आज हम आपको ऐसा कुछ बताने जा रहे हैं जिसकी लगभग हर महिला को तलाश होती है। अंदाजा लगाइए क्या? शायद आपको समझ में आ गया कि हम आपको वेट लॉस के लिए बॉडी को डिटॉक्स करने के ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं। ये डिटॉक्स ड्रिंक्स वजन कम करने में मदद करने के साथ-साथ डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं, ब्लोटिंग और कब्ज के लिए जिम्मेदार टॉक्सिन से शरीर को शुद्ध करने का एक शानदार तरीका है। बॉडी को डिटॉक्स करना फिटनेस का नया ट्रेंड है। हालांकि यह शब्द अस्पष्टताओं से भरा हुआ है लेकिन अपने डेली रूटीन में डिटॉक्सिफिकेशन को एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल करने वाली महिलाएं इस नेचुरल प्रोसेस के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में अच्छी तरह से जानती हैं।
हम रोजाना केमिकल युक्त चीजों और टॉक्सिन को जानबूझकर या अनजाने में शरीर में जमा करते हैं क्योंकि हमारी जीवनशैली हमें ऐसा करने के लिए मजबूर करती है। इसलिए शरीर को डिटॉक्स करके फिर से जीवंत करना महत्वपूर्ण होता है। अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कौन से उपाय अपनाने चाहिए। इसके बारे में डाइटिशियन गरिमा हमें कुछ बेहतरीन तरीके बता रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें: खूब कर ली पार्टी enjoy, अब बॉडी को detox करने की है बारी
नींबू पानी के एक गिलास से शुरू करें
शरीर को साफ करना बेहद ही मुश्किल काम है। टॉक्सिन और केमिकल्स का सेवन इतना ज्यादा किया जाता है कि हमारे शरीर को इसे बाहर निकालने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होती है। इसलिए नाश्ते से पहले एक गिलास नींबू पानी से अपने दिन की शुरुआत करें। यह सिंगल गिलास आपके शरीर पर जादू करता है और सभी टॉक्सिन को बाहर निकालता है। आप अपने डाइजेशन में मदद के लिए इस ड्रिंक में थोड़ी मात्रा में अदरक भी मिला सकती हैं। एक गिलास गर्म पानी में ताजे नींबू का एक टुकड़ा निचोड़कर सुबह उठने के बाद लें।
फ्रेश नारियल पानी और मिंट डिटॉक्स
इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 3 चीजों, नारियल पानी, नींबू और पुदीने की जरूरत होती है। लीवर हमारे शरीर का मुख्य अंग है जो शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन से छुटकारा दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। जब हम सुबह के समय डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करते हैं तो यह लीवर और आंतों के मार्ग के सभी हानिकारक टॉक्सिन को साफ करता है और आपको पूरे दिन के लिए तरोताजा कर देता है।
लहसुन और अदरक का डिटॉक्स ड्रिंक
लहसुन और अदरक दो प्राचीन जड़ी-बूटियां हैं जो अपने स्वाद और सुगंध के लिए अविश्वसनीय रूप से प्रसिद्ध हैं। लहसुन आंतों के परजीवी और शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है जबकि अदरक पसीने के माध्यम से डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद करता है। दोनों पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने और शरीर के अंदर मौजूद हानिकारक पदार्थों या टॉक्सिन से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह अदरक की चाय से खुद को डिटॉक्स करें जो प्रभावी रूप से शरीर और दिमाग को शांत करती है और टॉक्सिन फ्री डाइट के लिए लहसुन लें।
गाजर और संतरे का डिटॉक्स ड्रिंक
गाजर और संतरे का जूस विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गाजर बीटा-कैरोटीन के रूप में विटामिन ए का एक अच्छा स्रोत है। साथ ही यह विटामिन बी, विटामिन के और पोटेशियम का एक उत्कृष्ट स्रोत भी है। संतरे विटामिन सी, ए और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देते हैं।
सेब-दालचीनी का डिटॉक्स
ऐसा कुछ भी नहीं है जो सेब नहीं कर सकते हैं। इसमें मौजूद हाई फाइटोकेमिकल्स और पेक्टिन गुण शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। दूसरी ओर, दालचीनी के एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में संतुलन बनाकर फ्री रेडिकल्स का मुकाबला करते हैं।
खीरे और पुदीने का डिटॉक्स ड्रिंक
पुदीना पेट में पित्त के प्रवाह में सुधार करता है। जब एंटी-ऑक्सीडेंट युक्त खीरे को नींबू के साथ जोड़ा जाता है तो शरीर के टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा, खीरे एंटी-ऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं।
ग्रीन स्मूथी
हम जानते हैं कि इसका स्वाद आपको पसंद नहीं आता है लेकिन आपके शरीर को डिटॉक्स करने के लिए यह सुपर प्रभावी है। थोड़ी सी हरी सब्जियों जैसे पालक, खीरे, केल, लेट्यूस आदि को क्रीमी स्मूदी में मिलाएं। इसे आप अपने नाश्ते के लिए ड्रिंक के रूप में ले सकती हैं। यह स्मूथी आपके शरीर को अच्छे से डिटॉक्स करती है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी अपने एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। एंटी-ऑक्सीडेंट टॉक्सिन्स के कारण होने वाले सेल्स के नुकसान पर काम करते हैं, इसलिए हाई एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों वाली चाय पीने से आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: इन 5 चीजों से बॉडी के सारे टॉक्सिन 1 हफ्ते में होंगे बाहर और आप पाएंगी पतली कमर
आम पन्ना
गर्मियां यानि आम का मौसम। आम पन्ना कच्चे आम के पल्प से बना एक देसी पसंदीदा डिटॉक्स ड्रिंक है। इसे जीरा और पुदीने के पत्तों को मिलाकर ज्यादा टेस्टी बनाया जाता है। यह ड्रिंक फ्रेश होने के साथ-साथ स्फूर्तिदायक भी होता है। इससे आप अपनी बॉडी को अच्छे से डिटॉक्स कर सकती हैं और इसे पीने से तेजी से वजन कम होता है।
डिटॉक्स ड्रिंक्स न केवल स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं, बल्कि यह आपकी बॉडी को उन सभी टॉक्सिन को खुद से साफ करने में भी मदद करते हैं, जिन्हें आप रोजाना खाते हैं। इसके अलावा इन्हें लेने से वेट भी तेजी से कम होता है। डाइट से जुड़ी ऐसी ही जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों