मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं, फैशन, स्टाइल, ज्वेलरी और फिटनेस के लिए महिलाओं को हमेशा इंस्पायर करती हैं। अपनी ड्रेस से लेकर सैंडिल्स तक सभी चीजों को एक अलग स्टेटमेंट देने वाली नीता अंबानी के सोशल मीडिया पर भी खूब फॉलोवर्स हैं। इतना ही नहीं नीता अंबानी अपनी डाइट पर भी काफी ध्यान देती हैं और महिलाओं को हमेशा फिट रहने के लिए प्रेरणा देती हैं। अगर बात की जाए, उनकी ज्वेलरी की तो लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। शास्त्रीय नृत्य से लेकर हमेशा नई ट्रेंड सैंडिल्स पहनने तक नीता अंबानी की कई ऐसी आदते हैं, जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे। तो चलिए आपको नीता अंबानी की कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताते हैं।
नीता अंबानी दुनिया के टॉप आईबी स्कूलों में से एक धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्ष हैं। स्कूल में एडमिशन के समय नीता अंबानी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कई एप्लिकेशन को मंजूरी जैसे काम भी शामिल हैं। नीता अंबानी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह सभी एप्लिकेशन को मंजूरी देना चाहती हैं, लेकिन स्कूल की शिक्षा को पहले जैसा बनाए रखने के लिए कई बातों को मना करना पड़ता है। यह बिल्कुल भी चौकाने वाली बात नहीं है कि नीता अंबानी तब तक ऑफिस से नहीं जाती हैं, जब तक वह सारा काम खत्म न कर लें।
नीता अंबानी हमेशा से अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देती थीं। तीन बच्चों की मां बनने के बाद, नीता का 40 किलो वजन बढ़ गया था। उसके बाद उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए डाइट लेनी शुरु की। वह अपने दिन की शुरुआत ड्राई फ्रूट्स से करती हैं और नाश्ते के में अंडे का सफेद आमलेट खाती हैं। नीता अंबानी के दोपहर और रात के भोजन में सूप के साथ हरी सब्जियां होती हैं। स्नैक्स में वह फलों और सब्जियों को प्राथमिकता देती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी के हैं ये 5 महंगे शौक, आप भी जानें
नीता अंबानी हमेशा डिटॉक्स ड्रिंक और पानी पीना पसंद करती हैं, क्योंकि इससे त्वचा और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है। अगर बात की जाए जूस की, तो नीता अंबानी बीटरूट यानि चुकंदर का जूस लेना पसंद करती हैं। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन पर झुर्रियां नहीं पड़ने देते हैं। इतना ही नहीं, नीता अंबानी के दिनचर्या में डिटॉक्स ड्रिंक हमेशा शामिल रहती हैं, जो उन्हें फिट रखने में मदद करता है।
हमारे शरीर को फिट रहने के लिए सबसे जरूरी होता है, एक्सरसाइज करना। नीता अंबानी न सिर्फ हेल्दी डाइट बल्कि एक्सरसाइज करना कभी नहीं भूलती हैं। दिनभर इतना व्यस्थ होने के बावजूद, नीता अंबानी अपने आपको फिट रखने के लिए समय जरूर निकालती हैं। इसमें योगा, एक्सरसाइज, क्लासिकल डांस और स्विमिंग शामिल हैं। आपको बता दें कि एक्सरसाइज के अलावा नीता अंबानी शास्त्रीय नृत्य में भी रुचि रखती हैं। जब वह केवल 5 साल की थी, तभी से नीता ने भरतनाट्यम के कई स्टेज शो में भी हिस्सा लिया था।
इसे जरूर पढ़ें: इन 5 महंगी चीजों के मालिक हैं नीता अंबानी-मुकेश अंबानी, आसमान छूती हैं इनकी कीमतें
इंडिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता हर तरह की लक्जरी वस्तुएं खरीद सकती हैं। क्या आप जानते हैं कि नीता अंबानी अपने जूतों और हील्स को एक बार पहनने के बाद, दोबारा नहीं पहनती हैं? यह बिल्कुल सच है कि नीता अंबानी के पास फुटवीयर एक बड़ी कलेक्शन है, जिसमें बड़े-बड़े ब्रेंड शामिल हैं। जिम्मी चू, मरलीन, पडरो जैसे कई ब्रैंड के फुटवीयर नीता अंबानी के पास हैं, जिन्हें एक बार पहनने के बाद वह कभी नहीं दोहराती हैं। नीता अंबानी एक अनोखी महिला हैं, जो परिवार के साथ काम और हेल्थ को भी उतनी ही प्राथमिकता देती हैं।
नीता अंबानी अपने कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानी जाती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।