Top Indian Women in World Politics m

भारतीय मूल की वो ताकतवर महिलाएं, जिन्होंने वर्ल्ड राजनीति में बनाया अपना मुकाम

<span style="font-size: 10px;">भारतीय मूल की ये बेटिया दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। अपने काम से इन्होंने नया मुकाम हासिल किया है।&nbsp;</span>
Editorial
Updated:- 2022-04-15, 13:00 IST

भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में अपने काम से नया मुकाम हासिल कर रही हैं। आज के समय में भारतीय महिलाएं साइंस क्षेत्र हो या राजनीति हर क्षेत्र में अपने काम और मेहनत से नई ऊंचाइयां छू रही हैं। भारतीय मूल के लोग विश्व के अलग-अलग देशों में बसे हुए है। कनाडा, अमेरिका और न्यूजीलैंड समेत कई देशों की राजनीति में इंडियन महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई है। बल्कि वहां की संसद में ऊंचे पद पर हैं। हालांकि यहां तक पहुंचना इन महिलाओं के लिए इतना आसान नहीं था। इस पद तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। आज इस लेख में हम आपको उन महिलाएं को बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने संघर्ष से दुनिया की राजनीति में अपना मुकाम हासिल किया है।

कमला हैरिस

Indian Women in World Politics in Hindi ()

ऐसा कोई भारतीय नहीं होगा जिसने कमला हैरिस का नाम नहीं सुना हो। कमला हैरिस पहली भारतीय मूल की महिला हैं जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। वह अमेरिका की राजनीति की में काफी सक्रिय रही हैं। साल 2016 में पहली बार वह डेमोक्रेटिक पार्टी से सीनेट की सदस्य बनी थी। कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। उनकी मां श्यामा गोपालन का जन्म चेन्नई में हुआ था। उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले हैं। कमला हैरिस पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति हैं। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया से लॉ की पढ़ाई की है। साल 2003 में वह सैन फ्रांसिस्को की डिस्ट्रिक वकील बनी थीं।

प्रियंका राधाकृष्णन

Top Indian Women in World Politics

प्रियंका पहली भारतीय महिला है जो न्यूजीलैंड की कैबिनेट मंत्री है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न ने प्रियंका को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। साल 2017 में प्रियंका लेबर पार्टी से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थी। उनके राजनीति करियर की बात करें तो वह लंबे समय से न्यूजीलैंड की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हेंने घरेलू हिंसा और प्रवासी मजदूरों के लिए काफी काम किया है। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों के लिए सामाजिक काम भी किया है। प्रियंका पहली बार साल 2006 में लेबर पार्टी में शामिल हुई थी। प्रियंका का जन्म 1979 चेन्नई में केरल के परावूर परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग सिंगापुर से की थी। इसके बाद हायर एजुकेशन उन्होंने न्यूजीलैंड से की है। (भारत की सबसे ताकतवर महिलाएं )

More For You

    इसे भी पढ़ेंःभारत की सबसे पावरफुल महिला CEOs के बारे में जानें

    अनीता आनंद

    Top Indian Women in World Politics ()

    भारतीय मूल की अनीता इंदिरा आनंद कनाडा की कैबिनेट में मंत्री हैं। वह कनाडा की पहली मंत्री है जो हिंदू धर्म को मानती हैं। वह लिबरल पार्टी की सदस्य हैं। अनीता पहली हिंदू पृष्ठभूमि की महिला हैं जो कनाडा में फेडरल मिनिस्टर के पद तक पहुंची हैं।

    इसे भी पढ़ेंःये हैं भारत की सबसे मजबूत महिला पॉलिटिशियन

    प्रीति पटेल

    Top Indian Women in World Politics ()

    प्रीति पटेल ब्रिटिश राजनीति में काफी सक्रिय है। मौजूदा समय में वह ब्रिटेन की गृह सचिव हैं। वह साल 2010 से एसेक्स में विथम से सांसद हैं। वह ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी की मेंबर हैं। साल 2016 से 2017 तक अंतरराष्ट्रीय विकास सचिव भी रही हैं। प्रीति पटेल भारतीय मूल की हैं। उनके माता-पिता गुजरात से युगांडा जाकर वहीं बस गए थें। इसके बाद वह ब्रिटेन चले गए। प्रीति का राजनीति करियर डेविड कैमरन के पावर में आने का बाद शुरू हुआ। प्रीति ने पढ़ाई पूरी करने के बाद कंजरवेटिव पार्टी के ऑफिस में काम किया। इसके बाद वह साल 1995 से 1997 तक रेफरेंडम पार्टी की प्रवक्ता रही है। सर जेम्स गोल्डस्मिथ की नेतृत्व वाली पार्टी ब्रिटेन में यूरोपीय संघ की विरोधी पार्टी थी। 1997 में प्रीति कंजरवेटिव पार्टी में शामिल हो गई है। वह कंजरवेटिव पार्टी का सबसे पॉपुलर चेहरा हैं। (भारत की शक्तिशाली महिलाएं)


    निक्की हेली

    Top Indian Women in World Politics ()

    निक्की हेली का नाम दुनिया की ताकतवर शख्सियत में से एक है। निक्की रिपब्लिकन पार्टी की सदस्य हैं। उनका पूरा नाम निम्रता निक्की रंधावा हेली है। साल 2011 से 2017 में वह अमेरिका के साउथ कैरोलाइना प्रांत की गवर्नर रहीं है। साल 2016 में हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रही। निक्की का जन्म कैरोलिना में बसे पंजाबी सिख परिवार में हुआ। उनके पिता रंजीत सिंह रंधावा पंजाब के अमृतसर से हैं।


    भारतीय मूल की महिलाएं हर क्षेत्र में अपने काम से नया मुकाम हासिल कर रही हैं। कमला हैरिस, प्रीति पटेल समेत निक्की हेली विश्व राजनीति का चर्चित चेहरा है। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

    Image Credit: Instagram

    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।