Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
aaj ka vrishchik rashifal 27 january

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 27 January 2026:  सातवें भाव में उच्च का चंद्रमा और पराक्रम में मंगल, वृश्चिक राशि को होगा बिजनेस में मुनाफा; जानें आज का राशिफल

आज सातवें भाव में उच्च का चंद्रमा वैवाहिक सुख और बिजनेस में नई डील्स के योग बना रहा है। पराक्रम भाव में मंगल आपकी मेहनत और आत्मविश्वास को दोगुना करेगा। आज लिया गया कोई भी व्यावसायिक फैसला भविष्य में बड़ा मुनाफा दिला सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 07:34 IST

Scorpio Horoscope Today, 27 January 2026: 27 जनवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए पार्टनरशिप  और जनसंपर्क का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से सातवें  भाव वृषभ राशि  में उच्च के होकर बैठे हैं। यह स्थिति वैवाहिक सुख और व्यापारिक लाभ  के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। आज आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आपका कॉन्फिडेंस इतना जबरदस्त होगा कि विरोधी आपके सामने खड़े भी नहीं हो पाएंगे। आज किसी नए एग्रीमेंट या डील को साइन करने के लिए दिन बहुत शुभ है। आज आप अपने जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ एक बेहतरीन तालमेल महसूस करेंगी।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को स्वर्ग जैसा सुख मिल सकता है। सातवां भाव जीवनसाथी का है और वहां उच्च का चंद्रमा रोमांस की बढ़ोतरी करेगा। आज आपका पार्टनर बहुत रोमांटिक मूड में रहेगा और आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज शादी का कोई बहुत अच्छा रिश्ता आ सकता है। आज के दिन पुराने गिले-शिकवे दूर करके अपने पार्टनर को मानाने का है ।
उपाय: आज अपने बेडरूम में रजनीगंधा  या  मोगरे  के ताजे फूल रखें।

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज का दिन टीम वर्क  और 'पब्लिक डीलिंग  का है। अगर आप वकालत, पीआर , बिज़नेस या रिटेल व्यापारी   में हैं, तो आज ग्राहकों की भीड़ लगी रहेगी। उच्च का मंगल आपको ऊर्जा देगा और उच्च का चंद्रमा आपको  डिप्लोमेसी   सिखाएगा। आज आप मीठा बोलकर अपना काम निकलवा लेंगी। कोई बड़ी डील आज फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा महिलाओं को आज ऑफिस में कलीग्स का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: आज अपनी कलाई पर सफेद धागा  बांधें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए   डेली  इनकम  में वृद्धि का है। सातवां भाव  रोजमर्रा की कमाई का होता है। आज बिजनेस में कैश फ्लो बहुत अच्छा रहेगा। आज तीसरे  भाव का मंगल आपको मेहनत करने की शक्ति देगा, जिससे आप एक्स्ट्रा इनकम जनरेट कर पाएंगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा या घर की सजावट पर पैसा खर्च कर सकती हैं। पार्टनरशिप के काम से आज विशेष धन लाभ होगा।
उपाय: आज किसी सुहागन महिला को  श्रृंगार का सामान उपहार में दें।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को कमर और यूरीन  से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखना होगा।सातवां  भाव किडनी और कमर के निचले हिस्से का होता है। आज पानी कम पीने से जलन या इन्फेक्शन हो सकता है। काम की अधिकता से शाम को थकान महसूस होगी, लेकिन मानसिक रूप से आप बहुत प्रसन्न रहेंगी।
उपाय: आज दिन में एक बार नारियल पानी जरूर पिएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;