herzindagi
most famous female politicians of up

डिंपल यादव से लेकर अपर्णा यादव तक, जानिए उत्तर प्रदेश की चर्चित महिला पॉलिटिशियंस के बारे में

उत्तर प्रदेश वो राज्य है जहां दिग्गज महिला नेताओं की कमी नहीं है। जानिए राज्य की चर्चित महिला पॉलिटिशियंस के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2022-03-10, 17:10 IST

उत्तर प्रदेश हमेशा से ही राजनीति के हिसाब से सबसे अनोखा प्रदेश रहा है। माना जाता है कि उत्तर प्रदेश में जो भी पार्टी सत्ता में आती है उसके नेशनल लेवल पर आने की गुंजाइश बढ़ जाती है। ये हिंदुस्तान का सबसे बड़ा राज्य भी है। उत्तर प्रदेश इलेक्शन 2022 (Uttar Pradesh Election 2022) में हमने काफी कुछ देखा है। ये वो समय है जब महिला राजनेताओं का वर्चस्व उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश उन गिने-चुने राज्यों में से एक है जहां पर महिला चीफ मिनिस्टर भी रही है।

जब भी उत्तर प्रदेश की महिला नेताओं की बात की जाती है तो मायावती का नाम सामने आता है। मायावती बहुजन समाजवादी पार्टी की कर्ता-धर्ता हैं और उत्तर प्रदेश की चीफ मिनिस्टर भी रह चुकी हैं। पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश से प्रियंका गांधी भी बहुत एक्टिव हैं। कांग्रेस में अपनी मां सोनिया गांधी की जगह उन्हें देखना काफी अनोखा रहा है।

वैसे तो इस चुनावी घमासान में कई दिग्गज महिला नेता मैदान में उतरी हैं, लेकिन इनमें से कई सिर्फ चुनावी प्रचार का हिस्सा होते हुए भी उत्तर प्रदेश के इलेक्शन की जान बन गई हैं। तो चलिए आज बात करते हैं उत्तर प्रदेश की महिला नेताओं की।

इसे जरूर पढ़ें- UP Election Result 2022 : रुझान में बढ़त के साथ ही काशी में भगवा होली, जश्‍न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता

स्मृति ईरानी-

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी की सीट से चुनाव लड़ा था और वो अब केंद्रीय मंत्री हैं। स्मृति ईरानी ने रसोई गैस के दाम बढ़ने को लेकर हुए आंदोलन में बहुत बड़ा काम निभाया था। पहले उन्हें शिक्षा मंत्रालय सौंपा गया था, लेकिन बाद में उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्री बना दिया गया। स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। राज्यसभा सांसद और मंत्री होने के बाद भी स्मृति ईरानी का रोल लोकसभा चुनावों (2019) में भी अहम रहा था जहां उन्होंने राहुल गांधी को हराया था।

अपर्णा यादव-

अपर्णा यादव ने भले ही इस बार चुनाव न लड़ा हो, लेकिन समाजवादी खानदान की बहू होने के बाद उनके भाजपा से जुड़ने की खबरों ने समाजवादी पार्टी के पीआर में सेंध तो लगा ही दी थी। अपर्णा यादव के पार्टी छोड़ने के दो कारण मुख्यतः सामने आए थे। पहला तो ये कि डिंपल यादव से उनका कॉम्पटीशन था और दूसरा ये कि उन्हें समाजवादी पार्टी की टिकट नहीं दी जा रही थी। हालांकि, भाजपा में आने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिली, लेकिन उनका पार्टी बदलना समाजवादी पार्टी के लिए खराब साबित हुआ।

aparna yadav and up election

डिंपल यादव-

कन्नौज की सीट पर अपना वर्चस्व बिखेरने वाली डिंपल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं और वो समाजवादी पार्टी का वो महिला चेहरा हैं उन्हें पार्टी से अलग नहीं किया जा सकता है। डिंपल यादव दो बार समाजवादी पार्टी की एमपी रह चुकी हैं और संसद के गलियारों को अच्छी तरह जानती हैं। पार्टी के लगभग हर फंक्शन और रैली में उनकी मौजूदगी रहती है और वो उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक बड़ा हिस्सा हैं।

dimple yadav and up election

जया बच्चन-

अगर उत्तर प्रदेश की महिला पॉलिटिशियंस की बात हो रही है तो जया बच्चन को बिल्कुल भूला नहीं जा सकता है। जया बच्चन ने 2004 से ही समाजवादी पार्टी का साथ दिया है और वो लगातार 4 बार से राज्यसभा सदस्य हैं। लगातार पांचवें चरण में भी ये समाजवादी पार्टी का झंडा संभाले हुए हैं और चाहे भाषण हो या फिर संसद में बाकी नेताओं को करार जवाब देना हो जया बच्चन कहीं भी पीछे नहीं रही हैं। जया बच्चन भले ही विधानसभा चुनाव में हिस्सा न ले रही हों, लेकिन उनकी मौजूदगी इस इलेक्शन में बराबर की रही है।

jaya bachchan uttar pradesh

इसे जरूर पढ़ें-Assembly Election Result 2022 Live: यूपी-उत्तराखंड में BJP बंपर जीत की ओर, पंजाब में AAP का जलवा, जानें- गोवा और मणिपुर का हाल

अदिति सिंह-

उत्तर प्रदेश की महिला नेताओं में अदिति सिंह का नाम भी शामिल है। अदिति राय बरेली से बीजेपी जो जीत दिलाने में सफल रही हैं और ये हमेशा से ही राजनीति में काफी एक्टिव रहती हैं। अदिति सबसे कम उम्र की प्रत्याशियों में से एक हैं और वो अपना काम बखूबी जानती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Singh (@aditisinghraebareli)

आराधना मिश्रा-

रामपुर खास से कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा ने जीत हासिल की है। आराधना मिश्रा पूर्व कांग्रेस दिग्गज प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। आराधना इससे पहले भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। आराधना मिश्रा कांग्रेस की 144 महिला प्रत्याशियों में से एक ही हैं जिन्होंने जीत हासिल की है।

इन सभी के अलावा, साध्वी निरंजन ज्योति, अनुप्रिया पटेल, मेनका गांधी, जया प्रदा जैसे नाम भी उत्तर प्रदेश की राजनीति में हमेशा कहे जाते हैं। उत्तर प्रदेश वो राज्य है जहां महिला नेताओं को हमेशा आगे रखा जाता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।