herzindagi
politicians and their love story

भारतीय पॉलिटिशियन्स और उनकी लव स्टोरी के बारे में जानें रोचक बातें

 प्यार के मामले में भारतीय पॉलिटिशियन्स किसी फिल्मी कलाकार से कम नहीं हैं, यही वजह है इनकी प्रेम कहानियां सुर्खियों में रहती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-04-29, 17:21 IST

भारत के राजनेताओं का जीवन उनके सार्वजनिक जीवन से बेहद अलग होता है। यही वजह है कि उनके शौक, पसंद और निजी जीवन के बारे में जानना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन पॉलिटिशियन्स अपने निजी जीवन को बिल्कुल अलग रखना चाहते हैं, यही कारण है कि लोग उनकी प्रेम कहानी के बारे में ज्यादा परिचित नहीं होते हैं। लेकिन हमारे देश में कुछ ऐसे राजनेता भी रहे हैं, जिनकी प्रेम कहानियां चर्चा का विषय बनी हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजनेताओं की लव स्टोरीज के बारे में बताएंगे, जिनके चर्चे सालों बाद भी होते हैं। तो देर किस बात की आइए इन खूबसूरत पॉलिटिकल लव स्टोरीज के बारे में-

राजीव गांधी और सोनिया गांधी-

political love affairs

इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी और सोनिया गांधी राजनीति की दुनिया के सबसे खास कपल माने जाते हैं। बता दें कि इनकी लव स्टोरी राजनीति में उतरने से पहले शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात साल 1965 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में हुई थी, कुछ सालों तक एक-दूसरे के साथ प्यार में रहने के बाद आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। भारत में इस शादी का विरोध भी काफी हुआ, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों का प्यार सफल रहा।

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला-

politicians and their love stories

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला दोनों ही भारतीय राजनीति के जाने पहचाने नाम हैं। लंदन में पढ़ाई के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी, उस दौरान उमर अब्दुल्ला कश्मीर के मुख्यमंत्री थे। इस पॉलिटिकल कपल की लव स्टोरी काफी फिल्मी थी। जहां एक तरफ सचिन का परिवार शादी के लिए रजामंद था, वहीं अब्दुल्ला का परिवार शादी के खिलाफ था। इसके पीछे वजह यह थी की सचिन पायलट हिंदू थे और सारा मुस्लिम। ऐसे में दोनों ने परिवार के बगैर ही शादी रचा ली, आखिरकार लंबे समय के बाद दोनों के परिवार वालों ने रिश्ते को कुबूल कर लिया और सालों बाद भी दोनों एक साथ हैं।

इसे भी पढ़ें-भारतीय मूल की वो ताकतवर महिलाएं, जिन्होंने वर्ल्ड राजनीति में बनाया अपना मुकाम

अखिलेश यादव और डिंपल यादव-

akhilesh yadav and dimple yadav love story

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भला कौन नहीं जानता है। उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं थी, बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे के लिए लालू की बेटी मीसा का हाथ मांगा था, लेकिन उनके बेटे ने मन में कुछ और ही सोच कर रखा था। अखिलेश को आर्मी कर्नल की बेटी एस सी रावत की बेटी डिंपल से प्यार हो चुका था। बता दें कि इस रिश्ते के लिए पिता मुलायम सिंह बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। तब अखिलेश ने अपनी दादी और पॉलीटिशियन अमर सिंह की मदद ली, लंबी सिफारिश के बाद आखिर मुलायम सिंह ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। 24 नवंबर साल 1999 को दोनों का विवाह हुआ और आज भी दोनों एक साथ हैं।

दिग्विजय सिंह और अमृता राय-

कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह और राज्य सभा टीवी की जानी-मानी एंकर रहीं अमृता राय की लव स्टोरी काफी फेमस रही। जहां दोनों के कबूलनामे से पहले ही कहानी कंट्रोवर्सी में बदल गई। अमृता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपना अकाउंट हैक होने की बात कही। जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने लोगों को अपने तलाक के बारे में बता दिया, साथ ही उन्होंने पॉलीटीशियन दिग्विजय और अपने प्रेम का ऐलान कर दिया। मीडिया में खबर आने के बाद मामले ने खूब तूल पकड़ा और इस विषय पर जमकर राजनीति हुई। आखिरकार दोनों ही शादी के बंधन में बंध गए।

इसे भी पढ़ें-थलाइवी से लेकर एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर तक पॉलिटिशियन की जिंदगी पर बन चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में

शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर-

shashi tharoor love story

अपनी शानदार अंग्रेजी के लिए जाने जाने वाले पॉलिटिशियन शशि थरूर की लव स्टोरी काफी ट्रैजिक रही। जहां उनपर अपनी पत्नी सुनंदा की हत्या का आरोप लगा। सुनंदा पुष्कर और शशि थरूर पहली बार साल 2008 में दिल्ली में मिले थे, दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई। साल 2010 में शशि ने सुनंदा को प्रपोज किया, जिसके 22 अगस्त को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें शशि थरूर और सुनंदा दोनों की यह तीसरी शादी थी। थरूर इससे पहले 2 शादियां कर चुके थे, वहीं सुगंदा की भी यह तीसरी शादी थी। हालांकि साल 1997 में सुनंदी की मौत हो गई, जिसका इल्जाम खुद शशि थरूर पर आया।

तो ये थे भारतीय पॉलिटिशियन्स और उनकी लव स्टोरी, आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करे। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit- wikipedia and google searches

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।