herzindagi
ips roopa moudgil main

जानिए महिला IPS रूपा दिवाकर मौदगिल के बारे में जिसने सीएम तक को गिरफ्तार कर लिया था

इस लेख के जरिए हम आपको आईपीएस अधिकारी  रूपा दिवाकर मौदगिल के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सीएम को गिरफ्तार किया था।
Editorial
Updated:- 2021-06-15, 18:18 IST

बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें मौका और पद दोनों मिलता है पर वह उस मौके का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। समाज में ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है जो गलत के खिलाफ बुलंद होकर अपनी आवाज़ उठा पाते हैं। उन बेहद कम लोगों में से एक हैं ईमानदार आईपीएस अधिकारी रूपा दिवाकर मौदगिल, जो कर्नाटक कैडर के 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह राज्य की पहली महिला होम सेक्रेटरी भी रही हैं। लोग उन्हें डी रूपा के नाम से भी जानते हैं।

अपने करियर में आईपीएस डी रूपा ने कई कथित भ्रष्टाचार के मामलों का पर खुलासा किया है। 20 साल की नौकरी में उनका 40 बार ट्रांसफर हुआ है। उन्होंने AIDMK की पूर्व नेता शशिकला को भी गिरफ्तार किया था। उनके करियर में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया था जब उन्होंने 2003-2004 के दौरान एमपी की तत्कालीन सीएम उमा भारती को गिरफ्तार किया था।

आईएएस छोड़ आईपीएस का पद चुना

i ips roopa moudgil nside

फिलहाल डी रूपा कर्नाटक के हैंडलूम एम्पोरियम में तैनात हैं। इससे पहले वह बेंगलुरु के सेफ सिटी प्रोजेक्ट का काम देख रही थीं। इस प्रोजेक्ट में काम करते हुए उन्होंने सीनियर आईपीएस अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस कारण उनका ट्रांसफर राज्य के हैंडलूम एम्पोरियम में कर दिया गया था। उन्होंने साल 2000 में यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 43वीं रैंक प्राप्त की थी। उन्हें आईएएस पद पर नियुक्ति मिली थी पर वह आईपीएस बनकर पुलिस में सेवा देना चाहती थीं। इस कारण उन्होंने आईएएस छोड़ आईपीएस का पद चुना। इस पद पर रहते हुए उनका 40 बार ट्रांसफर हो चुका है।

इसे जरूर पढ़ें: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम लता सभरवाल और संजीव सेठ की लव स्टोरी है बहुत दिलचस्प, जानें यहा

भरतनाट्यम की हैं बेहतरीन डांसर

ips roopa moudgil inside

आईपीएस अधिकारी डी रूपा को डांसिंग का बहुत शौक है। वह भरतनाट्यम की एक ट्रेंड डांसर हैं। साथ ही उन्होंने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में भी ट्रेनिंग ली है। उन्होंने बयालाताड़ा भीमअन्ना कन्नड फिल्म में प्लेबैक सिंगर के तौर पर गाना भी गाया था। शूटिंग में भी उनकी काफी दिलचस्पी रही है। वह एक बेहतरीन शार्प शूटर हैं और इसमें कई खिताब भी जीते हैं। साल 2003 में उन्होंने मुनीश मुद्गील से शादी कर ली थी। उनके पति एक आईएएस अधिकारी हैं। आपको बता दें कि डी रूपा की छोटी बहन रोहिणी दिवाकर भी 2008 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं।

मध्य प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री को किया था गिरफ्तार

ips roopa moudgil inside

बीजेपी की सीनियर नेता और एमपी की तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती को गिरफ्तार कर डी रूपा साल 2003-2004 में सुर्खियों में आई थीं। मामला 1994 का था जिसमें 10 साल बाद उमा भारती के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। उस समय उमा भारती एमपी की सीएम थीं। एक सीएम को गिरफ्तार करना डी रूपा के लिए आसान नहीं था। वह उमा भारती को गिरफ्तार करने के लिए हुबली से भोपाल पहुंची और बिना किसी को भनक लगे सीएम को गिरफ्तार कर लिया था। डी रूपा ने डीआईजी जेल रहते हुए शशिकला को जेल में मिल रहे वीआईपी ट्रीटमेंट की भी पोल खोली थी।

इसे जरूर पढ़ें: इन बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने से छोटे उम्र के दूल्हे से रचाई है शादी

आपको बता दें कि समय-समय पर डी रूपा अपने ट्रांसफर और कई अन्य कारणों से सुर्खियों में रही हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

(Image Credit: Instagram, Social Media)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।