कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जिन्होंने समाज के लिए निभाई मुख्य भूमिका

Laxmi Narayan Tripathi: लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ। उन्होंने ट्रांसजेंडर समाज के लिए काफी सराहनीय योगदान दिया। 

 
who is laxmi narayan tripathi

Laxmi Narayan Tripathi:संयुक्त राष्ट्र की कार्य बैठक में एशिया-प्रशांत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली ट्रांसजेंडर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी लंबे समय से भारत में एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने अपने काम के बल पर लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।

जानें लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के बारे में

  • लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से स्नातक पढ़ाई की। वह भरतनाट्यम में स्नातकोत्तर भी कर चुकी हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कार्य करने का फैसला लिया। उनके कार्यों को देखते हुए साल 2002 में मुंबई स्थित डीएआई वेलफेयर सोसाइटी का अध्यक्ष बनाया गया।
  • साल 2007 में लक्ष्मी ने भारत एक गैर-लाभकारी संगठन शुरू किया। उन्होंने ट्रांसजेंडर अधिकारों को मान्यता दिलाने की उनकी लंबी लड़ाई की। इसके बाद ही भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें 'तीसरे लिंग' के रूप में मान्यता दी। वह किन्नर अखाड़ा की प्रमुख और पहली महामंडलेश्वर बन चुकी हैं। उनकी आत्मकथा का नाम "मी हिजरा, मी लक्ष्मी" है जो साल 2012 में प्रकाशित हुई थी।

आर्टिकल 377 के खिलाफ उठाई आवाज

लक्ष्मी ने होमोसेक्सुअलिटी से जुड़े आर्टिकल 377 के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। कुछ साल पहले ही इस मामले पर फैसला आया और एलजीबीटीक्यू समाज के लोगों को भी अधिकार मिला। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का समाज के लिए योगदान बहुत सराहनीय है।

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी रह चुकी हैं बिग बॉस का हिस्सा

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी साल 20121 में बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के अलावा वो कई सारी पटकथाओं के लिए भी अपना योगदान दे चुकी हैं। लक्ष्मी शार्क टैंक में भी नजर आईं थीं।

इसे भी पढ़ेंः Living With Pride: रेनबो कम्युनिटी के लिए खास डेटिंग ऐप्स जो आ सकते हैं काम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके में छ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

#LivingWithPride HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. #LivingWithPride

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP