आमतौर पर लोग सोचते हैं कि हमेशा हैप्पी दिखने वाले कपल्स के बीच कभी भी झगड़ा नहीं होता। जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, दो लोगों का स्वभाव व सोचने का तरीका एक जैसा नहीं होता। ऐसे में विचारों में मतभेद के कारण हर जोड़े के बीच थोड़ी-बहुत तकरार जरूर होती है। हालांकि यह बात अलग है कि वह अपने रिलेशन की समस्याओं को जरा दूसरे तरीके से सुलझाते हैं। हर कपल को कभी ना कभी वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ता है। बस आप उन मतभेदों से बाहर निकलकर अपने रिश्ते को किस तरह हैंडल करते हैं, यह अधिक मायने रखता है।
इसे भी पढ़ें-प्यार के खुमार में ना करें यह गलतियां, रिश्ते की शुरूआत में ना करें यह मिसटेक्स
अक्सर कपल्स अपने रिश्ते में प्यार की जगह अपने अहम् को अधिक महत्व देते हैं। वह एक-दूसरे की समस्याओं को सुनने या समझने के स्थान पर सिर्फ और सिर्फ अपनी ही मर्जी चलाना चाहते हैं। जिसके कारण उनके बीच की समस्याएं सुलझने के स्थान पर और भी ज्यादा बिगड़ती चली जाती हैं। कई बार तो उनका रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है। वहीं दूसरी ओर, हैप्पी कपल्स के बीच झगड़े तो होते हैं, लेकिन वह झगड़े उनके बीच प्यार को और भी अधिक बढ़ा देते हैं। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि हैप्पी कपल्स अपने relationship issue को किस तरह सुलझाते हैं तो पढ़ें यह लेख-
सॉल्यूशन पर फोकस
जिन कपल्स के बीच हमेशा खुशियां बिखरी होती हैं, उसके पीछे की वजह होती है कि वह झगड़ा होने के बाद सॉल्यूशन पर अधिक फोकस करते हैं। झगड़ा होने के बाद जब वह शांत हो जाते हैं तो उन समस्याओं पर बात करते हैं, जो उनके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। साथ ही वह समस्या पर बात करने के साथ-साथ उनके समाधान भी खोजने का प्रयास करते हैं।
दोनों की खुशी
हैप्पी कपल के बीच जब भी किसी बात को लेकर झगड़ा होता है, तो वह ऐसा सॉल्यूशन ढूंढने का प्रयास करते हैं, जिसमें दोनों की खुशी शामिल हो। वह यह बात अच्छी तरह समझते हैं कि रिश्ता वास्तव में दो लोगों से मिलकर बनता है और इसलिए दोनों की खुशी रिश्ते में मायने रखती है। मसलन, अगर उनके बीच घर के काम को लेकर झगड़ा होता है तो वह शिफ्ट में घर का काम निपटाने का रास्ता अपना सकते हैं।
अगर किसी एक पार्टनर को इसमें दिक्कत हो तो वह आपसी सहमति से किसी बाहरी व्यक्ति को काम पर रख सकते हैं। इससे दोनों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
एक-दूसरे की सुनना
रिश्ते में समस्या चाहे छोटी हो या बड़ी, अपने पार्टनर की सुनना बेहद जरूरी होता है। लेकिन अक्सर लोग सिर्फ अपनी ही बात कहना चाहते हैं और दूसरे के मन की बात जानने में उन्हें कोई रूचि नहीं होती। जिसके कारण उनके बीच का झगड़ा कभी भी नहंी सुलझ पाता। इसके उलट जो कपल्स हमेशा हैप्पी रहते हैं, वह अपनी बात कहने के साथ-साथ अपने पार्टनर की बात को भी उतना ही ध्यान से सुनते व समझते हैं, जिससे वह उस समस्या का समाधान ढूंढ पाते हैं।
इसे भी पढ़ें-यह छोटी-छोटी बातें लड़की के लिए होती हैं बेहद खास, जान जाएंगे तो गर्लफ्रेंड कभी नहीं जाएगी आपसे दूर
गलती ना दोहराना
बहुत से कपल्स के बीच समस्या यह होती है कि वह झगड़ा होने पर अपने पार्टनर से माफी तो मांग लेते हैं, लेकिन फिर उसी गलती को दोहराते हैं, जिसके कारण उनके बीच झगड़ा बढ़ता है, साथ ही आपसी विश्वास भी कम होता है। वहीं दूसरी ओर, हैप्पी कपल्स के बीच अगर किसी बात को लेकर तनाव होता है, तो वह कोशिश करते हैं कि वह उस गलती को दोबारा ना दोहराएं, जिससे उनके पार्टनर का मन दुखी ना हो।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों