बाईं आंख का फड़कना वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने का भी संकेत देता है। यदि आप अपने अतीत के बारे में बहुत ज्यादा सोचती हैं, तो आपके लिए यह एक नई शुरुआत का संकेत भी हो सकता है।

बाईं आंख का फड़कना दे सकता है कुछ संकेत

blinking left eye of woman

ज्योतिष के अनुसार, आपकी बाईं आंख का फड़कना इस बात का संकेत भी हो सकता है कि आप इस बात की परवाह करना बंद करें कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं। आपके लिए केवल वही राय मायने रखती है जो आपकी अपनी हो।

कोई भी निर्णय लेते समय अपने दिल और दिमाग की सुनें। आपकी बाईं आंख का फड़कना आपको यह संकेत देता है कि आपको अपनी चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। यह आपके लिए आने वाले समय में धन लाभ के संकेत भी देता है। वहीं, जब बात पुरुषों के लिए आती है, तब उनकी दाहिनी आंख का फड़कना शुभ संकेत देता है और बाईं आंख के फड़कने को आने वाली समस्याओं के संकेत से जोड़ा जाता है।

आंख फड़कने के वैज्ञानिक कारण

why left eye is blinking of women

यदि हम शास्त्रों की मानें तो आंख का फड़कना आपके लिए कुछ शुभ-अशुभ संकेत देता है। लेकिन जब बात इसके वैज्ञानिक कारणों की आती है, तब आंख के फड़कने के कई अलग कारण हो सकते हैं।

जैसे जब आप लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करती हैं, तो ड्राई आई की समस्या हो सकती है और इस वजह से आंख फड़कती है। वहीं, कांटेक्ट लेंस या चश्मे का इस्तेमाल करने वालों में यह समस्या ज्यादा हो सकती है।

आंख फड़कने का बड़ा कारण आंखों में थकान होने के साथ मानसिक तनाव का होना भी हो सकता है। कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी और नींद का पूरा न होना भी आंख के फड़कने का कारण होता है। आंखों में होने वाली एलर्जी और खुजली से भी आपको आंख फड़कने की समस्या हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों फड़कती है आंख, जानें इसके पीछे का कारण

आंख का फड़कना से जुड़े अलग कारणों के बारे में बताता है। यदि आपकी कोई भी आंख फड़कती है तो ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि ये आपके लिए कुछ शुभ -अशुभ संकेत दे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP