herzindagi
magh month  significance

इस दिन से शुरू होने जा रहा है माघ का शुभ महीना, जानें महत्व और नियम

जनवरी में माघ महीने की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में आइये जानते हैं इस माह के महत्व और इससे जुड़े नियमों के बारे में।  
Editorial
Updated:- 2022-12-28, 14:23 IST

Magh Month 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, अभी पौष का महीना चल रहा है। पौष माह के बाद साल 2023 की जनवरी से माघ का महीना शुरू हो जाएगा। हिन्दू धर्म में माघ माह को बेहद शुभ माना जाता है। इस माह का संबंध न सिर्फ सूर्य से है बल्कि श्री कृष्ण से भी है। ऐसे में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं माघ के महीने के महत्व, नियम और आरंभ तिथि के बारे में।

माघ माह की आरंभ तिथि (Magh Ki Tithi)

Magh Ki Tithi

हिन्दू पंचांग के अनुसार, किसी भी नए माह की शुरुआत पहले वाले माह की पूर्णिमा के बाद होती है। ऐसे में पौष पूर्णिमा कि तिथि 6 जनवरी 2023, शुक्रवार (शुक्रवार के उपाय) पड़ रही है। इसके आधार पर 7 जनवरी 2023, शनिवार से माघ माह का आरंभ होगा। वहीं, इस माह का समापन 5 फरवरी 2023, रविवार के दिन होगा।

इसे जरूर पढ़ें:जानें इस स्थान का पौराणिक महत्व, जहां हुआ था राधा-कृष्ण का विवाह

माघ माह का कृष्ण से संबंध (Magh Ka Krishna Se Sambandh)

  • माघ के माह को प्राचीन काल में माध कहा जाता था। माध शब्द श्री कृष्ण के ही नाम माधव से बना है। माध का महीना यानी कि माधव अर्थात श्री कृष्ण का महीना।
  • इसी कारण से माघ के महीने में श्री कृष्ण की पूजा का विधान माना जाता है। इस माह में श्री कृष्ण की पूजा करने से व्यक्ति को अनंत सुखों की प्राप्ति होती है और मृत्यु के बाद गोलोक में स्थान मिलता है।

Magh Ka Krishna Se Sambandh

माघ माह का महत्व (Magh Ka Mahatva)

  • माघ के महीने में सूर्य पूजा का विशेष स्थान है क्योंकि इस महीने में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और पूरे महीने मकर राशि में रहते हुए शुभता प्रदान करते हैं। माघ के महीने में किया गया सूर्य पूजन सालभर के लिए फलित हो जाता है।
  • माघ के महीने में पवित्र नदी में स्नान, गंगा पूजन और श्री हरि विष्णु की पूजा का भी महत्व है। मना जाता है कि इस महीने में नदी में स्नान करने और गंगा पूजन करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे बीमारी से भी निजात मिल जाती है।

इसे जरूर पढ़ें:वास्तु शास्त्र में इन 10 दिशाओं को क्यों माना जाता है महत्वपूर्ण? जानें इनके नाम और देवता

माघ माह के नियम (Magh Ke Niyam)

Magh Ke Niyam

  • माघ के महीने में श्री कृष्ण के मंत्र 'श्री माधव दया सिंधो भक्तकामप्रवर्षण। माघ स्नानव्रतं मेद्य सफलं कुरु ते नमः॥' का जाप करना चाहिए।
  • इस महीने हल्का भोजन करना चाहिए और भोजन से पहले गाय की रोटी (गाय को ही क्यों खिलाई जाती है पहली रोटी) अवश्य निकालनी चाहिए। इससे घर में समृद्धि आती है।
  • माघ के महीने में तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। इसके अलावा, अगर पीपल के पेड़ को भी प्रातः जल अर्पित करना चाहिए।

तो ये थीं माघ के महीने से जुड़ी समस्त जानकारियां। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Freepik, Pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।