herzindagi
laddu gopal ke mantra

लड्डू गोपाल का ये पाठ दूर कर सकता है आपके सभी दुख और संताप

आज हम आपको लड्डू गोपाल के एक ऐसे पाठ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके निरंतर जाप से आपके सभी दुख दूर हो सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2022-12-29, 11:38 IST

Laddu Gopal: आप में से बहुत से लोगों के घर पर लड्डू गोपाल होंगे। अगर नहीं भी हैं तो कभी न कभी आपने उनके दर्शन तो किये ही होंगे। लड्डू गोपाल की सेवा का बड़ा ही महत्त्व है। लड्डू गोपाल की सेवा ठीक ऐसे ही की जाती है जैसे किसी छोटे बच्चे की।

मान्यता है कि लड्डू गोपाल की सेवा-पूजा से व्यक्ति के सभी दुःख दूर हो जाते हैं। व्यक्ति को अपने समस्त पापों से छुटकारा मिल जाता है और संतान संबंधी सभी समस्याएं स्वतः ही दूर हो जाती हैं। ऐसे में लड्डू गोपाल की पूजा के अलावा उनका एक पाठ बेहद चमत्कारी माना जाता है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि लड्डू गोपाल का एक पाठ उनकी पूजा-सेवा से भी ज्यादा प्रभावकारी माना गया है। लड्डू गोपाल के इस पाठ से ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका निवारण न हो सके। इस पाठ के प्रभाव से हर दोष दूर हो जाता है।

लड्डू गोपाल चालीसा (Laddu Gopal Chalisa In Hindi)

|| श्री गोपाल चालीसा ||

|| दोहा ||

श्री राधापद कमल (कमल के उपाय)रज, सिर धरि यमुना कूल |

वरणो चालीसा सरस, सकल सुमंगल मूल ||

|| चौपाई ||

जय जय पूरण ब्रह्म बिहारी, दुष्ट दलन लीला अवतारी |

जो कोई तुम्हरी लीला गावै, बिन श्रम सकल पदारथ पावै |

श्री वसुदेव देवकी माता, प्रकट भये संग हलधर भ्राता |

मथुरा सों प्रभु गोकुल आये, नन्द भवन मे बजत बधाये |

जो विष देन पूतना आई, सो मुक्ति दै धाम पठाई |

laddu gopal chalisa

तृणावर्त राक्षस संहारयौ, पग बढ़ाय सकटासुर मार्यौ |

खेल खेल में माटी खाई, मुख मे सब जग दियो दिखाई |

गोपिन घर घर माखन खायो, जसुमति बाल केलि सुख पायो |

ऊखल सों निज अंग बँधाई, यमलार्जुन जड़ योनि छुड़ाई |

बका असुर की चोंच विदारी, विकट अघासुर दियो सँहारी |

इसे जरूर पढ़ें:जानें कैसे दैत्य गुरु शुक्राचार्य को मिला ग्रहों में स्थान

ब्रह्मा बालक वत्स चुराये, मोहन को मोहन हित आये |

बाल वत्स सब बने मुरारी, ब्रह्मा विनय करी तब भारी |

काली नाग नाथि भगवाना, दावानल को कीन्हों पाना |

सखन संग खेलत सुख पायो, श्रीदामा निज कन्ध चढ़ायो |

laddu gopal chalisa in hindi

चीर हरन करि सीख सिखाई, नख पर गिरवर लियो उठाई |

दरश यज्ञ पत्निन को दीन्हों, राधा प्रेम सुधा सुख लीन्हों |

नन्दहिं वरुण लोक सों लाये, ग्वालन को निज लोक दिखाये |

शरद चन्द्र लखि वेणु बजाई, अति सुख दीन्हों रास रचाई |

अजगर सों पितु चरण छुड़ायो, शंखचूड़ को मूड़ गिरायो |

हने अरिष्टा सुर अरु केशी, व्योमासुर मार्यो छल वेषी |

व्याकुल ब्रज तजि मथुरा आये, मारि कंस यदुवंश बसाये |

मात पिता की बन्दि छुड़ाई, सान्दीपन गृह विघा पाई |

पुनि पठयौ ब्रज ऊधौ ज्ञानी, पे्रम देखि सुधि सकल भुलानी |

कीन्हीं कुबरी सुन्दर नारी, हरि लाये रुक्मिणि (रुक्मिणी और श्री कृष्ण की प्रेम कथा) सुकुमारी |

