
आज के दौर में जब स्टार्टअप्स की दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, तब कुछ स्टोरीज सिर्फ बिजनेस की नहीं बल्कि हिम्मत, भरोसे और साझेदारी की मिसाल बन जाती हैं। ऐसी ही एक इंस्पायरिंग स्टोरी ऐसे कपल की है, जिन्होंने एक छोटे से आइडिया को हकीकत में बदलकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।
अगर आप भी पार्टनर के साथ बिजनेस करने की सोच रही हैं तो इस कपल से मोटिवेशन ले सकती हैं। जी हां, इस कपल के साथ इंटरव्यू के दौरान हमने कुछ सवाल किए। तब जवाब में उन्होंने हमें क्या बताया? आइए आर्टिकल के माध्यम से विस्तार में जानते हैं।
यह सफर आसान नहीं था, लेकिन सही सोच, स्पष्ट लक्ष्य और एक-दूसरे पर भरोसे के दम पर इस कपल ने न सिर्फ एक सफल ब्रांड खड़ा किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि अगर जुनून और मेहनत साथ हो तो सपनों को हकीकत बनने से कोई नहीं रोक सकता। WZATCO की शुरुआत भी इसी सोच के साथ हुई, जहां मकसद सिर्फ प्रोडक्ट बेचने का नहीं बल्कि लोगों को भरोसेमंद तकनीक और बेहतर अनुभव देना था।

ब्रांड की शुरुआत साल 2019 में हुई। उस समय हमने देखा कि भारत में प्रोजेक्टर मार्केट दो हिस्सों में बंटी हुई थी। एक तरफ बहुत सस्ते लेकिन भरोसेमंद न होने वाले अनब्रांडेड प्रोडक्ट थे और दूसरी तरफ बहुत महंगे इंटरनेशनल ब्रांड्स। इन दोनों के बीच ऐसा कोई ब्रांड नहीं था जो अच्छी क्वालिटी, सही कीमत और भरोसेमंद कस्टमर सर्विस दे सके। हमारी कंपनी ने इसी कमी को पूरा करने के लिए शुरू किया। हमारा मकसद था कि सिनेमा जैसा अनुभव हर भारतीय घर तक पहुंचे और लोग एक ऐसे ब्रांड पर भरोसा कर सकें जो उनकी जरूरतों को समझता हो।
हमारे लिए ब्रांड बनाना सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं है, बल्कि ग्राहकों के साथ भरोसा और लंबे समय का रिश्ता बनाना है। इसलिए कस्टमर सर्विस हमारे ब्रांड की सबसे मजबूत नींव में से एक है।
हम दोनों को टेक्नोलॉजी में गहरी रुचि है और हम एक ऐसा भारतीय ब्रांड बनाना चाहते थे जो बड़े ग्लोबल ब्रांड्स को चुनौती दे सके। हमें यह भी महसूस हुआ कि हमारी अलग-अलग क्षमताएं एक-दूसरे को पूरा करती हैं।
एक व्यक्ति तकनीक और रणनीति पर ध्यान देता है, जबकि दूसरा ऑपरेशन और मैनेजमेंट संभालता है।
यही संतुलन हमारे बिजनेस को मजबूत बनाता है, क्योंकि रणनीति बिना क्रियान्वयन के अधूरी है और क्रियान्वयन बिना दिशा के प्रभावी नहीं होता।
हमने अपने काम को साफ तौर पर बांट रखा है। कोमलदीप टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट इनोवेशन पर ध्यान देते हैं। वह नए फीचर्स और नई तकनीक विकसित करने पर काम करते हैं। वहीं मैं हरसिमरन फाइनेंस और ऑपरेशंस संभालती हूं। मैं टीम मैनेजमेंट, पार्टनरशिप, क्वालिटी कंट्रोल और रोजमर्रा के कामों की निगरानी करती हैं।
शुरुआत में सबसे बड़ी चुनौती ग्राहकों का भरोसा जीतना था। मार्केट में पहले से बड़े ब्रांड मौजूद थे, इसलिए लोगों को यह विश्वास दिलाना आसान नहीं था कि हमारा प्रोडक्ट भी उतना ही भरोसेमंद है। इसके अलावा कैश फ्लो मैनेज करना, प्रोडक्ट डेवलपमेंट में निवेश करना और मजबूत सर्विस नेटवर्क बनाना भी बड़े चैलेंज थे। हमने धीरे-धीरे अपनी क्वालिटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस से ग्राहकों का भरोसा जीता।

मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन हम हमेशा इस बात पर ध्यान देते हैं कि बिजनेस के लिए क्या सही है, न कि कौन सही है। हम एक-दूसरे की जिम्मेदारियों और विशेषज्ञता का सम्मान करते हैं। इसलिए अंतिम फैसला उसी का होता है जो उस क्षेत्र को संभाल रहा होता है।
हम यह भी कोशिश करते हैं कि काम और पर्सनल लाइफ को अलग रखें। अगर किसी मुद्दे पर बहस ज्यादा हो जाए, तो थोड़ा समय लेकर शांत मन से फिर बात करते हैं।
हम आगे प्रोडक्ट इनोवेशन बढ़ाने, नए मार्केट में पहुंच बनाने और कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर करने पर काम कर रहे हैं। साथ ही हम अपने सिस्टम, प्रोसेस और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को भी मजबूत बना रहे हैं ताकि ब्रांड और तेजी से बढ़ सके। जो कपल्स साथ में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सलाह है कि शुरुआत में ही जिम्मेदारियां साफ तय करें, फैसले डेटा और तथ्यों के आधार पर लें और सबसे जरूरी, अपने रिश्ते को हमेशा प्राथमिकता दें।
यह भी पढ़ें- नहीं हो पा रही है सेविंग्स? इन फाइनेंशियल गलतियों को आज ही सुधारें
अगर आप दोनों का विजन एक जैसा है और भरोसा मजबूत है, तो आप साथ मिलकर किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।