herzindagi
most famous five universities m

ये हैं भारत की 5 बेस्ट यूनिवर्सिटीज, जो देश ही नहीं विदेशों में भी हैं मशहूर

आइए जानें भारत की पांच ऐसी यूनिवर्सिटीज के बारे में, जहां सिर्फ देश के ही नहीं विदेशी छात्र भी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-03-28, 19:12 IST

शुरू से ही भारत में दी जाने वाली शिक्षा को विश्‍व स्‍तर पर एक अलग ही पहचान मिली हुई है। एक दौर था, जब भारत शिक्षा का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। नालंदा, तक्षशिला और विक्रमशिला के खंडहर इसकी गवाही आज भी देते हैं कि भारत का इतिहास शिक्षा के मामले में हमेशा से समृद्ध रहा है। आज भी यहां कई ऐसी यूनिवर्सिटीज हैं, जो काफी बड़ी और पुरानी हैं। जहां देश के ही नहीं बल्कि कई विदेशी स्टूडेंट्स भी पढ़ने आते हैं।

आपको बता दें कि भारत शिक्षा के मामले में आज भी किसी से कम नहीं है। यहां की कुछ यूनिवर्सिटीज विश्व भर में अपनी शिक्षण पद्धति और अन्य गतिविधियों के लिए काफी चर्चित हैं। आइए जानें उन प्रमुख यूनिवर्सिटीज के बारे में-

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

jnu

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जो दिल्ली में स्थित है। इस यूनिवर्सिटी में बहुत सारे डिपार्मेंट्स हैं। यहां लगभग 8 हजार से अधिक छात्र पढ़ाई करते हैं। इसे भारत के सबसे अच्छे विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। यहां देश ही नहीं विदेशों से भी बच्चे पढ़ने आते हैं। यहां पढ़ाई की फीस भी काफी कम है। देश के कई बड़े नेताओं ने यहां से पढ़ाई की है, जैसे- निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर आदि।

दिल्ली यूनिवर्सिटी

DU

दिल्ली यूनिवर्सिटी टेक्निकल शिक्षा को लेकर काफी फेमस है। यह भारत की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी में एक मानी जाती है। इसकी स्थापना 1922 में की गई थी। यहां स्टूडेंट्स अलग-अलग स्ट्रीम में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। यह यूनिवर्सिटी केमिस्ट्री, जियोलॉजी, हिस्ट्री, सोशियोलॉजी और जूलॉजी में डिग्री प्रदान करती है। यहां केवल भारत के ही नहीं बल्कि कई विदेशी बच्चे भी पढ़ाई करने आते हैं।

इसे भी पढ़ें-भारत की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज के बारे में कितना जानते हैं आप ?

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी

BHU

मदन मोहन मालवीय ने 1916 में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना करवाई थी। वाराणसी में स्थित यह यूनिवर्सिटी को बी.एच.यू. के नाम से जाना जाता है। इसे एशिया की सबसे बड़ी रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी माना जाता है। इसमें लगभग 30 हजार से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हैं। विश्व के विभिन्न देशों से बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस

IIS

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में स्थित भारत की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस’ टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग रिसर्च को लेकर पूरे विश्व में मशहूर है। यह यूनिवर्सिटी लगभग 400 एकड़ में फैली हुई है। इस यूनिवर्सिटी में लगभग 40 डिपार्टमेंट्स हैं। यहां की बेहतरीन रिसर्च की पढ़ाई विश्वभर के बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

इसे भी पढ़ें-भारत के सबसे पुराने इन 5 विश्वविद्यालयों के बारे में आप भी नहीं जानती होंगी ये दिलचस्प बातें

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता

CU

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता काफी बड़ी और पुरानी यूनिवर्सिटी है। आपको बता दें कि इसकी स्थापना 1857 में की गई थी। इस यूनिवर्सिटी में भारत का सबसे बड़ा नैनो साइंस और नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर है, जो देश के छात्रों को ही नहीं बल्कि विदेशी छात्रों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। इस यूनिवर्सिटी को दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाद दूसरी सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी मानी जाती है।

तो ये हैं भारत की सबसे बड़ी और पुरानी मशहूर यूनिवर्सिटीज, जो अपने शिक्षण व्यवस्थाओं के लिए पूरे विश्व में विख्यात हैं। हमारा आज का आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो लाइक व शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य जानकारियों के लिए क्लिक करें herzindagi.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।