2017 करीब end की तरफ है। अगर 2017 में क्या कुछ inspirational हुआ इसके बारे में बात करें तो हमें 2017 से कई सारे inspiration मिल सकते हैं। अगर बात वुमन की करें तो 2017 को वुमन year नाम देना गलत नहीं होगा। education, खेल, फैशन, politics हर एक फील्ड में औरतों ने खूब नाम कमाया है जिससे पूरे देश को गर्व करने का मौका मिला। भारतीय महिलाओं ने अपनी ताकत, आत्मविश्वास और मेहनत से देश को एक कदम आगे ले जाने में भरपूर सहयोग दिया है। तो आइए नजर डालते हैं 2017 की उन महिलाओं पर जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और जुनून के साथ देश को गौरान्वित किया है और हर किसी का दिल जीता है। इनकी कार्यशैली और कॉन्फिडेंस ऐसा था कि हर कोई इन्हें अपना रोल मॉडल बना लिया। इनकी कहानी और achievement के बारे में पढ़कर आप इनसे कुछ inspiration ले सकते हैं..
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड इंडस्ट्री से खूब सुर्खियां बटोरने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार हैं। वो पहली एशियन स्टार हैं जिन्हें लोगों ने क्वांटिको सीरीज अवार्ड के लिए चुना। बेस्ट ड्रामा एक्ट्रेस के लिए भी प्रियंका ने अवार्ड जीता। हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में भी प्रियंका ने अपनी झलक दिखाई। जिसमें उन्हें खूब सराहना मिली। रेड कारपेट अवार्ड फंक्शन में प्रियंका ने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का दिल जीता। न सिर्फ अवार्ड शो और फैशन शो में प्रियंका ने अपना जलवा दिखाया बल्कि वो UNISEF गुडविल अंबेसडर के तौर पर दुनिया भर के बच्चों से मिली। इसके अलावा न्यूयॉर्क में हुए ग्लोबल सीटीजन फेस्टिवल में भी प्रियंका का जलवा कायम रहा। यही नहीं फोर्ब्स 2017 की 100 सबसे पॉवरफुल वुमेन में प्रियंका ने अपना नाम दर्ज कराया। इस तरह प्रियंका हर किसी का दिल जीतकर आज एक इंटरनेशनल स्टार हैं।
मैरी कॉम
बॉक्सर मैरी कॉम ने इस साल एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोरिया की हेंग मी किम को हराकर अपने खाते में 5वां गोल्ड शामिल किया है। मेडल की बात करें तो एशियन वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में यह मैरी कॉम का 6वां मेडल है जिनमें उन्होंने 5 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं और एक सिलवर मेडल। मैरी कॉम ने कई बार हमें गौरान्वित किया है। मैरी कॉम ने अपने कॉन्फिडेंस, determination और hard work से कई लोगों का दिल जीता है। उनका यही अंदाज उन्हें मैदान में सफलता दिलाता है। गोल्डमेडल की झड़ी लगाने वाली मैरी कॉम यूं ही नहीं बॉक्सिंग में नाम कमा रही हैं बल्कि इसके लिए वो कठिन मेहनत करती हैं। 2008 में मैरी कॉम को मैग्नीफिशेंट मैरीकॉम की उपाधि दी गई। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद उन्होंने खुद को न केवल स्थापित किया बल्कि कई मौकों पर देश को भी गौरान्वित किया।
निर्मला सितारमन
क्या आपको पता है कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर है। उनमें से एक भारत भी है। हाल ही में निर्मला सितारमन को देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले इंदिरा गांधी ने इसका पदभार संभाला था। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से economics में मास्टर्स करने के बाद उन्होंने इंडिया यूरोप टैक्सटाइल ट्रेड पर पीएचडी किया। उनकी education उनके क्षेत्र से काफी अगल है। किसी देश की रक्षा मंत्री होना कितना तनावपुर्ण और मेहनत वाला काम है लेकिन इन सब के बावजूद निर्मला सीतारमन अपने काम को आराम और शांति से करती हैं।
नीलमणी एन राजू
जहां देश की महिलाएं लगातार इतिहास रच रही हैं उनमें एक और नाम नीलमणि का जुड़ गया है। बीते 1 नवंबर को कर्नाटक के राज्योत्सव फेस्टिवल पर नीलमणि को कर्नाटक की पहली महिला पुलिस DG-IGP) के पर नियुक्त किया गया। इससे पहले नीलमणि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की 1983 बैच की अधिकारी थीं। इस नए बदलाव के जरिए कर्नाटक राज्य की कई महिलाओं को आगे बढ़ने और कुछ करने का मौका मिलेगा। उन्होंने वुमन empowerment के लिए भी कई नए काम किए हैं और अपने कई अच्छे कामों से देश को गौरान्वित होने का मौका दिया है।
मिथाली राज
अगर क्रिकेट की बात करें तो लोग men क्रिकेट टीम पर ज्यादा फोकस करते हैं। उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना लोगों को अच्छा लगता है। लेकिन मिथाली राज ने क्रिकेट की दुनिया को महिलाओं से जोड़ा है। 2017 में मिथाली राज ने क्रिकेट में अच्छा नाम कमाया। उन्हें जानने के बाद अब लोग women क्रिकेट टीम को भी खेलते हुए देखना चाहेंगे। मिथाली राज महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। साथ ही मिथाली ने वन डे क्रिकेट मैच में 6हजार रन पूरे किए हैं। मिथाली 2005 और 2017 में भारत की पहली महिला प्लेयर थीं जिन्होंने ICC वन डे International World Cup को represent किया था। इस बड़ी उपलब्धि के बाद मिथाली के फैन फॉलोविंग बढ़ गए। टीवी और अखबारों में उन्हें जगह मिली। यहां तक कि Vogue मैगजीन के कवर पेज पर भी मिथाली की झलक दिखी। ये कहने में कोई बड़ी बात नहीं होगी कि मिथाली ने वुमन क्रिकेट का इतिहास बदल दिया है और अब वो एक नए शिखर पर पहुंच चुकी हैं।
मानुषी छिल्लर
2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का crown अपने माथे से लगाया थाय़ ठीक 17 सालों बाद मानुषी ने ये खिताब अपने नाम किया। 25 जून 2017 को मानुषी Femina Miss India 2017 में हरियाणा को रिप्रजेंट कर रही थीं। इस competition के बाद मानुषी को मिस फोटोजेनिक का अवार्ड मिला। मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी को एनीमिया फ्री हरियाणा कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा उनके "ब्यूटी विद ए परपज" परियोजना 'शक्ति' को 18 करोड़ रुपये का सरकारी अुनदान भी मिला। इसके अलावा मानुषी ने वहां की सरकार से स्कूल और कॉलेज में लड़कियों को फ्री में sanitary napkins बांटने के लिए भी कहा। इतनी सारी qualities के बाद 2017 में मानुषी गुगल टॉप सर्च में भी रहीं।
सैखोम मीराबाई चानू
सैखोम मीराबाई चानू ने वर्ल्डलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 194 किलोग्राम का भार उठाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर हैं। मात्र 23 साल की उम्र में मणिपुर की सैखोम ने एक impossible चीज को possible करके दिखाया है। 22 साल पहले कर्णम मल्लेश्वरी भारत की पहली वर्ल्ड चैंपियन बनीं थीं। उसके बाद सैखोम को ये उपलब्धि हासिल हुई। 22 साल के बाद फिर से इतिहास बनानेवाली सैखोम को देश के प्रधानमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री दोनों ने बधाई भी दी। ये इतिहास बनाकर सैखोम ने एक बार फिर देश को गौरान्वित किया।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों