herzindagi
nupur sharma political career

Nupur Sharma: जानें आखिर कौन हैं नूपुर शर्मा और कैसा रहा है इनका राजनीतिक सफर

नेता नूपुर शर्मा को तो आप जानते ही होंगे!अगर नहीं तो चलिए आज उनके बारे में हम आपको बता दें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-06-07, 13:51 IST

नूपुर शर्मा एक जानी-मानी नेता और वकील हैं और इन दिनों काफी चर्चा में भी हैं। आपको बता दें कि अपने एक स्टेटमेंट के कारण उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि नूपुर ने इसके बाद सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर माफी भी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी का दिल दुखाने का नहीं था।

हाल ही में सुर्खियों में आईं नूपुर आखिर कौन हैं और एक पॉलिटिशियन के रूप में उनकी जर्नी कैसे शुरू हुई, क्या आप जानते हैं? नूपुर एक अच्छे पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वह शुरू से ही पॉलिटिक्स जॉइन करना चाहती थीं। आपको बता दें कि दिल्ली के लॉ कॉलेज से पढ़ने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गई थीं। उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

इसे भी पढ़ें : डिंपल यादव से लेकर अपर्णा यादव तक, जानिए उत्तर प्रदेश की चर्चित महिला पॉलिटिशियंस के बारे में

कौन हैं नूपुर शर्मा?

indian politician nupur sharma

नुपूर शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ है। उनकी पढ़ाई भी दिल्ली के हिंदू कॉलेज से हुई और उसके बाद उन्होंने लॉ फैक्लटी कॉलेज से वकालत पढ़ी। अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए नूपुर ने 2011 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से एलएलएम पूरा किया। वह अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में शामिल रही हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने जुलाई 2009 से जून 2010 तक टीच फॉर इंडिया के लिए एक राजदूत के रूप में भी काम किया।

कैसा शुरू हुआ राजनीतिक सफर

नूपुर शर्मा का राजनीतिक करियर 2008 में शुरू हुआ जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया-भारत युवा संवाद के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के यंग विंग के साथ काम किया। वह पार्टी के दिग्गज नेता अरविंद प्रधान, अरुण जेटली और अमित शाह के साथ भी काम कर चुकी हैं।

साल 2015 में सिर्फ 30 साल की उम्र में, उन्हें 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया था। अरविंद केजरीवाल को कड़ी टक्कर देने के बाद हालांकि उन्हें 31,000 मतों से हार मिली थी।

इसे भी पढ़ें :ये हैं भारत की सबसे मजबूत महिला पॉलिटिशियन

साल 2020 में बनीं भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता

nupur sharma politician lawyer

कुछ समय बाद नूपुर को एक्टर और नेता मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा की दिल्ली यूनिट के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया। साल 2020 में उन्हें जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके मजबूत बैकग्राउंड, नेशनल मुद्दों के अच्छे ज्ञान और कौशल को देखकर उन्हें अक्सर टीवी डिबेट्स के लिए भेजा जाता था। बीजेपी लीडर्स के मुताबिक, उन्हें शुरू से ऊर्जावान और तेजतर्रार नेता के रूप में देखा जाता था। पार्टी उन्हें उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में मीडिया के समन्वय सहित कई कार्य सौंपती रही है। हाल ही में उन्होंने मीडिया और कम्युनिकेशन पर बीजेपी की महिला विंग के ट्रेनिंग कैंप को भी संबोधित किया था (भारतीय पॉलिटिशियन्स की लव स्टोरी)।

हमें उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसे लाइक और शेयर करें और भारतीय नेताओं के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : Google Searches

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।