भौमासुर हनि भक्त छुड़ाये, सुरन जीति सुरतरु महि लाये |

दन्तवक्र शिशुपाल संहारे, खग मृग नृग अरु बधिक उधारे |

दीन सुदामा धनपति कीन्हों, पारथ रथ सारथि यश लीन्हों |

गीता ज्ञान सिखावन हारे, अर्जुन मोह मिटावन हारे |

केला भक्त बिदुर घर पायो, युद्ध महाभारत रचवायो |

द्रुपद सुता को चीर बढ़ायो, गर्भ परीक्षित जरत बचायो |

कच्छ मच्छ वाराह अहीशा, बावन कल्की बुद्धि मुनीशा |

ह्वै नृसिंह प्रह्लाद उबार्यो, राम रुप धरि रावण मार्यो |

जय मधु कैटभ दैत्य हनैया, अम्बरीय प्रिय चक्र धरैया |

ब्याध अजामिल दीन्हें तारी, शबरी अरु गणिका सी नारी |

गरुड़ासन गज फन्द निकन्दन, देहु दरश धु्रव नयनानन्दन |

देहु शुद्ध सन्तन कर सग्ड़ा, बाढ़ै प्रेम भक्ति रस रग्ड़ा |

देहु दिव्य वृन्दावन बासा, छूटै मृग तृष्णा जग आशा |

इसे जरूर पढ़ें:इस दिन से शुरू होने जा रहा है माघ का शुभ महीना, जानें महत्व और नियम

तुम्हरो ध्यान धरत शिव नारद, शुक सनकादिक ब्रह्म विशारद |

जय जय राधारमण कृपाला, हरण सकल संकट भ्रम जाला |

बिनसैं बिघन रोग दुःख भारी, जो सुमरैं जगपति गिरधारी |

जो सत बार पढ़ै चालीसा, देहि सकल बाँछित फल शीशा |

|| छन्द ||

गोपाल चालीसा पढ़ै नित, नेम सों चित्त लावई |

सो दिव्य तन धरि अन्त महँ, गोलोक धाम सिधावई ||

संसार सुख सम्पत्ति सकल, जो भक्तजन सन महँ चहैं |

ट्टजयरामदेव' सदैव सो, गुरुदेव दाया सों लहैं ||

|| दोहा ||

प्रणत पाल अशरण शरण, करुणा-सिन्धु ब्रजेश |

चालीसा के संग मोहि, अपनावहु प्राणेश ||

लड्डू गोपाल चालीसा के लाभ (Laddu Gopal Chalisa Benefits In Hindi)

Laddu Gopal Chalisa Benefits In Hindi

  • लड्डू गोपाल के चालीसा पाठ का जाप करने से संतान का जीवन सुखी बीतता है।
  • लड्डू गोपाल के चालीसा पाठ का जाप करने से सफलता में आ रही बाधा दूर होती है।
  • लड्डू गोपाल के चालीसा पाठ का जाप करने से तेजस्वी संतान की प्राप्ति होती है।
  • लड्डू गोपाल के चालीसा पाठ का जाप करने से संतान रोग मुक्त होती है।
  • लड्डू गोपाल के चालीसा पाठ का जाप करने से ग्रह दोष भी दूर होते हैं।

तो ये था लड्डू गोपाल का चमत्कारी चालीसा का पाठ और इससे मिलने वाले लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।